पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर की पहल, पालघर के 15 विद्यालयों को पुस्तक पेटियां भेंट।डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर विद्यार्थियों को नियमित पठन और ज्ञानवृद्धि के लिए किया प्रेरित।
पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर की पहल, पालघर के 15 विद्यालयों को पुस्तक पेटियां भेंट। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर विद्यार्थियों को नियमित पठन और ज्ञानवृद्धि के लिए किया प्रेरित। अखिलेश चौबे पालघर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर 15 अक्टूबर को जिला ग्रंथालय कार्यालय, पालघर में वाचन प्रेरणा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। पालघर साहित्य व कला प्रतिष्ठान, रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर और जिला ग्रंथालय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जिले के 15 विद्यालयों को पुस्तक पेटियां भेंट की गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन डीवाईएसपी (होम) रवींद्र नाईक ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से पुस्तकें और समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित पठन से ज्ञान बढ़ता है और प्रतियोगी परीक्षाओं तथा पुलिस भर्ती परीक्षाओं में सफलता पाने में सहायता मिलती है। उन्होंने जिला ग्रंथालय अधिकारी प्रशांत पाटील द्वारा तैयार किए गए वाचनालय की सराहना करते हुए अन्य स्थानों पर भी ऐसे वाचनालय स्थापित करने के लिए पुलिस...