पालघर: समाजसेवा की नई पहल: गौ माता और मानव कल्याण के लिए राष्ट्रीय हिन्दु सेवा संघ की एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ।

पालघर: समाजसेवा की नई पहल: गौ माता और मानव कल्याण के लिए राष्ट्रीय हिन्दु सेवा संघ की एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ।



अखिलेश चौबे
पालघर।
जिले के बोईसर सम्राट होटल चित्रालय के सामने 22 अप्रैल को गौ माता और मानव कल्याण के लिए राष्ट्रीय हिन्दु सेवा संघ द्वारा एम्बुलेंस की सेवा का शुभारम्भ करके समाजसेवा की नई पहल का आयोजन किया गया।
शुभारम्भ कार्यक्रम में सबसे पहले संघ की महिला मंडल की सदस्य पुष्पा तिवारी ने गौसेवा और मानव सेवा एम्बुलेंस की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद सूर्याकुमार मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, परेश राउत और परशुराम पाटिल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। परंपरा अनुसार मेहमानों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर एम्बुलेंस सेवा को औपचारिक रूप से शुरू किया गया।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिनमें प्रमुख रूप से ललित माली, शिवशंकर तिवारी, रोहित सिंह, लक्ष्मण बेदाडे, आदेश श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, जिलेदार वर्मा, राजू सिंह, देवेंद्र सिंह, आर्यन सिंह, सुनीता सकपाल, मीना बोरसे, चांदनी सिंह, अभिनव चौधरी, अमर सावंत, सचिन पाटिल, महेश संखे, शेखर तिवारी आदि शामिल रहे।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गौसेवा एम्बुलेंस का उद्देश्य बीमार, घायल और असहाय गौ माताओं को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराना है। वहीं मानव सेवा एम्बुलेंस जरूरतमंदों को समय पर अस्पताल पहुंचाने और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं देने में मदद करेगी।
इस पहल को क्षेत्रवासियों ने भी सराहा और कहा कि यह सेवा समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की नई मिसाल पेश करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।