Posts

Showing posts from March, 2026

पालघर: जिले में गूंजा सनातन का स्वर: बोईसर में विराट हिंदू सम्मेलन, एकता और संस्कृति का शक्तिशाली संदेश।

Image
पालघर: जिले में गूंजा सनातन का स्वर: बोईसर में विराट हिंदू सम्मेलन, एकता और संस्कृति का शक्तिशाली संदेश। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर क्षेत्र में रविवार, 29 मार्च 2026 को सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और धार्मिक जागरूकता को समर्पित विराट हिंदू सम्मेलन का दो अलग-अलग स्थानों—अमेया पार्क स्थित शिवगोविंद नगर ग्राउंड तथा ओस्तवाल स्थित गणेश मंदिर परिसर—में भव्य आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर आयोजित इस सम्मेलन में हिंदू समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सभी वर्गों, आयु वर्गों और समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकजुटता का परिचय दिया। अमेया पार्क स्थित शिवगोविंद नगर ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उमेश गायकवाड ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकता, संस्कृति और धर्म के संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रूपचंद जैन (अध्यक्ष, बोईसर जैन समाज) ने भी समाज में भाईचारे, सहयोग और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश ...

पालघर: पीएम सूर्यघर योजना के तहत बोईसर में ‘लक्ष्मी प्लास्ट’ रजिस्टर कार्यालय का शुभारंभ।

Image
पालघर: पीएम सूर्यघर योजना के तहत बोईसर में ‘लक्ष्मी प्लास्ट’ रजिस्टर कार्यालय का शुभारंभ। अखिलेश चौबे पालघर‌। जिले के बोईसर शहर स्थित सालवड ग्राम पंचायत अंतर्गत शिवाजी नगर, नई बस्ती में शनिवार, 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ‘लक्ष्मी प्लास्ट’ रजिस्टर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रोपराइटर गिरजेश आर. सिंह ने नारियल फोड़कर कार्यालय का उद्घाटन किया। यह कार्यालय श्री साईंराज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड के समीप स्थित है। इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र में रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो विशेष रूप से ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों तथा निजी आवासों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। योजना के तहत 3 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर उपभोक्ताओं को 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। वहीं, सामूहिक आवासीय सोसायटियों के लिए प्रति किलोवाट 18,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है, जिससे न केवल बिजली के खर्च में क...

पालघर: शिवशंभू प्रतिष्ठान की नई पहल, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सौंपा पत्र।शिवाजी महाराज और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाएं लगाने की उठी मांग।

Image
पालघर: शिवशंभू प्रतिष्ठान की नई पहल, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सौंपा पत्र। शिवाजी महाराज और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाएं लगाने की उठी मांग। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर में अब सांस्कृतिक पहचान को लेकर एक बड़ी मांग जोर पकड़ रही है। सामाजिक संगठन शिवशंभू प्रतिष्ठान, बोईसर ने महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की पूर्णाकृति प्रतिमाओं के अनावरण हेतु अनुमति देने की मांग की है। इस पहल के बाद क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चा और समर्थन तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिष्ठान की ओर से दिए गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि बोईसर और आसपास के क्षेत्र की आबादी करीब 2.5 से 3 लाख के बीच है, लेकिन पूरे शहर और उसके 10 किलोमीटर के दायरे में इन दोनों महान विभूतियों की एक भी प्रतिमा मौजूद नहीं है। इसे स्थानीय लोगों की भावनाओं के साथ जुड़ा अहम मुद्दा बताया गया है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि बोईसर महाराष्ट्र के सबसे बड़े एमआईडीसी क्षेत्रों में से एक है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देशभर से लोग आकर बसे ह...

पालघर: समाजसेवी मनीष गुप्ता के सहयोग से प्राचीन शिव मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण।आस्था और सामाजिक एकता का अनूठा संगम।

Image
पालघर: समाजसेवी मनीष गुप्ता के सहयोग से प्राचीन शिव मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण। आस्था और सामाजिक एकता का अनूठा संगम। अखिलेश चौबे पालघर। जिले में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला, जहाँ एक प्राचीन शिव मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के प्रमुख रियल एस्टेट व्यवसायी एवं समाजसेवी मनीष मदन गुप्ता का विशेष सहयोग, मार्गदर्शन और समर्पण रहा, जिसके परिणामस्वरूप पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा के संचार की नई उम्मीद जगी है। मंदिर का यह पुनर्निर्माण केवल एक संरचना का पुनः निर्माण नहीं, बल्कि सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों के पुनर्जागरण का प्रतीक बनकर उभरा है। मंदिर परिसर में स्थापित शिलालेख पर 27 मार्च 2026 की तिथि अंकित की गई है, जो इस ऐतिहासिक और पुण्य अवसर को चिरस्थायी स्मृति के रूप में संरक्षित करती है। नव-निर्मित मंदिर को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आनंद का वातावरण देखा गया। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह पवित्र स्थल केवल पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं रहे...

पालघर: जिले में कैन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर प्रतिबंध, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू।

Image
पालघर: जिले में कैन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर प्रतिबंध, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले में पेट्रोल और डीजल की संभावित कमी को लेकर समाज माध्यमों पर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिला कलेक्टर डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कैन, बोतल या किसी भी अन्य बर्तन में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल जैसे अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ की अनियंत्रित बिक्री से अप्रिय घटनाएं घटित होने की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘पेट्रोलियम नियम, 2002’ के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए यह आदेश लागू किया गया है। आदेश के अनुसार पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत अब पेट्रोल और डीजल केवल वाहनों की ईंधन टंकी में ही भरा जाएगा और किसी भी परिस्थिति में इसे कैन, बोतल, डिब्बे या अन्य किसी प्रकार के बर्तन में देने की अनुमति नहीं होगी।...

पालघर: मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का समापन, 200 आदिवासी किसानों को प्रमाणपत्र वितरण।जव्हार क्षेत्र के किसानों का ‘मधु क्रांति’ की ओर बढ़ता कदम।

Image
पालघर: मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का समापन, 200 आदिवासी किसानों को प्रमाणपत्र वितरण। जव्हार क्षेत्र के किसानों का ‘मधु क्रांति’ की ओर बढ़ता कदम। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के जव्हार तालुका में आदिवासी किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। एकात्मिक आदिवासी विकास परियोजना (ITDP) जव्हार और अंडर द मँगो ट्री (UTMT) सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत 10 से 12 गांवों के लगभग 200 आदिवासी किसानों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र वितरित किए गए। यह संपूर्ण योजना प्रकल्प अधिकारी एवं सहायक जिलाधिकारी डॉ. अपूर्वा बासुर के मार्गदर्शन में प्रभावी ढंग से लागू की गई। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में सहायक प्रकल्प अधिकारी दीपक टिके, तालुका कृषि अधिकारी जयराम आढळ, कृषि अधीक्षक मुकणे तथा UTMT सोसायटी के कार्यक्रम प्रमुख सचिन ढवळे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान तालुका कृषि अधिकारी जयराम आढळ ने खेती में मधुमक्खियों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि परागण (Pol...

पालघर: भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर एडवोकेट शानू सिंह ठाकुर नियुक्ति।

Image
पालघर: भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर एडवोकेट शानू सिंह ठाकुर नियुक्ति। अखिलेश चौबे पालघर। जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए जिला विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर एडवोकेट शानू सिंह ठाकुर की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति भाजपा के जिला अध्यक्ष भरत राजपूत द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से घोषित की गई। जारी पत्र में बताया गया है कि शानू सिंह ठाकुर को उनकी कार्यक्षमता, संगठनात्मक अनुभव और विधि क्षेत्र में सक्रिय योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में जिला विधि प्रकोष्ठ का कार्य और अधिक प्रभावी तथा गतिशील होने की उम्मीद जताई गई है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए एडवोकेट शानू ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार के विचारों को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जिले में संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े कानूनी मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम किया जाए...

पालघर: प्रारंभ प्रतिष्ठान ने बेटेगांव–नवापाड़ा स्कूल को पीतल की स्कूल घंटी भेंट, विद्यार्थियों को मिलेगी बड़ी सुविधा।

Image
पालघर: प्रारंभ प्रतिष्ठान ने बेटेगांव–नवापाड़ा स्कूल को पीतल की स्कूल घंटी भेंट, विद्यार्थियों को मिलेगी बड़ी सुविधा। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर क्षेत्र अंतर्गत महागांव केंद्र के तहत आने वाली जिला परिषद स्कूल, बेटेगांव–नवापाड़ा में आज एक छोटा लेकिन बेहद उपयोगी सामाजिक उपक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के तहत प्रारंभ प्रतिष्ठान की ओर से विद्यालय को पीतल की स्कूल घंटी भेंट स्वरूप प्रदान की गई। इस स्कूल घंटी के माध्यम से अब विद्यार्थियों को मध्यावकाश (रिसेस) तथा विद्यालय की छुट्टी का समय स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा, जिससे विद्यालय का दैनिक संचालन अधिक व्यवस्थित और सुचारु रूप से किया जा सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को देखते हुए यह प्रयास विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए लाभदायक साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला सचिव एवं प्रारंभ प्रतिष्ठान के संस्थापक सत्यप्रकाश सिंह, सरावली ग्राम पंचायत के सरपंच एवं प्रारंभ प्रतिष्ठान के अध्यक्ष आनंद धोड़ी, तथा महागांव के उपसरपंच सुधाकर सोमल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल को शिक्...

पालघर: जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, प्रशासन ने अफवाहों से सावधान रहने की अपील की।

Image
पालघर: जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, प्रशासन ने अफवाहों से सावधान रहने की अपील की। अखिलेश चौबे पालघर। वैश्विक स्तर पर उत्पन्न हो रही युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर विभिन्न स्थानों पर अफवाहें फैलने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, पालघर जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारु रूप से जारी है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की घबराहट में आने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन ने यह भी कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोगों में अनावश्यक चिंता का माहौल बन रहा है। प्रशासन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अफवाह फैलाना या गलत जानकारी प्रसारित करना कानूनन दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पेट्रोल और डीजल का अनावश्यक भंडारण ...

पालघर: तारापुर में बड़ा केमिकल हादसा, आरती फार्मा लैब से जहरीली गैस रिसाव, 19 श्रमिक अस्पताल में भर्ती।

Image
पालघर: तारापुर में बड़ा केमिकल हादसा, आरती फार्मा लैब से जहरीली गैस रिसाव, 19 श्रमिक अस्पताल में भर्ती। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के तारापुर एमआईडीसी क्षेत्र स्थित प्लॉट क्रमांक डी-18 पर स्थापित आरती फार्मा लैब में रविवार को एक गंभीर रासायनिक हादसा सामने आया, जिसने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। कंपनी में अत्यंत विषैले रसायन डाइमिथाइल सल्फेट (DMS) का रिसाव होने से 19 श्रमिक इसकी चपेट में आ गए, जिन्हें तत्काल बोईसर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार को रसायन भरने की प्रक्रिया के दौरान हुई। बताया जाता है कि दोपहर लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच डाइमिथाइल सल्फेट को टैंकर में भरा जा रहा था, तभी टैंकर की वेंट लाइन से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। स्थिति को भांपते हुए कंपनी प्रबंधन ने तुरंत रसायन भरने की प्रक्रिया को रोका और रिसाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसके लिए कॉस्टिक सोडा सहित अन्य रसायनों का उपयोग किया गया, ताकि गैस के प्रभाव को कम किया जा सके। हाल...

मुंबई: सामाजिक व व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम।सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग और सीआईएफएफ के बीच समझौता।

Image
मुंबई: सामाजिक व व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग और सीआईएफएफ के बीच समझौता। अखिलेश चौबे मुंबई। राज्य में जनकेंद्रित और अधिक प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने यूनाइटेड किंगडम स्थित चिल्ड्रन्स इन्वेस्टमेंट फंड फाउंडेशन (सीआईएफएफ) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। यह समझौता सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन संचार (SBCC) कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए किया गया है। इस पहल के पीछे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विशेष योगदान बताया जा रहा है, जिन्होंने राज्य के राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए इस साझेदारी को आगे बढ़ाया। इस समझौते पर सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. निपुण विनायक, उपसचिव चंद्रकांत विभुते, सीआईएफएफ की ओर से डॉ. हेमांग शाह और डॉ. अस्मिता जैन, तथा आईपीआई के प्रतिनिधि राघवेश राजन और अविधा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस साझेदारी के तहत सामाजिक और व्यवहार परिव...

पालघर: बोईसर में गैस वितरण गड़बड़ी पर मनसे सख्त, एजेंसी को तत्काल सुधार के निर्देश।

Image
पालघर: बोईसर में गैस वितरण गड़बड़ी पर मनसे सख्त, एजेंसी को तत्काल सुधार के निर्देश। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर शहर में घरेलू गैस सिलेंडर वितरण में हो रही अनियमितताओं, कालाबाजारी और उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में मनसे के उपतालुका अध्यक्ष सत्यम मिथिलेश मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चंद्रानी इंडियन गैस एजेंसी, बोईसर का दौरा कर एजेंसी प्रबंधन के सामने नागरिकों की समस्याएं रखीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार यह शिकायतें सामने आ रही थीं कि घरेलू गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। उपभोक्ताओं को बिना किसी ठोस कारण के लंबा इंतजार कराया जा रहा है, बुकिंग के बावजूद सिलेंडर देरी से दिए जा रहे हैं और कई मामलों में अतिरिक्त पैसे भी वसूले जा रहे हैं। इन समस्याओं से आम नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में आखाती देशों में चल रहे युद्ध के कारण ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच कुछ एजेंसियां इसका फायद...

मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में स्वयंसेवी चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा, सीएमई क्रेडिट अंक प्रणाली लागू।

Image
मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में स्वयंसेवी चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा, सीएमई क्रेडिट अंक प्रणाली लागू। अखिलेश चौबे  मुंबई। ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने तथा स्वयंसेवी रूप से सेवा देने वाले चिकित्सकों को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र वैद्यकीय परिषद (एमएमसी) द्वारा स्वयंसेवी चिकित्सा सेवाओं के लिए सीएमई (Continuing Medical Education) क्रेडिट अंक प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया गया है। इस पहल के तहत उन चिकित्सकों और चिकित्सा संस्थानों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जो ग्रामीण, आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वयंसेवी रूप से कार्य कर रहे हैं। महाराष्ट्र वैद्यकीय परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थाओं, संगठनों, शिक्षण संस्थानों तथा चिकित्सा महाविद्यालयों को निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार सीएमई क्रेडिट अंक प्रदान किए जाएंगे। इस व्यवस्था के माध्...

पालघर: ओजोन हॉस्पिटल की अत्याधुनिक कैथ लैब का सांसद हेमंत विष्णु सवरा ने किया उद्घाटन।पालघर में हृदय उपचार को मिलेगी नई गति।

Image
पालघर: ओजोन हॉस्पिटल की अत्याधुनिक कैथ लैब का सांसद हेमंत विष्णु सवरा ने किया उद्घाटन। पालघर में हृदय उपचार को मिलेगी नई गति। अखिलेश चौबे पालघर। पालघर शहर के पार्श्वनाथ-9, बिडको कॉर्नर, चिंतूपाड़ा रोड स्थित ओजोन हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कैथ लैब का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सुविधा का उद्घाटन सांसद हेमंत विष्णु सवरा के हाथों फीता काटकर किया गया। इस नई व्यवस्था के शुरू होने से अब पालघर तथा आसपास के क्षेत्रों के हृदय रोगियों को आधुनिक, तेज और बेहतर उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा। उद्घाटन समारोह में सांसद हेमंत विष्णु सवरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ नवीन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने ओजोन हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अत्याधुनिक कैथ लैब के माध्यम से हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों के उपचार में क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कैथ लैब की स्थापना से एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी सहित कई उन्नत हृदय जांच एवं उपचार सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इ...

सातारा: बैठक में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति को मिला नया नेतृत्व, प्रमोदिनी मंडपे बनीं राज्य अध्यक्ष।

Image
सातारा: बैठक में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति को मिला नया नेतृत्व, प्रमोदिनी मंडपे बनीं राज्य अध्यक्ष। अखिलेश चौबे  सतारा। जिला स्थित कास पठार में 14 और 15 मार्च को आयोजित महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की राज्य कार्यकारिणी बैठक में संगठन की वरिष्ठ कार्यकर्ता प्राचार्या प्रमोदिनी सुकुमार मंडपे को सर्वसम्मति से राज्य अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। यह निर्णय संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रमोदिनी मंडपे पिछले 40 वर्षों से संगठन के संस्थापक डॉ. नरेंद्र दाभोलकर के साथ अंधश्रद्धा निर्मूलन के कार्य से जुड़ी रही हैं। वे रयत शिक्षण संस्था के डीएड कॉलेज की प्राचार्या रह चुकी हैं तथा अंधश्रद्धा निर्मूलन विषय पर कई पुस्तकें लिख चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने अनेक व्याख्यान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया है। बैठक में सरोजमाई पाटील को संगठन का मार्गदर्शक भी सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। इस दौरान वर्ष 2026 से 2029 तक की नई राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बुवाबाजी सं...

पालघर: मनसे के हस्तक्षेप के बाद स्मार्ट बाजार डिलिवरी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 10 दिनों में मांगें पूरी करने का आश्वासन।

Image
पालघर: मनसे के हस्तक्षेप के बाद स्मार्ट बाजार डिलिवरी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 10 दिनों में मांगें पूरी करने का आश्वासन। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के औद्योगिक बोईसर पूर्व स्थित स्मार्ट बाजार में कार्यरत लगभग 80 से 90 डिलिवरी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने एकत्र होकर अपनी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधन से तत्काल समाधान की मांग की। कामगारों के प्रतिनिधियों द्वारा संपर्क किए जाने के बाद संबंधित पदाधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान स्मार्ट बाजार के मैनेजर मयंक पाठक को मौके पर बुलाकर कर्मचारियों की मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। कर्मचारियों ने वेतन, कार्य परिस्थितियों तथा अन्य सुविधाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं प्रबंधन के समक्ष रखीं। चर्चा के उपरांत स्मार्ट बाजार प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की सभी मांगों को आगामी 10 दिनों के भीतर पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया गया। इस आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य होने की दिशा में आगे बढ़ी और कर्मचारियों ने भी सकारात्मक रुख अपनाया। इस अवसर पर मनसे पालघर उपतालुका अध्यक्ष सत्यम...

पालघर: तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का सफल आयोजन।550 से अधिक विद्यार्थियों सहित सैकड़ों प्रतिभागियों ने लिया भाग।

Image
पालघर: तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का सफल आयोजन। 550 से अधिक विद्यार्थियों सहित सैकड़ों प्रतिभागियों ने लिया भाग। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में तारापुर इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (टीमा), डायरेक्टरेट ऑफ इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ (डिश) तथा म्युचुअल एड रिस्पॉन्स ग्रुप (मार्ग) के संयुक्त तत्वावधान में 4 मार्च से 10 मार्च 2026 तक राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एवं सुरक्षा सप्ताह बड़े उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 4 मार्च को एमआईडीसी तारापुर स्थित टीमा हॉल में आयोजित उद्घाटन समारोह से हुआ। इस अवसर पर डिश पालघर के सहसंचालक माधव तोटेवाड, टीमा के अध्यक्ष डी. के. राऊत तथा सलाहकार वेलजीभाई गोगरी उपस्थित रहे। सभी ने औद्योगिक सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखते हुए सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया। 5 मार्च को डॉ. पराग कुलकर्णी ने फैक्ट्रियों में परमिट सिस्टम के अंतर्गत कार्य करते समय होने वाले संभावित व्यावसायिक रोगों पर विस्तृत मार्गदर्शन किया। साथ ही आंबेट्रॉनिक्स सिस्टम...

पालघर: डहाणू-तलासरी के आदिवासी गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव, दूरी घटेगी और आवागमन होगा सुगम।

Image
पालघर: डहाणू-तलासरी के आदिवासी गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव, दूरी घटेगी और आवागमन होगा सुगम। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. हेमंत विष्णू सवरा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष डहाणू-तलासरी क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 तथा वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने हेतु नए सड़क मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़कर आवागमन को सुगम बनाना और क्षेत्रीय विकास को गति देना है। वर्तमान में डहाणू और तलासरी तहसील के अनेक आदिवासी गांवों के निवासियों को राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचने के लिए 42 से 48 किलोमीटर तक का लंबा और कठिन चक्कर लगाना पड़ता है। इससे न केवल समय और ईंधन की बर्बादी होती है, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। सांसद सवरा द्वारा प्रस्तावित नया मार्ग अस्वाली, करजगांव, धामणगांव और वडवली गांवों से होकर गुजरेगा, जो इन क्षेत्रों को सीधे राष्ट्री...

पालघर: लुपिन लिमिटेड में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन, ‘शून्य दुर्घटना’ का संकल्प दोहराया गया।

Image
पालघर: लुपिन लिमिटेड में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन, ‘शून्य दुर्घटना’ का संकल्प दोहराया गया। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित लुपिन लिमिटेड में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संचालनालय, पालघर के सह-निदेशक माधव तोटेवाड तथा सहायक निदेशक श्रीनिवास सब्बन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कंपनी के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रबंधन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। समारोह के दौरान सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी शशिन पाटिल ने बताया कि यद्यपि यह सुरक्षा सप्ताह का औपचारिक समापन है, फिर भी कंपनी ने इसे “सुरक्षा माह” के रूप में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की थीम जनभागीदारी, प्रशिक्षण और सशक्तिकरण पर आधारित है, जिसके माध्यम से उच्च स्तर की औद्योगिक सुर...

पालघर: डहाणू फेस्टिवल से पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार – परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक।

Image
पालघर: डहाणू फेस्टिवल से पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार – परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक। अखिलेश चौबे  पालघर। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण डहाणू क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं और डहाणू फेस्टिवल के माध्यम से इस क्षेत्र के पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। यह विश्वास महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने व्यक्त किया। डहाणू के रमणीय वातावरण में आयोजित फेस्टिवल का उद्घाटन परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक रविंद्र फाटक, विधायक राजेंद्र गावीत, विधायक विनोद निकोले, विधायक विलास तरे, जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे, डहाणू नगर परिषद के नगराध्यक्ष राजेंद्र माच्छी, पालघर नगर परिषद के नगराध्यक्ष उत्तम घरत, सहायक जिलाधिकारी तथा डहाणू परियोजना अधिकारी विशाल खत्री, पूर्व विधायक सर्वश्री सुनील भुसारा, अमित घोडा, श्रीनिवास वनगा, मनीषा निमकर, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या वैदेही वाढाण, डहाणू नगर परिषद के मुख्य अधिकारी अक्षय गुडदे, निलेश सांबरे, कुंदन संखे, आनंदभाई ठाकूर, जगदीश धो...

रायगढ़: चवदार तालाब सत्याग्रह से समता की नींव, शताब्दी वर्ष में समानता आधारित भारत का संकल्प।

Image
रायगढ़: चवदार तालाब सत्याग्रह से समता की नींव, शताब्दी वर्ष में समानता आधारित भारत का संकल्प। अखिलेश चौबे  रायगढ़। महाड स्थित ऐतिहासिक चवदार तालाब सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष के शुभारंभ अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सामाजिक समता, न्याय और संवैधानिक मूल्यों को दोहराते हुए भेदभावमुक्त समाज निर्माण का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नेतृत्व में हुआ यह सत्याग्रह केवल पानी के अधिकार के लिए नहीं, बल्कि मानव सम्मान और समानता की लड़ाई था। महाराष्ट्र शासन के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग द्वारा महाड (जिला रायगढ़) में इस शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा चवदार तालाब के जलशुद्धिकरण एवं परिसर सौंदर्यीकरण के लिए 55 करोड़ 80 लाख रुपये की परियोजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले, महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे, उद्योग एवं मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत, सामाजिक न्याय...

पालघर: श्री राधा डेयरी का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगा शुद्ध डेयरी उत्पादों का भरोसेमंद केंद्र।

Image
पालघर: श्री राधा डेयरी का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगा शुद्ध डेयरी उत्पादों का भरोसेमंद केंद्र। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के बोईसर शहर आत्मशक्ति नगर, पारनाल क्षेत्र में स्थित नई डेयरी प्रतिष्ठान “श्री राधा डेयरी” का गुरुवार, 19 मार्च 2026 को विधिवत शुभारंभ किया गया। धार्मिक माहौल और उत्साह के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उद्घाटन कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे संपन्न हुआ, जहां पारंपरिक विधि-विधान के साथ प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता चंदन सिंह, अरविंद सिंह, मनोज मिश्रा, कुंदन सिंह तथा रोबिन सिंह द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। पूरे परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे आयोजन और भी भव्य नजर आया। संचालकों के अनुसार, “श्री राधा डेयरी” में ग्राहकों को ताजा दूध, शुद्ध देसी घी, मलाईदार दही एवं फ्रेश पनीर जैसे गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को शुद्धता, गुणवत्ता और विश...

पालघर: सार्वजनिक अवकाश में भी खुले रहेंगे उप-पंजीयक कार्यालय, संपत्ति पंजीकरण कार्य को मिलेगी रफ्तार।

Image
पालघर: सार्वजनिक अवकाश में भी खुले रहेंगे उप-पंजीयक कार्यालय, संपत्ति पंजीकरण कार्य को मिलेगी रफ्तार। अखिलेश चौबे पालघर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन और नए वर्ष की पृष्ठभूमि में संपत्ति खरीद-बिक्री के बढ़ते रुझान को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण एवं मुद्रांक विभाग ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। दस्तावेज़ पंजीकरण की बढ़ती संख्या और राजस्व लक्ष्य की पूर्ति में तेजी लाने के उद्देश्य से जिले के सभी उप-पंजीयक कार्यालय सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संचालित किए जाएंगे। पंजीकरण महानिरीक्षक एवं मुद्रांक नियंत्रक, महाराष्ट्र राज्य, पुणे के निर्देशानुसार 26, 28, 29 और 31 मार्च 2026 को पड़ने वाले चार सार्वजनिक अवकाश के दिनों में जिले के सभी उप-पंजीयक कार्यालय नियमित कार्यालयीन समय के अनुसार खुले रहेंगे। इनमें वसई क्रमांक 1 से 6, पालघर क्रमांक 1 एवं 2, डहाणू, तलासरी, वाडा, विक्रमगड, जव्हार और मोखाडा स्थित कार्यालय शामिल हैं। इस निर्णय से नागरिकों को अवकाश के दिनों में भी संपत्ति खरीद-बिक्री से संबंधित पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे लंबित मामलों में भी तेजी आन...

पालघर: मनसे की सदस्यता अभियान में उमड़ा जनसैलाब, पालघर में बढ़ी सक्रियता।

Image
पालघर: मनसे की सदस्यता अभियान में उमड़ा जनसैलाब, पालघर में बढ़ी सक्रियता। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बोईसर शहर में पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर मनसे अब पालघर में अपनी सक्रियता तेज करते हुए युवाओं को जोड़ने में जुटी हुई है। पार्टी प्रमुख तथा के निर्देशानुसार, मनविसे प्रमुख संघटक महाराष्ट्र राज्य एडवोकेट दीपक शर्मा, मनसे जिला अध्यक्ष पालघर तथा मनविसे उपाध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य भावेश चुरी और मनविसे पालघर जिला अध्यक्ष धीरज गावड के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बोईसर स्थित “थीम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग” के साथ-साथ परिसर में भी सदस्यता अभियान आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मनसे की सदस्यता ग्रहण की। युवाओं में पार्टी के प्रति बढ़ती रुचि इस बात का संकेत है कि मनसे पालघर जिले में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। इस अवसर पर मनसे के पदाधिका...

पालघर: धुएं के गुबार और धमाकों की गूंज, शिव इंडस्ट्री में टला बड़ा हादसा।

Image
पालघर: धुएं के गुबार और धमाकों की गूंज, शिव इंडस्ट्री में टला बड़ा हादसा। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर स्थित तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर J-62 (प्लॉट नंबर J-162/163) में स्थित शिव इंडस्ट्री कंपनी में अचानक भीषण आग भड़क उठी। लाइट डीजल ऑयल (LDO) जैसे अत्यंत ज्वलनशील ईंधन की मौजूदगी के कारण आग ने कुछ ही क्षणों में विकराल रूप ले लिया और पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया। घटना सुबह लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के तुरंत बाद एक के बाद एक करीब 12 से 15 जोरदार धमाके हुए, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैल गई। विस्फोटों की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई और आसपास की कई कंपनियों को भी इस आग की तपिश और प्रभाव का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें बिना देरी के मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए कुल पांच दमकल गाड़ियां तैनात की गईं, जिनमें MIDC की तीन, BRC की एक और पालघर नगर परिषद की एक गाड़ी शामिल रही। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार ...

पालघर: जिले में ‘मुख्यमंत्री बळीराजा शेत-पाणंद सड़क योजना’ को गति, खेतों तक आसान होगी पहुंच।

Image
पालघर: जिले में ‘मुख्यमंत्री बळीराजा शेत-पाणंद सड़क योजना’ को गति, खेतों तक आसान होगी पहुंच। अखिलेश चौबे पालघर। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के समग्र विकास को गति देने तथा खेतों से कृषि उत्पादों की सुगम ढुलाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बळीराजा शेत/पाणंद सड़क योजना के क्रियान्वयन को पालघर जिले में तेज गति मिल रही है। इस योजना के तहत बारहमासी खेत मार्गों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण कर किसानों के लिए खेत तक पहुंच आसान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे यंत्रीकरण के कारण ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य आधुनिक कृषि मशीनों का उपयोग व्यापक स्तर पर होने लगा है। ऐसे में खेतों तक मजबूत और गुणवत्तापूर्ण सड़कों का होना अत्यंत आवश्यक हो गया है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 14 दिसंबर 2025 को जारी शासन निर्णय के माध्यम से राजस्व विभाग के जरिए इस स्वतंत्र योजना को लागू करने के निर्देश दिए थे। पालघर जिले में इस योजना के क्रियान्वयन, समन्वय और निगरानी की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को सौंपी गई है। योजना को प्...

मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल पर महाराष्ट्र में एआई आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत।

Image
मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल पर महाराष्ट्र में एआई आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत। अखिलेश चौबे  मुंबई। महाराष्ट्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, तकनीक आधारित और जनसुलभ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित आधुनिक तकनीकों को स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल करने के उद्देश्य से राज्य सरकार और सामाजिक उद्देश्य से कार्य करने वाली संस्था वाधवानी एआई (LEHS AI Unit) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस पहल का उद्देश्य राज्य के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि डिजिटल महाराष्ट्र अब विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रहा है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक “फोर्स मल्टिप्लायर” साबित होगी। उन्होंने कहा कि वाधवानी एआई के सहयोग से राज्य में एआई आधारित ...

पालघर: रंगों के साथ सामाजिक सरोकारों पर चर्चा, बोईसर में विप्र फाउंडेशन का होली मिलन समारोह संपन्न‌।

Image
पालघर: रंगों के साथ सामाजिक सरोकारों पर चर्चा, बोईसर में विप्र फाउंडेशन का होली मिलन समारोह संपन्न‌। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के औद्योगिक क्षेत्र बोईसर-तारापुर स्थित एमआईडीसी परिसर में शनिवार, 14 मार्च 2026 की सायंकाल विप्र फाउंडेशन बोईसर की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘उम्बरगेव इंडस्ट्रीयल गैसेस’ के प्रांगण में किया गया, जहां विप्र समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोकपर्व होली के उपलक्ष्य में आयोजित यह समारोह केवल रंग और गुलाल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे सामाजिक एकता, पारस्परिक सहयोग और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए विचार-विमर्श का मंच भी बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज के भीतर आपसी सामंजस्य और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। समारोह में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने समाज के सामने मौजूद विभिन्न चुनौतियों और आवश्यकताओं पर गंभीरता से विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने विशेष रूप से जरूरतमंद परिवारों की सहायता, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तलाशने, सामाजिक संकट के समय एक-दूसरे के सहयोग के लि...

पालघर: मनोर में लगा महसूल समाधान शिविर, एक ही दिन में नागरिकों को मिली कई शासकीय सेवाएं।

Image
पालघर: मनोर में लगा महसूल समाधान शिविर, एक ही दिन में नागरिकों को मिली कई शासकीय सेवाएं। अखिलेश चौबे  पालघर। शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर अभियान – चरण 1’ के अंतर्गत पालघर जिले के मनोर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हाईस्कूल एवं महाविद्यालय परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सांसद डॉ. हेमंत सवरा और विधायक विलास तरे ने की। इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ लिया। कार्यक्रम के दौरान शासन की सिंगल डे सर्विस डिलीवरी प्रणाली के माध्यम से नागरिकों को कई सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराई गईं। इससे लोगों को लंबे समय से लंबित कार्यों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और उन्हें एक ही स्थान पर कई सुविधाएं प्राप्त हो सकीं। शिविर में भूसंपादन उपजिल्हाधिकारी महेश सागर, प्रांताधिकारी श्याम मदनुरकर, तहसीलदार रमेश शेंडगे, गटविकास अधिकारी सहित तालुका स्तर के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों का मौके पर ही समाधान करने क...

पालघर: खोडाळा में छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर उत्साह के साथ संपन्न।नागरिकों को मिली अनेक शासकीय सेवाएं।

Image
पालघर: खोडाळा में छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर उत्साह के साथ संपन्न। नागरिकों को मिली अनेक शासकीय सेवाएं। अखिलेश चौबे  पालघर। आम नागरिकों की महसूल तथा अन्य शासकीय सेवाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर – चरण 1’ के अंतर्गत खोडाळा मंडल स्तर का शिविर ग्राम पंचायत कार्यालय, खोडाळा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला और बड़ी संख्या में लोग विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सभापति प्रदीप वाघ, अपर निवासी उपजिल्हाधिकारी रविंद्र राजपूत तथा मिलिंद झोले के हाथों किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, वहीं बड़ी संख्या में नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। शिविर के माध्यम से नागरिकों और विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। इनमें जाति प्रमाण पत्र और डोमिसाइल प्रमाण पत्र का वितरण, आधार कार्ड पंजीकरण एवं सुधार, 7/12 उतारा अद्यतन करना तथा डिजिटल 7/12 का वितरण, राशन क...

पालघर: तलासरी में छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर संपन्न। विधायक विनोद निकोले की रही प्रमुख उपस्थिति।

Image
पालघर: तलासरी में छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर संपन्न।  विधायक विनोद निकोले की रही प्रमुख उपस्थिति। अखिलेश चौबे  पालघर। महाराष्ट्र शासन के महसूल विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर अभियान – चरण 1’ के अंतर्गत तलासरी तहसील कार्यालय परिसर में महसूल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला और बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में विधायक विनोद निकोले की प्रमुख उपस्थिति रही। इसके अलावा नगराध्यक्ष सुरेश भोये, उपनगराध्यक्ष सुभाष दुमडा, क्षेत्र के सरपंच, सूत्रसंचालक तथा विभिन्न तालुका स्तरीय विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान नागरिकों की महसूल तथा अन्य शासकीय सेवाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया। शिविर में नागरिकों को 7/12 उतारे, 8-अ उतारे तथा अन्य विभिन्न प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इसके साथ ही 7/12 दस्तावेजों को अद्यतन करने की प्रक्रिया, ई-मोजणी, पाणंद मार्गों से संबंधित कार्यवाही, अभिलेख दुरुस्ती हेल्पडेस्...

पालघर: देहर्जे और विरार में लगा महसूल समाधान शिविर, नागरिकों को एक ही स्थान पर मिली कई शासकीय सेवाएं।

Image
पालघर: देहर्जे और विरार में लगा महसूल समाधान शिविर, नागरिकों को एक ही स्थान पर मिली कई शासकीय सेवाएं। अखिलेश चौबे पालघर। महाराष्ट्र शासन के महसूल विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर अभियान – चरण 1’ के अंतर्गत आज विक्रमगढ़ तालुका के देहर्जे ग्राम पंचायत कार्यालय में महसूल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ लिया। कार्यक्रम में उपजिल्हाधिकारी तेजस चव्हाण, तहसीलदार मयूर चव्हाण, ग्राम पंचायत सरपंच प्रसाद जाधव तथा विभिन्न तालुका स्तरीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान नागरिकों की महसूल तथा अन्य शासकीय सेवाओं से जुड़ी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शिविर में नागरिकों को 7/12 उतारे, 8-अ उतारे तथा विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही 7/12 दस्तावेजों को अद्यतन करने की प्रक्रिया, ई-मोजणी, पाणंद मार्गों से संबंधित कार्यवाही, अभिलेख दुरुस्ती हेल्पडेस्क, अकृषिक...