पालघर: बिरसायत मनोर में दीनदयाल उपाध्याय जयंती और नाग्या कातकरी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि।
पालघर: बिरसायत मनोर में दीनदयाल उपाध्याय जयंती और नाग्या कातकरी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि।
अखिलेश चौबे
पालघर। गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 को बिरसायत मनोर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती एवं हुतात्मा नाग्या कातकरी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व महाराष्ट्र प्रदेश संगठन मंत्री तथा अंडमान-निकोबार के प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में रघुनाथ कुलकर्णी ने शिवध्येय अकादमी के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया और उन्हें समाज एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के "एकात्म मानववाद" का विचार आज भी समाज को नई दिशा देने वाला है, वहीं हुतात्मा नाग्या कातकरी जैसे वीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर संतोष जनाठे ने कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रस्तुत किया, जबकि तानाजी घोलप ने मंच संचालन किया और सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शुभांगी कुलकर्णी, विजय काळे, पूनम धावरे, सागर चव्हाण, कैलास वाडू, अविनाश जनाठे, बंटी जनाठे, जयेश डगला, रुपेश पाटील सहित शिवध्येय अकादमी के विद्यार्थी व शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment