पालघर: जिले में गड्ढों से परेशान नागरिकों का प्रशासन के खिलाफ आंदोलन।
पालघर: जिले में गड्ढों से परेशान नागरिकों का प्रशासन के खिलाफ आंदोलन।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के पालघर शहर की खस्ताहाल और गड्ढों से भरी सड़कों से त्रस्त नागरिकों ने अब सीधे प्रशासन के खिलाफ एल्गार पुकार दिया है। शहरवासियों ने 14 सितंबर को हुतात्मा चौक पर एकत्र होकर सड़क की दुर्दशा और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
'मी जबाबदार पालघरकर' अभियान के तहत सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नागरिक सड़कों पर उतरे।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नागरिकों से वसूले गए कर का दुरुपयोग हो रहा है और भ्रष्टाचार के कारण सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।
शहर के अधिकांश प्रमुख मार्गों पर बड़े पैमाने पर गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को गंभीर चोटें लग रही हैं, वहीं यातायात जाम रोजमर्रा की समस्या बन गया है। बावजूद इसके जिला प्रशासन, स्थानीय स्वराज्य संस्था और सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है।
नागरिकों ने अपने गुस्से को अभिव्यक्त करने के लिए सड़कों पर ही पथनाट्य प्रस्तुत किया। इस नाट्य प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने गड्ढों से होने वाले हादसों और त्रासदायक सफर की पीड़ा सामने रखी। साथ ही 'खड्डेमुक्त पालघर' की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Comments
Post a Comment