Posts

Showing posts with the label श्रीनगर (कश्मीर)

79वाँ स्वतंत्रता दिवस: जम्मू-कश्मीर बनेगा ‘वेलनेस वैली’ – नमो नमो मोर्चा भारत और द हार्ले लंदन क्लब का ऐतिहासिक करार।

Image
79वाँ स्वतंत्रता दिवस: जम्मू-कश्मीर बनेगा ‘वेलनेस वैली’ – नमो नमो मोर्चा भारत और द हार्ले लंदन क्लब का ऐतिहासिक करार। अखिलेश चौबे श्रीनगर (कश्मीर)। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मना रहा था, तभी जम्मू-कश्मीर से विकास की एक नई सुबह का संदेश आया। देश का प्रमुख सामाजिक संगठन नमो नमो मोर्चा भारत और लंदन की प्रतिष्ठित हेल्थकेयर व वेलनेस कंपनी द हार्ले लंदन क्लब ने मिलकर जम्मू-कश्मीर में एक महत्वाकांक्षी पहल – “वेलनेस वैली प्रोजेक्ट” की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में द हार्ले लंदन क्लब के मुख्य विजनरी ऑफिसर संजीव कुमार और डायरेक्टर अमित कपूर, नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सोपान उंडे पाटील एवं राष्ट्रीय मंत्री उदयकुमार मंच पर उपस्थित रहे। परियोजना की दृष्टि स्पष्ट करते हुए द हार्ले लंदन क्लब के संजीव कुमार ने कहा कि आने वाले वर्षों में जम्मू-कश्मीर को “विश्व की वेलनेस वैली” बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके तहत अत्याधुनिक वेलनेस और पुनर्वास केंद्र, युवाओं व महिलाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, पर्...