Posts

Showing posts with the label अखिलेश चौबे

'डिजिटल जंजाल में फँसता बचपन' विषय पर 'सामाजिक समागम 2025' में लिया गया 'बचपन बचाओ' का संकल्प..!

Image
'डिजिटल जंजाल में फँसता बचपन' विषय पर 'सामाजिक समागम 2025' में लिया गया 'बचपन बचाओ' का संकल्प..! अखिलेश चौबे गुरुग्राम (हरियाणा)..! 'नमो नमो मोर्चा भारत, हरियाणा' के तत्वावधान में 'सामाजिक समागम 2025 – एक संवाद' का भव्य आयोजन वैश्य धर्मशाला, सेक्टर-4, गुरुग्राम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का केंद्रीय विषय था — "डिजिटल जंजाल में फँसता बचपन – Save Childhood", जिसमें देशभर से प्रमुख सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, अभिभावकों एवं बच्चों ने सक्रिय भागीदारी की। इसी अवसर पर 'नमो नमो मोर्चा' की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आठवीं बैठक का आयोजन भी हुआ, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश सिंह ने की। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की टीम ने सहभागिता कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत, पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए मासूम एवं निहत्थे हिन्दू पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मधुर स्वर लह...