पालघर: जिले में अनाधिकृत ईसाई पूजा स्थलों पर कार्रवाई की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

पालघर: जिले में अनाधिकृत ईसाई पूजा स्थलों पर कार्रवाई की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।


अखिलेश चौबे 
पालघर।
जिले में अनाधिकृत रूप से संचालित ईसाई पूजा स्थलों पर कार्रवाई और राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने की मांग को लेकर संस्कृति संरक्षण समिति पालघर की ओर से बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. इंदुरानी जाखड़ को एक ज्ञापन सौंपा गया।
यह ज्ञापन हिंदू शक्ति पीठ पालघर के संस्थापक स्वामी भारतानंद सरस्वतीजी महाराज के नेतृत्व में सौंपा गया। समिति ने ज्ञापन में जिलेभर में चिन्हित किए गए 129 अवैध ईसाई पूजा स्थलों को तत्काल बंद कराने तथा महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून बनाने की मांग की।
कलेक्ट्रेट में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्कृति रक्षक मोहन महाराज शिंगडा, रविंद्र राहलकर, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष महावीर जैन सोलंकी, भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष शि. जनाठे, विहिप-बजरंग दल कोंकण प्रांत गौ रक्षा प्रमुख चंदन सिंह, अनंत कुडु, भारती ताई, सांखे ताई, रवि शिवदे, प्रभाकर पाटिल, मुकलेश गिरी सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी और धर्मावलंबी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौंपते समय प्रतिनिधियों ने कहा कि जिले में अनधिकृत धार्मिक स्थलों की बढ़ती संख्या कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर चुनौती है। अतः प्रशासन को त्वरित कदम उठाकर इस पर रोक लगानी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।