Posts

Showing posts with the label गुरुग्राम (हरियाणा)

नमो नमो मोर्चा भारत की 8वीं वार्षिक बोर्ड बैठक गुरुग्राम में संपन्न..!

Image
नमो नमो मोर्चा भारत की 8वीं वार्षिक बोर्ड बैठक गुरुग्राम में संपन्न..! अखिलेश चौबे  गुरुग्राम (हरियाणा)..! 'नमो नमो मोर्चा भारत' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (ट्रस्टी) की 8वीं वार्षिक सामान्य बोर्ड बैठक शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित वैश्य धर्मशाला, सेक्टर-4 में बड़े ही उल्लासपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। 'इंडिया से पुनः भारत' के ध्येय वाक्य के साथ कार्यरत 'नमो नमो मोर्चा भारत' के इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को सेवा-सहयोग के क्षेत्र में और अधिक विस्तार देने तथा जनसामान्य के बीच संगठन के उद्देश्य "एक कदम राष्ट्र निर्माण की ओर" को प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही देश को रामराज्य की ओर ले जाने के लिए प्रयत्नशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने हेतु संगठन के प्रत्येक प्रदेशाध्यक्ष को अपने दायित्वों का पुनः स्मरण कराया गया। बैठक में संगठन के रिक्त पदों के शीघ्र विस्तार हेतु व्यापक चर्चा हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने क्रमशः अपने-अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक का संचालन 'नमो नमो मो...