पालघर: जिले के बोईसर में गणपति बाप्पा के दरबार में पहुंचे नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, मंडलों ने किया शाल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ से भव्य सम्मान।

पालघर: जिले के बोईसर में गणपति बाप्पा के दरबार में पहुंचे नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, मंडलों ने किया शाल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ से भव्य सम्मान।



अखिलेश चौबे 
पालघर।
जिले के बोईसर शहर में चल रहे सात दिवसीय गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रारंभ प्रतिष्ठान संस्थापक अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने सोमवार को विभिन्न मंडलों में जाकर गणपति बाप्पा के दर्शन किए।
उन्होंने सबसे पहले D.N.C.C. चा महाराजा, बजरंगी बॉईस, श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल तथा साई समर्थ फाउंडेशन सहित कई प्रतिष्ठित मंडलों का भ्रमण कर श्रद्धापूर्वक गणेश जी के दर्शन किए।
इस अवसर पर सभी मंडलों की ओर से सत्यप्रकाश सिंह का शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से सम्मान किया गया। मंडलों में गूंजते जयघोष और भक्ति संगीत के बीच भव्य स्वागत का माहौल देखने को मिला।
गणेश दर्शन के दौरान नमो नमो मोर्चा भारत के पालघर जिला अध्यक्ष तहसीलदार चौहान, जिला संयोजक राकेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी संदीप जोशी, जिला युवा मंत्री सौरभ पांडेय समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, “गणपति बाप्पा मोरया के जयघोष के बीच बोईसर की धरती पर जो उत्साह और भक्ति का वातावरण दिखाई दे रहा है, वह वाकई अद्वितीय है। गणेशोत्सव हमें एकता, सद्भाव और सेवा का संदेश देता है।”
गणेशोत्सव के दौरान शहरभर में अलग-अलग मंडलों द्वारा सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हो रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!