पालघर: जिले में मत्स्यपालन को बढ़ावा, किसानों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी।

पालघर: जिले में मत्स्यपालन को बढ़ावा, किसानों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के मनोर स्थित बिरसायत भवन में मंगलवार, 16 सितंबर को केंद्रीय मात्सिकी शिक्षा संस्थान और आदिवासी एकता मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में “मत्स्यपालन और अनुवंशिक दृष्टि से सुधारित मछली के बीज—एक आजीविका का साधन” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में जिले के किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और किसानों को मीठे पानी में मत्स्यपालन का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही पचास किसानों को विशेषज्ञों और अतिथियों के हाथों मछली के बीज का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुंबई महानगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक सुरेश भगेरिया, मात्सिकी शिक्षा संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर मुकुंद गोस्वामी, डॉक्टर किरण रसाळ, मत्स्य विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर वायेडा, राजकुमार सिंगला, लेलीन सिंग, आदिवासी एकता मित्र मंडल के संस्थापक अध्यक्ष संतोष जनाठे, उपाध्यक्ष दामोदर कासट, मंगेश गोंड, सुनील किरकिरा समेत अनेक कार्यकर्ता और युवा टीम मौजूद रही।
इस कार्यशाला में किसानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी भी देखने को मिली।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!