Posts

Showing posts with the label महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: ठाणे-पालघर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026।दो उम्मीदवारों ने दाखिल किए 5 नामांकन पत्र, मंगलवार को होगी जांच।

Image
महाराष्ट्र: ठाणे-पालघर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026। दो उम्मीदवारों ने दाखिल किए 5 नामांकन पत्र, मंगलवार को होगी जांच। अखिलेश चौबे महाराष्ट्र। महाराष्ट्र विधान परिषद की स्थानीय स्वराज संस्थाओं के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव 2026 के अंतर्गत ठाणे-पालघर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया आज समाप्त हो गई। इस संबंध में निर्वाचन निर्णय अधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने जानकारी दी कि कुल 2 उम्मीदवारों द्वारा 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। आज नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन दो प्रमुख उम्मीदवारों ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए। इनमें , जो से जुड़े हैं, तथा , जो का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, दोनों उम्मीदवारों ने कुल मिलाकर 5 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अगला चरण जांच (स्क्रूटनी) का होगा। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, सभी दाखिल नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार, 2 जून को की जाएगी। इस दौरान उम्मीदवारों के दस्तावेजों और पात्रता की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके बाद ह...

महाराष्ट्र: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर जयंती पर विशेष—महाराष्ट्र की ‘लोकमाता’ को नमन।न्याय, लोककल्याण और आदर्श शासन की प्रतीक रहीं अहिल्यादेवी, आज भी प्रशासन के लिए प्रेरणा।

Image
महाराष्ट्र: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर जयंती पर विशेष—महाराष्ट्र की ‘लोकमाता’ को नमन। न्याय, लोककल्याण और आदर्श शासन की प्रतीक रहीं अहिल्यादेवी, आज भी प्रशासन के लिए प्रेरणा। अखिलेश चौबे महाराष्ट्र। 31 मई को पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर की जयंती के अवसर पर पूरे महाराष्ट्र सहित देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। अपने आदर्श शासन, न्यायप्रियता और लोककल्याणकारी कार्यों के कारण उन्हें इतिहास में ‘लोकमाता’ और ‘पुण्यश्लोक’ की उपाधि से सम्मानित किया गया है। अहिल्यादेवी होळकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ था। उनके पिता माणकोजी शिंदे गांव के पाटिल थे। उस दौर में महिलाओं की शिक्षा सीमित होने के बावजूद उन्होंने अहिल्यादेवी को धार्मिक, नैतिक और व्यवहारिक शिक्षा दी, जिससे उनके व्यक्तित्व में बचपन से ही करुणा, परोपकार और नेतृत्व के गुण विकसित हुए। मराठा साम्राज्य के सेनापति मल्हारराव होळकर ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए अपने पुत्र खंडेराव होळकर के साथ उनका विवाह कराया। विवाह के बाद अहिल्यादेवी माळवा प्रांत के होळकर घराने में आईं और इंदौर-महेश्वर ...

महाराष्ट्र: अण्णासाहेब पाटील महामंडल का बड़ा निर्णय: अब ब्याज परतावें के साथ मिलेगा उद्योजकता प्रशिक्षण भी।

Image
महाराष्ट्र: अण्णासाहेब पाटील महामंडल का बड़ा निर्णय: अब ब्याज परतावें के साथ मिलेगा उद्योजकता प्रशिक्षण भी। अखिलेश चौबे  पालघर। आर्थिक रूप से पिछड़े युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर उद्योजक बनाने के उद्देश्य से अण्णासाहेब पाटील आर्थिक मागास विकास महामंडल ने एक महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। अब तक केवल बैंक ऋण पर ब्याज परतावा (Interest Reimbursement) और मेंटरशिप योजनाएं संचालित करने वाला यह महामंडल अब अपने लाभार्थियों को उनके व्यवसाय के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा। महामंडल के इस नए निर्णय की जानकारी देते हुए व्यवस्थापकीय संचालक विजयसिंह देशमुख ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका उद्देश्य युवाओं को ऐसा ज्ञान और कौशल प्रदान करना है, जिससे वे अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक चला सकें। देशमुख ने बताया कि इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए महामंडल की ओर से ‘उद्योग-सारथी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के अंतर्गत एक ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें राज्यभर के इच्छुक लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वेबिनार में “पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय” जैस...

महाराष्ट्र: 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारणा मोहिम में कोकण परिक्षेत्र प्रथम स्थान पर।

Image
महाराष्ट्र: 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारणा मोहिम में कोकण परिक्षेत्र प्रथम स्थान पर। अखिलेश चौबे  महाराष्ट्र। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारणा अभियान में कोकण परिक्षेत्र विशेष पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, नवी मुंबई ने पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विशेष पुलिस महानिरीक्षक कोकण परिक्षेत्र संजय दराडे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राज्य में 7 मई 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक ई-गवर्नेंस सुधारणा मोहीम चलाई जा रही है। इस दौरान शासन कार्य को अधिक लोकाभिमुख और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है। 29 अगस्त 2025 को किए गए अंतरिम मूल्यांकन में विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली का आकलन किया गया। इसमें संकेतस्थल, डैशबोर्ड, आपले सरकार पोर्टल, ई-ऑफिस प्रणाली, WhatsApp चैटबॉट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन और जीआईएस प्रणाली जैसे मानकों के आधार पर परिक्षेत्रों को अंक दिए गए। नतीजों में कोकण परिक्षेत्र विशेष पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय को प्रथम स्थान मिला। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथो...

फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे और अजित पवार को डिप्टी CM की जिम्मेदारी..!

Image
फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे और अजित पवार को डिप्टी CM की जिम्मेदारी..! अखिलेश चौबे  महाराष्ट्र..! भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. वह तीसरी बार महाराष्ट्र के CM पद की कुर्सी पर बैठेंगे. उनके साथ एनसीपी चीफ अजित पवार और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण किया। मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की। देवेंद्र फडणवीस शपथ समारोह:- देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. 5 दिसंबर की शाम मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ. देवेंद्र फडणवीस के साथ अजित पवार भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. वहीं एकनाथ शिंदे ने भी डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली. इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खास मेहमान रहे. मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, उत्तरप्रदेश ...

देवेंद्र फडणवीस की जीवन गाथा, कभी किंग तो कभी किंग मेकर बने फडणवीस..!

Image
देवेंद्र फडणवीस की जीवन गाथा, कभी किंग तो कभी किंग मेकर बने फडणवीस..! अखिलेश चौबे  महाराष्ट्र..! देवेंद्र फडणवीस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा किंग मेकर भी मैं हूं सरकार भी मैं हूं चलाऊं 22 जुलाई 1970 को देवेंद्र फडणवीस का जन्म नागपुर के मराठी परिवार में हुआ। इनके पिता गंगाधर राव आरएसएस के प्रचारक और जनसंघ के एमएलसी थे।  :- देवेंद्र फडणवीस ने इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था कि 1975 में जब इमरजेंसी लगी तो उनके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया था, इस घटना ने उनके मन में इंदिरा गांधी के प्रति नफरत भरी दी 6 साल की उम्र में उन्होंने उसे स्कूल को छोड़ दिया जिसका नाम इंदिरा गांधी के नाम पर था। इसके बाद घर वालों ने इनका दाखिला सरस्वती शिशु मंदिर में कर दिया। सन 1987 में जब देवेंद्र फडणवीस 17 साल के थे तो उनके पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे फडणवीस ने राजनीति का ककहरा सीखा था। 1989 में 19 साल की उम्र में ये कॉलेज की पढ़ाई के दौरान आरएसएस की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए, साथ ही फडणवीस ने लाॅ की डिग्री हासिल करने के बाद बिजनेस...

शादी का झांसा देकर महिला से करता रहा बलात्कार, RPF जवान के खिलाफ FIR दर्ज..!

Image
शादी का झांसा देकर महिला से करता रहा बलात्कार, RPF जवान के खिलाफ FIR दर्ज..! अखिलेश चौबे  महाराष्ट्र..! पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बताया कि आरोपी ने साल 2022 में उस महिला से दोस्ती की थी. इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों साथ-साथ घूमने लगे. आरोप है कि आरपीएफ का वो जवान उस महिला को कल्याण में कई जगहों पर ले गया। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी जवान के खिलाफ एक महिला से बलात्कार करने और उसे धमकाने का आरोप है. इसी सिलसिले में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को ठाणे के एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने साल 2022 में उस महिला से दोस्ती की थी. इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों साथ-साथ घूमने लगे, आरोप है कि आरपीएफ का वो जवान उस महिला को कल्याण में कई जगहों पर ले गया। महिला को पिछले दो सालों से शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा. उसने ऐसा कई मौकों पर किया. महिला लगातार उससे शादी करने की जिद करती रही. बाद में आरोपी ने महिला ...

I Love You बोल छात्राओं को अपना शिकार बनाता था टीचर, 16 बच्चियों को अपना शिकार बना चुका था शिक्षक..!

Image
I Love You बोल छात्राओं को अपना शिकार बनाता था टीचर, 16 बच्चियों को अपना शिकार बना चुका था शिक्षक..!  अखिलेश चौबे  महाराष्ट्र..! लड़कियों के साथ हो रहे अपराध का सिलसिला मानो थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं. हर तरफ से कहीं न कहीं देश को शर्मसार करने वाला। मामला सामने आ रहा हैं. एक शिक्षक को माता-पिता के बाद का दर्जा दिया जाता है, वहीं हमें सिखाते भी है, समझाते भी है और हमारा साथ भी देते है पर क्या हो। जब गुरु ही अपने शिष्य के दुख का कारण बन जाए. ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के लातूर से सामने आया है, जहां एक शिक्षक कई छात्राओं को अपने दरिंदगी का शिकार बनाता था। दरअसल, यह मामला महाराष्ट्र के लातूर में जिला परिषद स्कूल की है, जहां एक शिक्षक नाबालिग छात्राओं को गलत तरीके से टच करता था. ऐसे में उसे यौन उत्पीड़न और छात्राओं का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है, पुलिस के अनुसार, यह मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया है और आरोपी अन्ना श्रीरंग नरसिंगे को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। MIDC पुलिस ने यह बताया है कि आरोपी अन्ना...

मतदान हेतु अवकाश स्वीकृत न करने पर कार्यवाही..!

Image
मतदान हेतु अवकाश स्वीकृत न करने पर कार्यवाही..!  अखिलेश चौबे  महाराष्ट्र..! महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 20 नवंबर को होगा। साथ ही चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. मुंबई शहर और उपनगरों के सभी व्यवसायों, व्यापारों, औद्योगिक समूहों, निगमों, कंपनियों और संस्थानों, औद्योगिक गतिविधियों में बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं।  ये सभी कर्मचारी और अधिकारी आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए 20 नवंबर को छुट्टी देना अनिवार्य किया गया है।  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त भूषण गगरानी ने बुधवार को चेतावनी दी कि इन नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव अधिकारी भूषण गगरानी के निर्देशानुसार मुंबई शहर और उपनगरों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भूषण गगरानी के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियाँ क्रियान्वित की जा रही हैं।  इस पृष्ठभूमि में, मुंबई शहर और दोनों उपनगरों में मतदाताओं को चुनाव में वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग...

महाराष्ट्र में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का हुआ आगमन..!"प्रदेश अध्यक्ष बने हैदर अली खान"

Image
महाराष्ट्र में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का हुआ आगमन..! "प्रदेश अध्यक्ष बने हैदर अली खान" महाराष्ट्र..! समाज के लिए प्रदेश के लिए एक नई सोच और एक नई समाज को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का आगमन हुआ है।  आपको बता दे की महाराष्ट्र प्रदेश विधानसभा 2024 की जहां पर जोरो तारों से तैयारी चल रही है, वहीं पर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के आगमन से महाराष्ट्र प्रदेश में एक हड़कंप सी मच गई है।  प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की स्थापना 10 दिसंबर 1994 मैं मानव अधिकार दिवस के मौके पर की गई, साथ ही इस पार्टी का पंजीकरण भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा 27 अप्रैल 1995 में किया गया और पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रेम चन्द्र बिन्द ने लिया।प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने पूरे भारत में समानता, मानवता, सद्भावना और सामाजिक न्याय के साथ शांति स्थापित करने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। महाराष्ट्र प्रदेश के इलेक्शन कमिशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। जिसकी वजह से सभी राजनीतिक प...

10वीं का रिजल्ट 27 मई को, बढ़ी छात्र-अभिभावकों के दिल की धड़कन..!

Image
10वीं का रिजल्ट 27 मई को, बढ़ी छात्र-अभिभावकों के दिल की धड़कन..! महाराष्ट्र..! महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक बोर्ड ने फरवरी मार्च महीने में आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम कब घोषित किया जाएगा, इसे लेकर एक बड़ी घोषणा की है। बोर्ड द्वारा 21 मई को 12वीं का रिजल्ट घोषित करने के बाद राज्य के विभिन्न स्कूलों के छात्र और अभिभावक 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर दी है। अब 10वीं का रिजल्ट 27 मई को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट किस वेबसाइट पर देखा जाएगा? 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों को अपना परिणाम वेबसाइट mahresult.nic पर मिलेगा। इसके अलावा छात्र कुछ अन्य वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नतीजे डिजीलॉकर के जरिए भी देखे जा सकते हैं। आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। भविष्य में कोई दिक्कत होने पर डिजिलॉकर काम आ सकता है।  सीबीएसई ने कुछ दिन पहले 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे। महाराष्ट्र में, सीबीएसई की तुलना तुलना ...

लोक रक्षक सेना के महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक पद पर अभिनंदन राजेंद्र खंडागले..!

Image
लोक रक्षक सेना के महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक पद पर अभिनंदन राजेंद्र खंडागले..! महाराष्ट्र..! राष्ट्रवादी एवं लोगों की समस्याओं को हल करने हेतु और सभी को अपना हक दिलाने के उद्देश्य से अग्रसर लोक रक्षक सेना फाउंडेशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाटिल और राष्ट्रीय महा संगठन मंत्री रमेश सोनवणे के अधोहस्ताक्षरी पर अभिनंदन राजेंद्र खंडागले को महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक पद पर नियुक्त किया गया। लोक रक्षक सेना के महाराष्ट्र राज्य इकाई की कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने अभिनंदन राजेंद्र खंडागले को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए यह उम्मीद जताई कि संघटना की गरिमा के अनुसार सभी कार्यकर्ताओं के सशक्त भागीदारी में बड़ी भूमिका अदा करेंगे और संगठनों के प्रति अपनी कर्मठ निष्ठा, लगन, राष्ट्र भावना व संगतनात्मक कार्यों को ध्यान में रखते हुए संघटना की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। सतर्क इंडिया अखिलेश चौबे 7020967978