Posts

Showing posts with the label उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा, चार लोगों की मौत..!"रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर"

Image
उत्तर प्रदेश गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा, चार लोगों की मौत..! "रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर" उत्तर प्रदेश..! गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतर गई। जानकारी के मुताबिक 6 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।  गोंडा के पास झिलाही रेलवे स्टेशन के नजदीक डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस डिरेल हो गई है। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूत्रों द्वारा पता चला है इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है।  ◾रेलवे ने आनन-फानन में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोपहर करीब दो बजकर 37 मिनट पर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 5-6 बोगियां पटरी से उतर गई। इस हादसे के बाद इस रूट पर अप और डाउन लाइन दोनों प्रभावित है। यहां यातायात रोक दिया गया है।  अखिलेश चौबे  सतर्क इंडिया  7020967978

एक ही सांप ने सात बार काटा या अलग-अलग, आखिर क्या है सच्चाई?, फतेहपुर के केस में जांच के आदेश...!

Image
एक ही सांप ने सात बार काटा या अलग-अलग, आखिर क्या है सच्चाई?,  फतेहपुर के केस में जांच के आदेश...!  उत्तर प्रदेश..! फतेहपुर में 24 साल के विकास को लगातार सांप काट रहा है, इस मामले ने पूरे देश को हैरान कर दिया है और इस समय इसकी सबसे चर्चा भी हो रही है। चिंता की बात यह है कि 40 दिन में सात बार फतेहपुर में सांप ने विकास को काटा है, इसी वजह से सीएमओ ने इस मामले में अब जांच के आदेश दे दिए हैं। ◾सीएमओ ने क्या बताया? इस घटना को लेकर फतेहपुर के सीएमओ डॉ राजीव नयन गिरी ने कहा है कि यह सही बात है कि मेरे संज्ञान में यह मामला आया है। कल जब मैं डीएम ऑफिस में बैठा था तब मीटिंग के दौरान पीड़ित के बारे में डीएम साहब को एक एप्लीकेशन दी गई थी। उस एप्लीकेशन में बताया गया था कि युवक को 5 से 6 बार सांप काट चुका है, अब बताया जा रहा है कि सांप ने सातवीं बार भी इस युवक को काटा है। हैरानी की बात यह है कि हर शनिवार-रविवार को सांप डसता था, लेकिन इस बार पहले काटा है। सीएमओ ने अपने बयान में इस बात पर भी जोर दिया है कि पीड़ित परिवार सांप काटने के बाद हर बार एक विशेष प्राइवेट अस्पताल में जाता ...