Posts

Showing posts from September, 2025

मुंबई: पूरग्रस्तों के साथ खड़ी है सरकार – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।"सभी सुविधाएं और रियायतें मिलेंगी, बैंकों को वसूली रोकने के निर्देश"

Image
मुंबई: पूरग्रस्तों के साथ खड़ी है सरकार – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। "सभी सुविधाएं और रियायतें मिलेंगी, बैंकों को वसूली रोकने के निर्देश" अखिलेश चौबे  मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य सरकार पूरग्रस्त नागरिकों और किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों और नागरिकों को टंचाई (सूखा) की तर्ज पर सभी रियायतें और सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट किया कि बैंकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे आपदा प्रभावित किसानों से कर्ज की वसूली न करें। उन्होंने कहा, "वर्तमान समय में किसान कठिनाई से गुजर रहे हैं। इसलिए बैंकों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि वे वसूली पर रोक लगाएं।" उन्होंने आगे कहा कि बाढ़ग्रस्त परिवारों को गेंहू, चावल, दालें और अन्य आवश्यक वस्तुओं का कीट (पैकेट) वितरित किया जा रहा है। साथ ही, कुएं धंसने, खेती की जमीन कटकर नष्ट होने जैसी क्षतियों पर भी राज्य सरकार स्वतंत्र रूप से मदद करेगी, भले ही वह केंद्र सरकार की स...

पालघर: मुरबे बंदर प्रस्ताव को लेकर सुनवाई स्थगित करने की मांग, स्थानीयों ने जताया विरोध।

Image
पालघर: मुरबे बंदर प्रस्ताव को लेकर सुनवाई स्थगित करने की मांग, स्थानीयों ने जताया विरोध। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के पालघर तालुका के मुरबे क्षेत्र में जिंदाल उद्योग समूह द्वारा प्रस्तावित बंदरगाह को लेकर स्थानीय नागरिकों ने तीव्र आपत्ति जताई है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी पालघर को एक लिखित पत्र देकर आगामी 6 अक्टूबर को पालघर में होने वाली जनसुनवाई स्थगित करने की मांग की गई है। निवेदन पत्र में कहा गया है कि महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के माध्यम से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की जा रही है, लेकिन अब तक स्थानीय मछीमार समाज, प्रभावित गांवों या संबंधित नागरिकों को विश्वास में नहीं लिया गया है। प्रस्तावित बंदरगाह से लगभग 2000 एकड़ सरकारी भूमि का उपयोग होना है, साथ ही बंदर का कॉरिडोर कई गांवों से होकर जाएगा। इसके बावजूद संबंधित ग्रामसभा अथवा ग्रामीणों से कोई चर्चा नहीं की गई। निवेदक नागरिकों का कहना है कि जिंदाल उद्योग समूह कई वर्षों से तारापूर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत है, लेकिन आज तक स्थानीय युवाओं को किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं दिया गया। इसी कारण जिंदा...

पालघर: रोटरी क्लब आँफ बोईसर-तारापुर ने की डांडिया-गरबा का किया भव्य आयोजन।

Image
पालघर: रोटरी क्लब आँफ बोईसर-तारापुर ने की डांडिया-गरबा का किया भव्य आयोजन। अखिलेश चौबे पालघर। रोटरी क्लब आँफ बोईसर-तारापुर द्वारा रोटेरियन मित्र परिवारों, सहयोगियों के लिए शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर 6ठें दिवस रंगारंग 'डांडिया-गरबा महोत्सव' का सफल आयोजन के दौरान शनिवार , 27 सितंबर 25 को औद्योगिक शहर बोईसर पं.चित्रालय के समीप बालाजी बैंक्वेट हॉल में बड़े ही आनंद में परियोजना प्रभारी रोटेरियन संदीप ए.राऊत के कुशल नेत्रृत्व में गुनगुनाते,गरबा में डीजे पर भक्तिपूर्ण गीत संगीत पर थिरकते किया गया। रोटरी क्लब आँफ बोईसर- तारापुर की प्रेसिडेंट राम नारायण गोयल,सेक्रेटरी रो.शैलेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में रो.जगदीश भूते,रो. राकेश मिश्रा,रो.अलका जैन, वैशाली शिंदे का प्रयास एवं योगदान ने 'नवरात्रि डांडिया-गरबा' को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। महोत्सव का शुभारंभ प्रेसिडेंट रो.राम नारायण गोयल व फर्स्ट लेडी सविता रा.गोयल द्वारा सभी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख समृद्धि,ऐश्वर्य की अभिलाषा स्वरूप महाआरती में माॅ कात्यायनी की सामुहिक प्रार्थना से की गयी। इस महोत...

पालघर: शिवसैनिकों का एकमुखी संकल्प: जिला परिषद और पंचायत समितियों पर लहराएगा शिवसेना का भगवा।

Image
पालघर: शिवसैनिकों का एकमुखी संकल्प: जिला परिषद और पंचायत समितियों पर लहराएगा शिवसेना का भगवा। अखिलेश चौबे  पालघर। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की तैयारी को लेकर शिवसेना ने पूरे जोश और रणनीति के साथ मैदान संभाल लिया है। आगामी महीनों में होने वाली स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं की चुनावी जंग में शिवसेना ने पालघर जिले की जिला परिषद और पंचायत समितियों पर भगवा फहराने का एकमुखी संकल्प किया है। इसके लिए विभिन्न विभागों में बैठकों का दौर तेज़ी से शुरू हो चुका है। इसी क्रम में पालघर विधानसभा के गंजाड जिला परिषद गट में शिवसैनिकों का एक विशाल मेळावा आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित शिवसैनिकों ने किसी भी परिस्थिति में शिवसेना के उम्मीदवारों को विजयी बनाने का संकल्प लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि जिला परिषद पर शिवसेना का बहुमत लाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर जिल्हाप्रमुख कुंदन संखे ने कार्यकर्ताओं को संब...

पालघर: जिले में मूसलधार बारिश से नंदगांव-मुरबे मार्ग बाधित, सचिन पिंपळे ने युवा सेना के साथ संभाली कमान।

Image
पालघर: जिले में मूसलधार बारिश से नंदगांव-मुरबे मार्ग बाधित, सचिन पिंपळे ने युवा सेना के साथ संभाली कमान। अखिलेश चौबे  पालघर। मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के जिलों में 28, 29 और 30 सितम्बर को भारी बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी में पालघर जिला भी शामिल है। प्रशासन ने पहले ही नागरिकों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की थी। इसी बीच रविवार को पालघर जिले के नंदगांव-मुरबे-आलेवाडी मार्ग पर अचानक आए तेज़ बारिश और तूफ़ानी हवाओं के कारण सड़क किनारे लगे पेड़ गिर पड़े। इस घटना से मार्ग पूरी तरह जाम हो गया और घंटों तक यातायात ठप रहा। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही युवा सेना उपतालुका प्रमुख सचिन पिंपळे अपने साथियों युवासैनिक सागर पाटील, सुरेश पाटील और उपशाखाप्रमुख सर्वेश संखे के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने स्वयं नेतृत्व करते हुए पेड़ हटाने का काम शुरू किया और ट्रैफिक को सुचारू करने में अहम भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने कहा कि सचिन पिंपळे जैसे युवा नेता हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़कर ...

पालघर: बिरसायत मनोर में दीनदयाल उपाध्याय जयंती और नाग्या कातकरी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि।

Image
पालघर: बिरसायत मनोर में दीनदयाल उपाध्याय जयंती और नाग्या कातकरी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि। अखिलेश चौबे  पालघर। गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 को बिरसायत मनोर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती एवं हुतात्मा नाग्या कातकरी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व महाराष्ट्र प्रदेश संगठन मंत्री तथा अंडमान-निकोबार के प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में रघुनाथ कुलकर्णी ने शिवध्येय अकादमी के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया और उन्हें समाज एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के "एकात्म मानववाद" का विचार आज भी समाज को नई दिशा देने वाला है, वहीं हुतात्मा नाग्या कातकरी जैसे वीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर संतोष जनाठे ने कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रस्तुत किया, जबकि तानाजी घोलप ने मंच संचालन किया और सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शुभांगी कुलकर्णी, विजय काळे, पूनम धावरे, सागर चव्हाण, कैलास वाडू, अविन...

पालघर: जिले में नवरात्रि उत्सव हेतु 29 सितंबर को ध्वनिवर्धक उपयोग की अनुमति।

Image
पालघर: जिले में नवरात्रि उत्सव हेतु 29 सितंबर को ध्वनिवर्धक उपयोग की अनुमति। अखिलेश चौबे  पालघर। जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नवरात्रि उत्सव के अवसर पर सोमवार, 29 सितंबर 2025 को पालघर जिले में ध्वनिवर्धक और ध्वनीक्षेपक के उपयोग की अनुमति दी गई है। यह अनुमति सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। पर्यावरण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिला प्रशासन को वर्षभर में 15 विशेष दिनों के लिए ध्वनिवर्धक के उपयोग पर छूट देने का अधिकार प्राप्त है। अब तक 13 दिनों की छूट पहले ही दी जा चुकी थी। लेकिन नवरात्रि महोत्सव जिले में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए सप्तमी के दिन (29 सितंबर) अतिरिक्त अनुमति प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि इस अनुमति की अवधि के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों में निर्धारित सीमा और प्रावधानों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही, उच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का उल्लंघन न हो, इसकी विशेष सावधानी बरतने के...

पालघर: वीज कर्मचारी कृती समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी; 9 अक्टूबर को राज्यव्यापी एकदिवसीय हड़ताल।

Image
पालघर: वीज कर्मचारी कृती समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी; 9 अक्टूबर को राज्यव्यापी एकदिवसीय हड़ताल। अखिलेश चौबे  पालघर। महाराष्ट्र राज्य की तीनों विद्युत कंपनियों में जारी निजीकरण की प्रक्रिया, पेंशन लागू न किए जाने सहित अन्य लंबित मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र राज्य विद्युत कर्मचारी, अभियंता एवं अधिकारी कृती समिति ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। समिति ने घोषणा की है कि इस आंदोलन का चरम बिंदु 9 अक्टूबर 2025 को होगा, जब पूरे राज्य में एकदिवसीय प्रतीकात्मक हड़ताल की जाएगी। कृती समिति का कहना है कि जनवरी 2023 में तत्कालीन चर्चाओं के दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया था कि विद्युत कंपनियों का निजीकरण नहीं होगा। लेकिन उसके बाद से विभिन्न तरीकों से निजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे कर्मचारी संगठनों में रोष है। महावितरण, महापारेषण और महानिर्मिती कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन की चरणबद्ध योजना बनाई है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में महावितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में समानांतर विद्युत वितरण ...

पालघर: सातपाटी दांडीपाड़ा तट पर रहस्यमयी कंटेनर मिला, पुलिस की तात्कालिक कार्रवाई।

Image
पालघर: सातपाटी दांडीपाड़ा तट पर रहस्यमयी कंटेनर मिला, पुलिस की तात्कालिक कार्रवाई। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के सातपाटी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजे माहिम टेंभी गांव परिसर में सोमवार 24 सितंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजे समुद्र किनारे एक बड़ा कंटेनर बहकर आ लगा। इस कंटेनर को सबसे पहले स्थानीय मछुआरों ने देखा और तुरंत सातपाटी पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सातपाटी पुलिस दल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र का मुआयना किया। प्राथमिक जांच में पता चला कि कंटेनर के भीतर तेल (ऑयल) जैसा पदार्थ मौजूद है। इस आशंका के चलते कि कहीं रिसाव न हो और समुद्री जीवों को खतरा न उत्पन्न हो, पुलिस ने तत्काल संबंधित विभागों को सूचित किया। कस्टम विभाग, कोस्ट गार्ड, महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड (एम.एम.बी.), वन विभाग सहित अन्य संबंधित एजेंसियों को घटनास्थल पर बुलाया गया। सभी के संयुक्त प्रयास से भरती-ओहोटी (ज्वार-भाटा) की स्थिति को देखते हुए क्रेन की मदद से कंटेनर को सुरक्षित तरीके से तट पर खींच लिया गया। इस पूरी कार्रवाई की निगरानी पालघर के पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख कर रहे हैं। वहीं, सातपाटी पु...

पालघर: बोईसर भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

Image
पालघर: बोईसर भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। अखिलेश चौबे  पालघर। भारतीय जनता पार्टी बोईसर मंडल द्वारा गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 को मंडल कार्यालय भीमनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों को जनमानस तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बोईसर मंडल द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में हर व्यक्ति को अपनी मातृशक्ति के नाम पर वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना रहा। जयंती समारोह और वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच सहित विभिन्न मोर्चा एवं आघाड़ी से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण कर हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में योगदान देने का संकल्प दोहराया। कार्य...

पालघर: वालीव एवरशाइन नगरी में नवरात्रोत्सव की भव्य धूम, माँ श्री अम्बे माताजी की प्रतिमा के समक्ष भक्तों की उमड़ी श्रद्धा।

Image
पालघर: वालीव एवरशाइन नगरी में नवरात्रोत्सव की भव्य धूम, माँ श्री अम्बे माताजी की प्रतिमा के समक्ष भक्तों की उमड़ी श्रद्धा। अखिलेश चौबे  पालघर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर वसई क्षेत्र के वालीव एवरशाइन नगरी स्थित हरिश्चंद्र कॉम्प्लेक्स में नवरात्रोत्सव का उत्साह निरंतर बढ़ता जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने माँ श्री अम्बे माताजी की भव्य प्रतिमा विराजमान कर विधि-विधानपूर्वक घट स्थापना की थी। इसी क्रम में आज नवरात्रि के तीसरे दिन माँ के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना एवं भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। पूरे वातावरण में माँ दुर्गा के जयकारों से श्रद्धा और उत्साह का माहौल गूंज रहा है। प्रातःकालीन आरती और संध्या पूजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया और माँ के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। प्रताप सिंह थलवाड़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के सभी निवासी आपसी सहयोग और एकता से प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों का संचालन कर रहे हैं। रात्रि में गरबा और डांडिया महोत्सव का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे स्त...

पालघर: जिले में गूंजे नवरात्रि के जयकारे, युवा मित्र मंडल ने रचा भक्ति का माहौल।

Image
पालघर: जिले में गूंजे नवरात्रि के जयकारे, युवा मित्र मंडल ने रचा भक्ति का माहौल। अखिलेश चौबे  पालघर। शारदीय नवरात्रोत्सव के अवसर पर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना चल रही है, वहीं सजे-धजे पंडालों में घटस्थापना के बाद मां जगत जननी की आराधना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते पंडालों में मां की आरती के बाद गरबा और डांडिया रास का आनंद भक्त और दर्शक पूरे उमंग-उत्साह से ले रहे हैं। बोईसर पश्चिम के गणेश नगर स्थित अंबिका इंक्लेव में भी 'श्री अंबिका की आई' के आगमन पर युवा मित्र मंडल द्वारा नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आयोजक प्रमुख मुकलेश गिरी ने बताया कि इस वर्ष भी धार्मिक, सांस्कृतिक और अध्यात्मिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला रखी गई है। इसमें स्वामी भारतानंद सरस्वती जी महाराज का दिव्य सत्संग, सुंदर काण्ड पाठ, रामायण वाचन, बच्चों के खेलकूद, नृत्य-संगीत, भाषण प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए हल्दी-कुमकुम, भजन संध्या और गरबा-डांडिया जैसे आयोजन शामिल हैं। मंगलवार 23 सितंबर को नवरात्रि के दू...

पालघर: बोईसर में नवरात्रि की धूम, ‘नवरंग उत्सव 2025’ का हुआ भव्य शुभारंभ।

Image
पालघर: बोईसर में नवरात्रि की धूम, ‘नवरंग उत्सव 2025’ का हुआ भव्य शुभारंभ। अखिलेश चौबे पालघर। शारदीय नवरात्रोत्सव की पावन बेला के साथ ही सोमवार को बोईसर पश्चिम के चित्रालय रोड स्थित सर्कस ग्राउंड पर जिले के सबसे बड़े गरबा महोत्सव ‘बोईसर नवरंग उत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ हुआ। श्रद्धालु और युवा वर्ग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों में सजे युवक-युवतियाँ जैसे ही गरबा के मंच पर उतरे, पूरा माहौल माँ दुर्गा की भक्ति और रंगारंग उत्सव से सराबोर हो गया। इस महोत्सव की खास बात यह है कि इसे इनडोर गरबा के रूप में तैयार किया गया है। विशाल पंडाल में लकड़ी का आकर्षक मंच (वुडन प्लेटफॉर्म), स्टेडियम जैसी बैठक व्यवस्था, फूड ज़ोन और लाइव आर्केस्ट्रा की धुनों पर सैकड़ों लोग एक साथ झूमते दिखाई दिए। आयोजन समिति ने बताया कि लगभग 500 युवक-युवतियों के एक साथ गरबे में शामिल होने की व्यवस्था की गई है, ताकि पारंपरिक उत्सव का आनंद आधुनिक रूप में लिया जा सके। दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। आयोजन स्थल पर मोबाइल प्रसाधन गृह, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त पार्क...

पालघर: समाजसेवा की नई पहल: गौ माता और मानव कल्याण के लिए राष्ट्रीय हिन्दु सेवा संघ की एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ।

Image
पालघर: समाजसेवा की नई पहल: गौ माता और मानव कल्याण के लिए राष्ट्रीय हिन्दु सेवा संघ की एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के बोईसर सम्राट होटल चित्रालय के सामने 22 अप्रैल को गौ माता और मानव कल्याण के लिए राष्ट्रीय हिन्दु सेवा संघ द्वारा एम्बुलेंस की सेवा का शुभारम्भ करके समाजसेवा की नई पहल का आयोजन किया गया। शुभारम्भ कार्यक्रम में सबसे पहले संघ की महिला मंडल की सदस्य पुष्पा तिवारी ने गौसेवा और मानव सेवा एम्बुलेंस की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद सूर्याकुमार मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, परेश राउत और परशुराम पाटिल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। परंपरा अनुसार मेहमानों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर एम्बुलेंस सेवा को औपचारिक रूप से शुरू किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिनमें प्रमुख रूप से ललित माली, शिवशंकर तिवारी, रोहित सिंह, लक्ष्मण बेदाडे, आदेश श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, जिलेदार वर्मा, राजू सिंह, देवेंद्र सिंह, आर्यन सिंह, सुनीता सकपाल, मीना बोरसे, चांदनी सिंह, अभिनव चौधरी, अमर सावंत, सचि...

पालघर: बोईसर पुलिस ने दिए ‘गणणाया पुरस्कार 2025’, शहरी क्षेत्र में एमआईडीसी चा महाराजा और ग्रामीण क्षेत्र में वंजारवाडा मंडल रहे अव्वल।

Image
पालघर: बोईसर पुलिस ने दिए ‘गणणाया पुरस्कार 2025’, शहरी क्षेत्र में एमआईडीसी चा महाराजा और ग्रामीण क्षेत्र में वंजारवाडा मंडल रहे अव्वल।  अखिलेश चौबे  पालघर। बोईसर पुलिस स्टेशन की ओर से आयोजित ‘गणणाया पुरस्कार 2025’ वितरण समारोह का आयोजन शनिवार, 20 सितंबर को बोईसर स्थित टीमा ऑडिटोरियम में भव्य तरीके से संपन्न हुआ। इस पुरस्कार का उद्देश्य सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को शासन द्वारा जारी नियमावली का पालन करने और आदर्श तरीके से उत्सव संपन्न कराने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास नाईक ने विजेता मंडलों को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने की जबकि संचालन प्रा. संजय घरत ने किया। इस वर्ष बोईसर थानाक्षेत्र में कुल 1952 गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई, जिनमें 232 सार्वजनिक और 1720 निजी प्रतिमाएं शामिल थीं। सार्वजनिक मंडलों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार चयन हेतु विशेष समिति गठित की गई थी। इसमें पत्रकार रामप्रकाश निराला, जे. पी. करौतिया, ओमप्रकाश द्विवेदी, निवृत्त शिक्...

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

Image
पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल। अखिलेश चौबे  पालघर। रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर के तत्वावधान में जिले के बोईसर इंटरैक्ट क्लब, यू.एस. ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में मादक द्रव्यों का सेवन और नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर एक नशामुक्ति जागरूकता पहल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 20 सितंबर 2025 को सुबह 9 बजे विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही मनोचिकित्सक डॉ. ईश्वरी जाधव ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्ति के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उनकी प्रस्तुति प्रेरणादायी एवं उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल मनप्रीत कौर ने भी छात्रों से खुलकर चर्चा की तथा नशे से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल मनप्रीत कौर, इंटरैक्ट कोऑर्डिनेटर श्रद्धा शंखे, स्कूल अधिकारी, शिक्षक, स्टाफ सदस्य और लगभग 150 छात्र उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज ...

पालघर: बोईसर में नवरात्रि की धूम, नवरंग उत्सव 2025 सोमवार से होगा आगाज़।

Image
पालघर: बोईसर में नवरात्रि की धूम, नवरंग उत्सव 2025 सोमवार से होगा आगाज़। अखिलेश चौबे पालघर। शारदीय नवरात्रोत्सव की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है और इसी अवसर पर बोईसर पश्चिम के चित्रालय रोड स्थित सर्कस ग्राउंड पर इस वर्ष जिले का सबसे बड़ा गरबा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इनडोर गरबा के रूप में होने वाला यह आयोजन ‘बोईसर नवरंग उत्सव 2025’ जिले के सांस्कृतिक परिदृश्य में नई पहचान बनाने जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव में दर्शकों और प्रतिभागियों के लिए लाइव आर्केस्ट्रा, पैसा वसूल इंडोर गरबा, वुडन प्लेटफॉर्म, स्टेडियम सिटिंग, फूड ज़ोन और डेली प्राइजेस जैसी विशेष सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। लगभग 500 युवक-युवतियों के एक साथ गरबे में शामिल होने की व्यवस्था की गई है, जिससे पारंपरिक उत्सव का आनंद आधुनिक अंदाज़ में लिया जा सके। सुरक्षा और सुव्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। आयोजन स्थल पर मोबाइल प्रसाधन गृह, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पार्किंग और आपात स्थितियों से निपटने की पूरी योजना तैयार की गई है। ‘बोईसर नवरंग उत्सव 2025’ को लेकर स्थानीय नागरिकों और युवाओं में खासा ...

पालघर: जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अनैतिक मानव व्यापार का पर्दाफाश, तीन पीड़ित महिलाएं मुक्त।

Image
पालघर: जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अनैतिक मानव व्यापार का पर्दाफाश, तीन पीड़ित महिलाएं मुक्त। पालघर‌। जिला पुलिस ने मानव तस्करी और अनैतिक गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया है। यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा (LCB), पालघर और अनैतिक मानव तस्करी प्रतिबंधक कक्ष की संयुक्त टीम ने की। 19 सितंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि बोईसर के सहारा होटल एन्क्लेव बिल्डिंग, नवापुर नाका, तालुका बोईसर, जिला पालघर में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटिल के मार्गदर्शन में टीम ने जाल बिछाया और होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पता चला कि होटल मैनेजर विनय जयकिशन धुपर (39 वर्ष, निवासी परनाली, जिला पालघर, मूल निवासी पटियाला, पंजाब) तीन महिलाओं को देह व्यापार में धकेलकर उनसे कमाई कर रहा था। धुपर महिलाओं को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराता और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर वेश्यावृत्ति से होने वाली कमाई पर निर्भर रहता था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ बोईसर थाने में अपराध क्रमांक 415/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता अ...

पालघर: तलासरी पुलिस ने घरफोड़ियों का भंडाफोड़ किया, 11 मोबाइल, नकद 11 हजार और बाइक बरामद।

Image
पालघर: तलासरी पुलिस ने घरफोड़ियों का भंडाफोड़ किया, 11 मोबाइल, नकद 11 हजार और बाइक बरामद। अखिलेश चौबे पालघर। तलासरी पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की, जिसमें बड़े स्तर पर चोरी का खुलासा हुआ है। आरोपी के पास से 11 मोबाइल फोन, 11,000 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल सहित कुल 1,36,000 रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया। इस कार्रवाई में दो घरफोड़ियों की गुत्थी भी सुलझ गई है। 15 सितंबर 2025 को तलासरी पुलिस स्टेशन के सफी खोटरे और पुलिसकर्मी योगेश नामदेव मंढे गश्त पर निकले थे। इस दौरान उन्हें एक युवक मोटरसाइकिल चलाते हुए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रेम सतीश दळवी (20 वर्ष), निवासी उधवा कासपाडा, तलासरी बताया। जाँच के दौरान उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 6 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल मिली। जब उससे गाड़ी और मोबाइलों के कागजात मांगे गए तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इससे पुलिस को शक हुआ कि सामान चोरी का है। इसके आधार पर तलासरी पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र पुलिस कानून की धारा 124 के तहत मामला दर्ज किया गया। कड़ी...

पालघर: तारापुर में युवक की हत्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग के चलते दंपति गिरफ्तार।

Image
पालघर: तारापुर में युवक की हत्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग के चलते दंपति गिरफ्तार। अखिलेश चौबे पालघर। तारापुर थाना क्षेत्र के परनाली में 17 दिन पहले हुए युवक की नृशंस हत्या का पर्दाफाश हो गया है। स्थानीय गुन्हे शाखा (एलसीबी) पालघर और तारापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी दंपति को पड़ोसी राज्य गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग कारण बना। 3 सितंबर की शाम परनाली स्थित बालाजी कॉम्प्लेक्स की बालाजी बिल्डिंग नंबर-02 में फ्लैट नंबर-002 से 30 वर्षीय हरिश सुखाडिया का खून से लथपथ शव बरामद किया गया था। मृतक की हत्या अत्यंत बेरहमी से की गई थी। बंद मकान से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही तारापुर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरले, एलसीबी प्रभारी प्रदीप पाटील और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और विस्तृत पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पालघर पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख ने घटना को गंभीर मानते हुए एलसीबी और तारापुर पुलिस को संयुक्त जांच का आदेश दिया। प्रारंभिक जाँ...

पालघर: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बोईसर में मेगा रक्तदान शिविर, 91 ने किया रक्तदान।

Image
पालघर: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बोईसर में मेगा रक्तदान शिविर, 91 ने किया रक्तदान। अखिलेश चौबे  पालघर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में "रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0" (रक्तदान का महाअभियान) के तहत अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद, बोईसर विभाग द्वारा बुधवार, 17 सितंबर 2025 को एक भव्य मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर बोईसर रेलवे स्टेशन के बरामदे में मानव सेवा की भावना के साथ आयोजित किया गया था। शिविर का संचालन महाराष्ट्र का ब्लड बैंक, पालघर के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर 91 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाजसेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की। आयोजन समिति ने इसे महादान में कृतिमान बताया। शिविर का शुभारंभ तेरापंथ युवक परिषद महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण से किया गया। आयोजन प्रमुख एवं तेरापंथ युवक सभा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोलंकी ने भाजपा बोईसर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र भोणे सहित शिविर की सफलता में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहय...

पालघर। डहानू बीच पर स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष पहल।

Image
पालघर। डहानू बीच पर स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष पहल। अखिलेश चौबे  पालघर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को डहानू समुद्र तट पर भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिले के सांसद हेमंत विष्णु सावरा, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत राजपूत, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनके साथ ही सीनियर सिटिज़न्स ग्रुप, भाजपा महिला आघाड़ी, भाजपा युवा मोर्चा तथा अन्य कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित होकर इस जनपहल का हिस्सा बने। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने समुद्र तट की सफाई करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि समाज की समग्र प्रगति का आधार है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं। ...

पालघर: बोईसर में नवरात्रि की धूम, नवरंग उत्सव 2025 बनेगा जिले का सबसे बड़ा गरबा महोत्सव।

Image
पालघर: बोईसर में नवरात्रि की धूम, नवरंग उत्सव 2025 बनेगा जिले का सबसे बड़ा गरबा महोत्सव। अखिलेश चौबे  पालघर। शारदीय नवरात्रोत्सव के अवसर पर जिले के औद्योगिक नगर बोईसर में इस वर्ष भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बोईसर पश्चिम के चित्रालय रोड स्थित सर्कस ग्राउंड पर इनडोर गरबा के रूप में आयोजित होने वाला 'बोईसर नवरंग उत्सव 2025' जिले का सबसे बड़ा नवरात्रि फेस्टिवल माना जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार, 17 सितंबर की शाम चित्रालय के न्यू सरोवर होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में आयोजकों की टीम ने महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और कार्यक्रम से जुड़ी सभी जानकारियां साझा कीं। आयोजकों ने बताया कि दर्शकों और प्रतिभागियों के लिए लाइव आर्केस्ट्रा, पैसा वसूल इंडोर गरबा, वुडन प्लेटफॉर्म, स्टेडियम सिटिंग, फूड ज़ोन, डेली प्राइजेस जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। लगभग 500 युवक-युवतियों के एक साथ गरबे में शामिल होने की विशेष तैयारी की गई है, ताकि पारंपरिक उत्सव का आनंद आधुनिक सुविधाओं के साथ लिया जा सके। पत्रकारों द्वारा पूछे गए ...

पालघर: जिले में गड्ढों से परेशान नागरिकों का प्रशासन के खिलाफ आंदोलन।

Image
पालघर: जिले में गड्ढों से परेशान नागरिकों का प्रशासन के खिलाफ आंदोलन। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के पालघर शहर की खस्ताहाल और गड्ढों से भरी सड़कों से त्रस्त नागरिकों ने अब सीधे प्रशासन के खिलाफ एल्गार पुकार दिया है। शहरवासियों ने 14 सितंबर को हुतात्मा चौक पर एकत्र होकर सड़क की दुर्दशा और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 'मी जबाबदार पालघरकर' अभियान के तहत सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नागरिक सड़कों पर उतरे।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नागरिकों से वसूले गए कर का दुरुपयोग हो रहा है और भ्रष्टाचार के कारण सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। शहर के अधिकांश प्रमुख मार्गों पर बड़े पैमाने पर गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को गंभीर चोटें लग रही हैं, वहीं यातायात जाम रोजमर्रा की समस्या बन गया है। बावजूद इसके जिला प्रशासन, स्थानीय स्वराज्य संस्था और सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। नागरिकों ने अपने गुस्से को अभिव्यक्त करने के लिए सड़कों पर ही पथनाट्य प्रस्तुत क...

पालघर: जिले में मत्स्यपालन को बढ़ावा, किसानों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी।

Image
पालघर: जिले में मत्स्यपालन को बढ़ावा, किसानों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के मनोर स्थित बिरसायत भवन में मंगलवार, 16 सितंबर को केंद्रीय मात्सिकी शिक्षा संस्थान और आदिवासी एकता मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में “मत्स्यपालन और अनुवंशिक दृष्टि से सुधारित मछली के बीज—एक आजीविका का साधन” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और किसानों को मीठे पानी में मत्स्यपालन का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही पचास किसानों को विशेषज्ञों और अतिथियों के हाथों मछली के बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुंबई महानगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक सुरेश भगेरिया, मात्सिकी शिक्षा संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर मुकुंद गोस्वामी, डॉक्टर किरण रसाळ, मत्स्य विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर वायेडा, राजकुमार सिंगला, लेलीन सिंग, आदिवासी एकता मित्र मंडल के संस्थापक अध्यक्ष संतोष जनाठे, उपाध्यक्ष दामोदर कासट, मंगेश गोंड, सुनील किरकिरा समेत अनेक कार्यकर्ता और युवा टीम म...

पालघर: शिवशक्ति सामाजिक संगठन की ओर से गणेश नाईक के जन्मदिन पर महारक्तदान,स्वास्थ्य शिविर एवं वृक्षारोपण का होगा आयोजन।

Image
पालघर: शिवशक्ति सामाजिक संगठन की ओर से गणेश नाईक के जन्मदिन पर महारक्तदान,स्वास्थ्य शिविर एवं वृक्षारोपण का होगा आयोजन। अखिलेश चौबे  पालघर। “आपका अमूल्य रक्तदान किसी के जीवन का संबल बन सकता है” इस संदेश को साकार करते हुए शिवशक्ति सामाजिक संगठन–बोईसर, श्रमिक सेना कामगार संगठन और पालघर ऑटो-रिक्शा टैक्सी चालक-मालक संगठन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 15 सितंबर 2025 को औद्योगिक नगर बोईसर (प.) स्थित डॉन बॉस्को स्कूल, खोदाराम बाग में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक महा-रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर राज्य के कैबिनेट मंत्री एवं पालघर जिले के पालक मंत्री तथा नवी मुंबई के विधायक गणेश नाईक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। इसके साथ ही बोईसर रेलवे स्टेशन परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा जिलेभर में वृहद वृक्षारोपण अभियान भी संचालित होगा। आयोजक एवं निमंत्रक शिवशक्ति सामाजिक संगठन पालघर के प्रमुख और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय जे. पाटिल ने बताया कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कामगार, समाजसेवी, युवा, उद्योजक एवं नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। सभ...

पालघर: CEIR पोर्टल से जिला पुलिस की बड़ी सफलता, 20 लाख से अधिक कीमत के 104 मोबाइल फोन किए बरामद।

Image
पालघर: CEIR पोर्टल से जिला पुलिस की बड़ी सफलता, 20 लाख से अधिक कीमत के 104 मोबाइल फोन किए बरामद। अखिलेश चौबे  पालघर। पुलिस ने एक बार फिर तकनीक का इस्तेमाल कर सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा निर्मित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने 104 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 20 लाख 40 हजार रुपये है। 11 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विशेष पुलिस महानिरीक्षक, कोंकण परिक्षेत्र, नवी मुंबई संजय दराडे के हाथों नागरिकों को उनके खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन लौटाए गए। संजय दराडे ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि, "CEIR पोर्टल के सही और प्रभावी उपयोग से पुलिस दल की कार्यक्षमता बढ़ी है। पालघर पुलिस ने जिस कुशलता से यह काम किया है, उससे आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है।" कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, पालघर यतिश देशमुख ने बताया कि यह सफलता तकनीकी जांच और खुफिया तंत्र के सही उपयोग से मिली है। उन्होंने कहा — "कई नागरिक ...

पालघर: जिले में अनाधिकृत ईसाई पूजा स्थलों पर कार्रवाई की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

Image
पालघर: जिले में अनाधिकृत ईसाई पूजा स्थलों पर कार्रवाई की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले में अनाधिकृत रूप से संचालित ईसाई पूजा स्थलों पर कार्रवाई और राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने की मांग को लेकर संस्कृति संरक्षण समिति पालघर की ओर से बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. इंदुरानी जाखड़ को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन हिंदू शक्ति पीठ पालघर के संस्थापक स्वामी भारतानंद सरस्वतीजी महाराज के नेतृत्व में सौंपा गया। समिति ने ज्ञापन में जिलेभर में चिन्हित किए गए 129 अवैध ईसाई पूजा स्थलों को तत्काल बंद कराने तथा महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून बनाने की मांग की। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्कृति रक्षक मोहन महाराज शिंगडा, रविंद्र राहलकर, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष महावीर जैन सोलंकी, भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष शि. जनाठे, विहिप-बजरंग दल कोंकण प्रांत गौ रक्षा प्रमुख चंदन सिंह, अनंत कुडु, भारती ताई, सांखे ताई, रवि शिवदे, प्रभाकर पाटिल, मुकलेश गिरी सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी और धर्मावलंबी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ...

पालघर: जिले के बोईसर में रासायनिक कारखाने से गैस रिसाव, नागरिकों में हड़कंप।

Image
पालघर: जिले के बोईसर में रासायनिक कारखाने से गैस रिसाव, नागरिकों में हड़कंप। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर स्थित तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार शाम एक रासायनिक कारखाने से गैस रिसाव की घटना सामने आई। इस हादसे के बाद सालवड स्थित शिवाजीनगर परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, प्लॉट क्रमांक T-150 पर स्थित आरती ड्रग्स लिमिटेड के कारखाने में लगभग सात बजे उत्पादन प्रक्रिया के दौरान हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव हुआ। गैस के वातावरण में फैलते ही स्थानीय लोगों को आंखों में जलन और गले में खराश जैसी दिक्कतें होने लगीं। अचानक हुई इस घटना से घबराकर कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गैस लीक होते ही कंपनी के सुरक्षा अधिकारियों ने तत्काल उपाययोजना करते हुए रिसाव पर काबू पाया। इसके बावजूद आसपास के इलाके में भय का वातावरण बना रहा। घटना की खबर मिलते ही तारापुर अग्निशमन दल और बोईसर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण पाने के प्रयास शुरू किए। गैस लीक की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक कारखाने के बाहर जमा हो गए और जमकर हंगामा कि...

पालघर: जिले के बोईसर में सांस्कृतिक विविधता के साथ सम्पन्न हुआ गणेशोत्सव विसर्जन, बजरंग दल ने किया स्वागत-सत्कार एवं जलपान।

Image
पालघर: जिले के बोईसर में सांस्कृतिक विविधता के साथ सम्पन्न हुआ गणेशोत्सव विसर्जन, बजरंग दल ने किया स्वागत-सत्कार एवं जलपान। अखिलेश चौबे  पालघर।  जिले के बोईसर शहर में 11 दिन तक चले गणेशोत्सव का समापन सोमवार को धूमधाम और श्रद्धा के वातावरण में हुआ। गणपति विसर्जन यात्रा ने पूरे शहर को भक्तिरस, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक एकता की भावनाओं से सराबोर कर दिया। विसर्जन शोभायात्रा में विभिन्न भाषाओं और जातियों की झलक प्रस्तुत हुई। जगह-जगह पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिससे उत्सव का रंग और गहरा गया। अलग-अलग पंडालों द्वारा सजाई गई भव्य झांकियों ने धार्मिक और सामाजिक संदेश दिए। सुंदर और आकर्षक गणपति मूर्तियों ने भक्तों का मन मोह लिया। कहीं पारंपरिक झांकी थी तो कहीं आधुनिक थीम, लेकिन हर जगह आस्था और आनंद का संगम देखने को मिला। इस वर्ष के आयोजन की एक खास बात रही—कुछ युवाओं ने विसर्जन यात्रा में नशामुक्ति के पोस्टर लेकर हिस्सा लिया। इन पोस्टरों पर संदेश लिखे थे— “दुर्व्यसन मुक्ती युवापीढ ही राष्ट्रीय संपत्ती, तुमचा दृढ़ निश्चय ह...

पालघर: जिले में ओबीसी समाज ने आरक्षण सुरक्षित रखने की मांग को लेकर दिया निवेदन।

Image
पालघर: जिले में ओबीसी समाज ने आरक्षण सुरक्षित रखने की मांग को लेकर दिया निवेदन। अखिलेश चौबे  पालघर। ओबीसी समाज की ओर से तथा ओबीसी हक्क संघर्ष समिति के माध्यम से जिले के पालकमंत्री गणेश नाईक, जिलाधिकारी डॉ. इंदूराणी जाखर एवं विधायक राजेंद्र गावित को शासन के नाम एक निवेदन सौंपा गया। समिति ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा मराठा समाज के लिए जारी किए गए सरकारी निर्णय (जीआर) के चलते ओबीसी समाज के आरक्षण पर किसी प्रकार का आघात नहीं होना चाहिए। ओबीसी समाज को पहले से प्राप्त आरक्षण पर कोई भी गदा न आए और समाज के अधिकार सुरक्षित रहें, इस संबंध में ओबीसी समाज की भावना प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई गई। इस अवसर पर ओबीसी हक्क संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजीव पाटील, निमंत्रक कुंदन संखे, उपाध्यक्ष भालचंद्र ठाकरे, निवृत्त सनदी अधिकारी आर. डी. संखे, पी. टी. पाटील, अरविंद वर्तक, जितेंद्र राऊळ, अजय ठाकूर सहित समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ओबीसी बांधव उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाज अपने अधिकारों को लेकर सजग है और किसी भी स्तर पर ओबीसी आरक्...

पालघर: जिले के बोईसर में गणपति बाप्पा के दरबार में पहुंचे नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, मंडलों ने किया शाल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ से भव्य सम्मान।

Image
पालघर: जिले के बोईसर में गणपति बाप्पा के दरबार में पहुंचे नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, मंडलों ने किया शाल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ से भव्य सम्मान। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर शहर में चल रहे सात दिवसीय गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रारंभ प्रतिष्ठान संस्थापक अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने सोमवार को विभिन्न मंडलों में जाकर गणपति बाप्पा के दर्शन किए। उन्होंने सबसे पहले D.N.C.C. चा महाराजा, बजरंगी बॉईस, श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल तथा साई समर्थ फाउंडेशन सहित कई प्रतिष्ठित मंडलों का भ्रमण कर श्रद्धापूर्वक गणेश जी के दर्शन किए। इस अवसर पर सभी मंडलों की ओर से सत्यप्रकाश सिंह का शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से सम्मान किया गया। मंडलों में गूंजते जयघोष और भक्ति संगीत के बीच भव्य स्वागत का माहौल देखने को मिला। गणेश दर्शन के दौरान नमो नमो मोर्चा भारत के पालघर जिला अध्यक्ष तहसीलदार चौहान, जिला संयोजक राकेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी संदीप जोशी, जिला युवा मंत्री सौरभ पांडेय समेत अनेक पदाधिकारी औ...