पालघर: बोईसर भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

पालघर: बोईसर भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

अखिलेश चौबे 
पालघर। भारतीय जनता पार्टी बोईसर मंडल द्वारा गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 को मंडल कार्यालय भीमनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों को जनमानस तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर बोईसर मंडल द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में हर व्यक्ति को अपनी मातृशक्ति के नाम पर वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।
जयंती समारोह और वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच सहित विभिन्न मोर्चा एवं आघाड़ी से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण कर हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में योगदान देने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके एकात्म मानववाद के विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सोच आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भारतीय राजनीति में सेवा और समर्पण का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वही आज हर कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शन का कार्य करता है।
स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से पार्टी समाज के बीच सेवा और विकास के संकल्प को मजबूत करती रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!