Posts

Showing posts from May, 2026

पालघर: बोईसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 126 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान — 3000 सीड बॉल्स का भी वितरण।किरण थोरात ने 107वीं बार रक्तदान कर पेश की मिसाल।

Image
पालघर: बोईसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 126 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान — 3000 सीड बॉल्स का भी वितरण। किरण थोरात ने 107वीं बार रक्तदान कर पेश की मिसाल। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर में हरिदया फाउंडेशन (रजि.) द्वारा एक भव्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 126 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। यह कार्यक्रम समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया। इस शिविर की सबसे खास बात यह रही कि रक्त कर्ण प्राध्यापक किरण थोरात ने 107वीं बार रक्तदान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस योगदान की कार्यक्रम में विशेष सराहना की गई। इस रक्तदान शिविर में दो प्रमुख रक्त बैंकों का सहयोग रहा, जिनमें एसबीटीसी (पालघर), पतंगशाह कुटीर रुग्णालय रक्त केंद्र, जव्हार शामिल रहे। दोनों रक्त बैंकों के स्टाफ का गुलाब का फूल देकर सम्मानपूर्वक आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए कुल 3000 सीड बॉल्स का वितरण भी किया गया, जिससे अधिक से अधिक वृक्ष...

पालघर: 24 घंटे के भीतर जबरी चोरी का खुलासा, पालघर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद।

Image
पालघर: 24 घंटे के भीतर जबरी चोरी का खुलासा, पालघर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले में हुई जबरी चोरी की एक गंभीर वारदात का पर्दाफाश करते हुए पालघर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। घटना 25 मई 2026 की है, जब दर्शना दिनेश म्हात्रे (उम्र 63 वर्ष), निवासी कुडन नवपाडा, शाम लगभग 7:40 बजे सब्जी बेचकर लौट रही थीं। वह कुडन नवपाडा बस स्टॉप पर उतरकर सड़क पार कर रही थीं, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश अचानक उनके पास पहुंचे और उनके गले से करीब 20 ग्राम वजन का, लगभग 1,20,000 रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर तारापुर पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 42/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 309(4), 304(2), 3(5) के अंतर्गत 26 मई 2026 को रात 12:45 बजे मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए यतीश देशमुख के मार्ग...

पालघर: नशे की दलदल में धंसता बचपन: पालघर में मासूम हाथों में किताब की जगह जहर।व्हाइटनर और सुलेशन सूंघकर नशे में डूब रहे बच्चे, गरीबी और लापरवाही बना रही अपराध की नई फौज।

Image
पालघर: नशे की दलदल में धंसता बचपन: पालघर में मासूम हाथों में किताब की जगह जहर। व्हाइटनर और सुलेशन सूंघकर नशे में डूब रहे बच्चे, गरीबी और लापरवाही बना रही अपराध की नई फौज। अखिलेश चौबे  पालघर। राज्य सरकार और प्रशासन की कथित अनदेखी के चलते गरीब परिवारों के बच्चे, खासकर भीख मांगने वाले और कबाड़ बीनने वाले नौनिहाल, अब नशे के शिकंजे में फंसते जा रहे हैं। पालघर, बोईसर, डहाणू, वानगांव, वसई-विरार और नालासोपारा जैसे इलाकों में छोटे-छोटे बच्चों को खुलेआम व्हाइटनर, सुलेशन और अन्य केमिकल पदार्थों का नशा करते देखा जा सकता है। ये बच्चे स्कूल जाने की उम्र में किताब-कॉपी छोड़कर सड़कों पर भटक रहे हैं और नशे के लिए साइकिल दुकानों व स्टेशनरी दुकानों से सुलेशन और व्हाइटनर खरीद रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ये बच्चे इन केमिकल्स को कपड़े या पॉलीथिन में डालकर जोर-जोर से सूंघते हैं, जिससे उन्हें नशे का असर होता है और वे घंटों किसी कोने में बेसुध पड़े रहते हैं। यह स्थिति न केवल उनके स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि उन्हें धीरे-धीरे अपराध की दुनिया की ओर भी धकेल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ...

पालघर: तेज रफ्तार स्कूटी ने मचाया कहर: कार को टक्कर मारते हुए बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, महिला की मौत।

Image
पालघर: तेज रफ्तार स्कूटी ने मचाया कहर: कार को टक्कर मारते हुए बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, महिला की मौत। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के सातपाटी क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा दिनांक 24 मई 2026 को रात करीब 9:45 बजे नवापुर से बोईसर रोड पर वृंदावन चुनाभट्टी गांव की सीमा, तालुका व जिला पालघर में हुआ। इस संबंध में हरेश श्याम संखे (उम्र 31 वर्ष), निवासी फ्लैट नंबर 204, दूसरा माला, सन फ्लावर्स बिल्डिंग, यशवंत सृष्टि, बोईसर, तालुका व जिला पालघर ने सातपाटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 24 मई को शाम करीब 7:15 बजे हरेश संखे अपने रिश्तेदार के बेटे के जन्मदिन समारोह में पाम गांव गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपनी माता निशा श्याम संखे (उम्र 58 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल (क्रमांक MH-48-CD-8038) से अपने घर लौट रहे थे। जब वे रात करीब 9:45 बजे वृंदावन चुनाभट्टी क्षेत्र में पहुंच...

पालघर: मछुआरों के लिए अहम चेतावनी: 1 जून से समुद्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई।

Image
पालघर: मछुआरों के लिए अहम चेतावनी: 1 जून से समुद्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई। अखिलेश चौबे  पालघर। ठाणे और पालघर जिलों के मछुआरों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। समुद्र में मछलियों के संरक्षण तथा वर्षा ऋतु के दौरान उत्पन्न होने वाली खतरनाक समुद्री परिस्थितियों से मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 1 जून से 31 जुलाई 2026 तक समुद्र में मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है। इस संबंध में ठाणे-पालघर जिले के मत्स्य व्यवसाय सहायक आयुक्त (तकनीकी) दिनेश पाटील ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अवधि समुद्री मछलियों के प्रजनन का समय होता है। इस दौरान मछली पकड़ने पर रोक लगाने से समुद्र में मछलियों की संख्या बढ़ाने और उनके प्राकृतिक विकास को प्रोत्साहन मिलता है। मत्स्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध सभी प्रकार की यांत्रिक एवं इंजन चालित नौकाओं पर लागू रहेगा। हालांकि पारंपरिक पद्धति से मछली पकड़ने वाली गैर-यांत्रिक नौकाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। वर्तमान में समुद्र में मौजूद सभी य...

पालघर: वाढवण बंदर परियोजना के भूमि मुआवजा घोटाले का पर्दाफाश, बोईसर पुलिस थाने में मामला दर्ज।

Image
पालघर: वाढवण बंदर परियोजना के भूमि मुआवजा घोटाले का पर्दाफाश, बोईसर पुलिस थाने में मामला दर्ज। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के बोईसर पुलिस थाना क्षेत्र में वाढवण बंदर (ग्रीनफील्ड महामार्ग) परियोजना से संबंधित भूमि मुआवजा राशि के गबन का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता किरण पांडु पालवा, निवासी तवा मोहंडकर पाडा, तालुका डहाणू ने पुलिस में विस्तृत शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की मौजे तवा, तालुका डहाणू स्थित सर्वे नंबर 173 की कृषि भूमि वाढवण बंदर (ग्रीनफील्ड महामार्ग) परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई थी। इस भूमि के बदले उन्हें कुल 2,91,89,126 रुपये की मुआवजा राशि बैंक ऑफ महाराष्ट्र, शाखा कासा स्थित उनके बैंक खाते में जमा की जानी थी। आरोप है कि सुरज गिंभल (निवासी नानीवली चिखलीपाडा, ता. जि. पालघर), धर्मा वळवी (निवासी नानीवली चिखलीपाडा, ता. जि. पालघर) तथा प्रसाद उर्फ मॉन्टी पाटील (निवासी नानीवली घोडीचा पाडा, ता. जि. पालघर) ने शिकायतकर्ता की निरक्षरता और अज्ञानता का लाभ उठाते हुए उन्हें धोखे में रखा। आरोपियों ने “सरकार से मिलने वाला मुआवजा...

पालघर: तेज गर्मी में मानवता की मिसाल: अनुश्री फाउंडेशन ने बोईसर बस स्टॉप पर बांटी ठंडी छाछ।

Image
पालघर: तेज गर्मी में मानवता की मिसाल: अनुश्री फाउंडेशन ने बोईसर बस स्टॉप पर बांटी ठंडी छाछ। अखिलेश चौबे पालघर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच अनुश्री फाउंडेशन की ओर से एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए बोईसर बस स्टॉप परिसर में छाछ वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से बस यात्रियों, दैनिक श्रमिकों और रिक्शा चालकों को ठंडी छाछ पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने छाछ का सेवन किया और चिलचिलाती धूप में मिली इस राहत के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। पूरे परिसर में सेवा और सहयोग का वातावरण देखने को मिला, जहां हर व्यक्ति इस पहल की खुलकर सराहना करता नजर आया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के इस कठिन मौसम में जो लोग रोजाना सड़कों पर मेहनत करते हैं, उन्हें राहत देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है और आगे भी इस तरह के जनसेवा कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, पालघर के जिला अध्यक्ष आर. बी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने संस्था के इस...

पालघर: मनोर पुलिस स्टेशन में कुमार सुशांत को भावभीनी विदाई, विशेष प्रशिक्षण हेतु हैदराबाद रवाना।

Image
पालघर: मनोर पुलिस स्टेशन में कुमार सुशांत को भावभीनी विदाई, विशेष प्रशिक्षण हेतु हैदराबाद रवाना। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के मनोर पुलिस स्टेशन में अपनी सेवाएं देने वाले कुमार सुशांत (परि. सहायक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी अधिकारी) अब पुनः विशेष प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद रवाना हो रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय देते हुए पुलिस विभाग में एक सशक्त और प्रेरणादायक छवि स्थापित की। उनके कार्यों की सराहना न केवल विभागीय स्तर पर, बल्कि आम नागरिकों के बीच भी की जाती रही है। उनके स्थानांतरण और आगामी प्रशिक्षण के अवसर पर मनोर पुलिस स्टेशन में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा पुष्पगुच्छ देकर उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल प्रशिक्षण की मंगलकामना की गई। इस विदाई समारोह का सफल आयोजन मानवा कल्याणकारी फाउंडेशन के संस्थापक एवं खबरदीप जनमंच एवं हिंद आवाज मीडिया के प्रधान संपादक मदन सिंह के कुशल नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एवं पत...

पालघर: जिले में दिनदहाड़े मंगलसूत्र लूट, सब्जी विक्रेता महिला को बनाया निशाना।

Image
पालघर: जिले में दिनदहाड़े मंगलसूत्र लूट, सब्जी विक्रेता महिला को बनाया निशाना। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर-तारापुर क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। कुडुण नवापाड़ा बस स्टॉप के पास एक सब्जी बेचने वाली बुजुर्ग महिला के साथ मंगलसूत्र लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता दर्शना म्हात्रे (63 वर्ष) रोज की तरह सब्जी बेचकर अपने घर लौट रही थीं। सोमवार शाम करीब 3:45 बजे जैसे ही वह तारापुर-बोईसर मार्ग स्थित कुडुण नवापाड़ा बस स्टॉप के पास पहुंचीं, तभी दो अज्ञात बदमाश अचानक उनके पास आए और उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लूटा गया मंगलसूत्र करीब 20 ग्राम वजन का था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये है। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर तारापुर पुलिस स्टेशन में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैम...

पालघर: जिले में आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, आरोपी गिरफ्तार।प्रधानमंत्री और सनातन धर्म पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, बजरंग दल-विहिप ने की सख्त कार्रवाई की मांग।

Image
पालघर: जिले में आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, आरोपी गिरफ्तार। प्रधानमंत्री और सनातन धर्म पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, बजरंग दल-विहिप ने की सख्त कार्रवाई की मांग। अखिलेश चौबे  पालघर। प्रधानमंत्री और सनातन धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट वायरल होने के बाद पालघर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मामले को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद पालघर पुलिस स्टेशन में हंगामे जैसा माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमरोली पूर्व स्थित पारसनाथ नगरी निवासी हरिशंकर शेषनारायण जैसवाल पर आरोप है कि उसने एआई तकनीक का उपयोग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। इसके साथ ही वीडियो पर की गई टिप्पणियों को लेकर भी लोगों में नाराजगी फैल गई। आरोप यह भी है कि आरोपी ने गौमाताओं की तस्वीरों के साथ भड़काऊ टिप्पणियां पोस्ट कर सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया। विहिप नेता मुकेश द...

पालघर: बोईसर में मानवता की मिसाल: 29 मई को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन।रक्तदान के साथ नेत्रदान, अंगदान और देहदान पर जागरूकता अभियान।

Image
पालघर: बोईसर में मानवता की मिसाल: 29 मई को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन। रक्तदान के साथ नेत्रदान, अंगदान और देहदान पर जागरूकता अभियान। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के औद्योगिक क्षेत्र बोईसर शहर में समाज और मानवता का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा रक्तदान के साथ-साथ नेत्रदान, अंगदान और देहदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 29 मई 2026 को बोईसर रेलवे स्टेशन परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस सामाजिक पहल का आयोजन हरिदया फाउंडेशन (रजि.) द्वारा किया गया है, जिसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, युवाओं, स्वयंसेवकों, रक्तदाताओं और नागरिकों के बड़ी संख्या में भाग लेने की संभावना जताई गई है। आयोजकों के अनुसार, वर्तमान समय में बढ़ते सड़क हादसों और गंभीर बीमारियों के कारण रक्त की मांग लगातार बढ़ रही है, वहीं कई बार ब्लड बैंकों में रक्त की कमी से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस परिप्रेक्ष्य में “रक्तदान ही श्रेष्ठ दान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के ल...

पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर को OCV में ऐतिहासिक सफलता, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने दिए 100 प्रतिशत अंक।

Image
पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर को OCV में ऐतिहासिक सफलता, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने दिए 100 प्रतिशत अंक। अखिलेश चौबे  पालघर।  जिले के औद्योगिक शहर बोईसर स्थित रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर के लिए गुरुवार, 28 मई 2026 का दिन गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3141 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. मनीष मोटवानी द्वारा आयोजित ऑनलाइन ऑफिशियल क्लब विजिट (OCV) के दौरान क्लब द्वारा वर्षभर में किए गए सामाजिक एवं जनोपयोगी कार्यों की गहन समीक्षा की गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्लब की ओर से बोईसर–तारापुर क्षेत्र में संचालित कुल 48 कम्युनिटी सर्विस प्रोजेक्ट्स का प्रभावशाली एवं विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। क्लब की सेवा भावना, कार्यशैली और सामाजिक प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. मनीष मोटवानी ने रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर के इंस्पायर प्रेसिडेंट रोटेरियन राम नारायण गोयल को 100 प्रतिशत अंक प्रदान किए। यह उपलब्धि क्लब के लिए सम्मान और गर्व का विषय बन गई है, जिससे सभी सदस्यों में उत्साह का वातावरण है। ऑनलाइन आयोजित इस बैठक में असि...

मुंबई: नौतपा में बढ़ा खतरा; भीषण गर्मी से बच्चों को बचाने की डॉक्टरों की चेतावनी।

Image
मुंबई: नौतपा में बढ़ा खतरा; भीषण गर्मी से बच्चों को बचाने की डॉक्टरों की चेतावनी। अखिलेश चौबे  मुंबई। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने “नौतपा” (25 मई से 2 जून) के दौरान शिशुओं और छोटे बच्चों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आने से बच्चों में डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक का खतरा तेजी से बढ़ जाता है, खासकर नवजात और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में। हीटवेव के कारण देशभर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। कई शहरों में पानी की कमी, बिजली कटौती और हीट स्ट्रोक के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। मिरा रोड स्थित वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स के विशेषज्ञों के अनुसार, छोटे बच्चों का शरीर तापमान को नियंत्रित करने में वयस्कों की तुलना में कम सक्षम होता है, जिससे वे गर्मी से होने वाली बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों में हीट से जुड़ी समस्याओं के सामान्य ...

पालघर: 15 महीने की हड़ताल खत्म, ₹6,250 मासिक वेतनवृद्धि के साथ ‘अखिल वायर्स’ में ऐतिहासिक समझौता।जनरल मजदूर सभा की मध्यस्थता से सुलझा विवाद, कामगारों ने मनाया जश्न।

Image
पालघर: 15 महीने की हड़ताल खत्म, ₹6,250 मासिक वेतनवृद्धि के साथ ‘अखिल वायर्स’ में ऐतिहासिक समझौता। जनरल मजदूर सभा की मध्यस्थता से सुलझा विवाद, कामगारों ने मनाया जश्न। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के औद्योगिक बोईसर तारापुर एमआईडीसी स्थित अखिल वायर्स प्रा. लि. कंपनी के कामगारों का लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया है। कोरोना काल से लंबित वेतनवृद्धि, गलत मार्गदर्शन के कारण 15 महीने तक चली अनिश्चितकालीन हड़ताल और अंततः “जनरल मजदूर सभा” यूनियन की मध्यस्थता से समाधान निकलने के बाद कामगारों को प्रति माह ₹6,250 की वेतनवृद्धि मिली है। साथ ही 3 वर्षों का ऐतिहासिक समझौता भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 21 मई 2026 को कंपनी परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उत्सव मनाया गया। कोरोना काल से शुरू हुआ विवाद, 15 महीने चली हड़ताल एमआईडीसी तारापुर के प्लॉट नंबर G-3/9 स्थित इस कंपनी में 41 स्थानीय स्थायी कामगार कार्यरत हैं। कोरोना काल के दौरान वेतनवृद्धि न होने के कारण कामगारों और प्रबंधन के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। वर्ष 2022 में कामगारों...

पालघर: डॉ. दीपा धनंजय संखे को “मर्मबंध सम्मान 2026”, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान।बोईसर के टिमा हॉल में भव्य समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान।

Image
पालघर: डॉ. दीपा धनंजय संखे को “मर्मबंध सम्मान 2026”, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान। बोईसर के टिमा हॉल में भव्य समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के औद्योगिक नगर बोईसर स्थित टिमा हॉल में शनिवार, 23 मई 2026 को आयोजित “मर्मबंध सम्मान समारोह 2026” में दीप कैंपस की चेयरपर्सन डॉ. दीपा धनंजय संखे को शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “मर्मबंध सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। इस गरिमामय समारोह का आयोजन मर्मबंध साहित्य एवं कला संस्था, पालघर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षा मा. सौ. नम्रता माळी-पाटील ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एनजीएल फाईन केम प्रायव्हेट लिमिटेड के डायरेक्टर मा. श्री राहुल नचाणे उपस्थित रहे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक मान्यवरों को सम्मानित किया गया। डॉ. दीपा धनंजय संखे को यह सम्मान शिक्षा क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे सतत प्रयास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उन...

पालघर: ड्रोन प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा नया रोजगार, महाराष्ट्र में मुफ्त कोर्स और लाइसेंस की सुविधा।

Image
पालघर: ड्रोन प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा नया रोजगार, महाराष्ट्र में मुफ्त कोर्स और लाइसेंस की सुविधा। अखिलेश चौबे  पालघर। आधुनिक तकनीक के दौर में ड्रोन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और अब इसे रोजगार का नया साधन बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य सरकार की स्वायत्त संस्था ‘अमृत’ (महाराष्ट्र संशोधन, उन्नती व प्रशिक्षण प्रबोधिनी) के माध्यम से युवाओं को मुफ्त ड्रोन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे प्रमाणित ड्रोन पायलट बनकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘अमृत ड्रोन मिशन’ के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इसमें 10 दिनों का आवासीय कोर्स पूरी तरह निःशुल्क होता है, जिसमें रहने-खाने की व्यवस्था भी संस्था द्वारा ही की जाती है। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को ड्रोन उड़ाने का अधिकृत लाइसेंस भी दिया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ड्रोन का उपयोग आज कृषि, भूमि सर्वेक्षण, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, आपदा प्रबंधन और सरकारी परियोजनाओं की निगरानी जैसे कई क्षेत्रों में किया जा रहा है। ऐसे में प्रशिक्षित ड्रोन ऑपरेटरों की मांग तेजी से बढ़...

पालघर: डहाणू रोड में विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल, भरत राजपूत के हाथों 50% रियायती दर पर कॉपी वितरण योजना का शुभारंभ।

Image
पालघर: डहाणू रोड में विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल, भरत राजपूत के हाथों 50% रियायती दर पर कॉपी वितरण योजना का शुभारंभ। अखिलेश चौबे  पालघर‌। जिले के डहाणू विधानसभा की ओर से विद्यार्थियों के लिए एक सराहनीय और उपयोगी पहल की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत 50 प्रतिशत रियायती दर पर कॉपियों का वितरण किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को सस्ती दरों पर शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना और अभिभावकों पर बढ़ते शैक्षणिक खर्च का बोझ कम करना है। दिनांक 25 मई 2026 को इस विशेष उपक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भरत राजपूत के हाथों किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जगदीश राजपूत की भी प्रमुख उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सामग्री सुलभ रूप से प्राप्त हो सके। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और समर्थन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। य...

पालघर: 25 वर्षों से भजन-कीर्तन के माध्यम से समाज जागरूकता का संदेश दे रहा संत तुकाराम महाराज वारकरी भजन मंडल।

Image
पालघर: 25 वर्षों से भजन-कीर्तन के माध्यम से समाज जागरूकता का संदेश दे रहा संत तुकाराम महाराज वारकरी भजन मंडल। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के बोईसर स्थित संत तुकाराम महाराज वारकरी भजन मंडल पिछले करीब 25 वर्षों से भजन, प्रवचन, कीर्तन और भारुड के माध्यम से समाज प्रबोधन एवं जनजागृति का सराहनीय कार्य कर रहा है। मंडल के कलाकार धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक विषयों पर भी लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मंडल द्वारा महिला भ्रूण हत्या, व्यसनमुक्ति, अंधश्रद्धा निर्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर नियमित रूप से जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अपनी कला और प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से कलाकार समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार, 24 मई 2026 को बोईसर के दत्तवाड़ी स्थित दत्त मंदिर में भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के धार्मिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में धार्मिक ग्रंथों का वाचन, जप, प्रवचन और भजन-कीर्तन के ...

पालघर: जिले में कैप्टन सत्यम ठाकुर का जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।कांग्रेस भवन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक, गांव-गांव तक विचारधारा पहुंचाने पर जोर।

Image
पालघर: जिले में कैप्टन सत्यम ठाकुर का जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प। कांग्रेस भवन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक, गांव-गांव तक विचारधारा पहुंचाने पर जोर। अखिलेश चौबे पालघर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस और पार्टी के निरीक्षकों की सिफारिश पर कैप्टन सत्यम ठाकुर को पालघर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद रविवार को कांग्रेस भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया। सुबह 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर आयोजित बैठक में कांग्रेस संगठन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को हर क्षेत्र तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान कैप्टन सत्यम ठाकुर ने वरिष्ठ नेताओं, तालुका एवं शहर स्तर के पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि सभी के मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास के बल पर संगठन को नई मजबूती प्रदान की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंच...

पालघर: जिले हादसे में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी मंजूरी।धानिवरी दुर्घटना में 13 लोगों की मौत के बाद सरकार का बड़ा फैसला, कुल 65 लाख रुपये की मदद जारी।

Image
पालघर: जिले हादसे में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी मंजूरी। धानिवरी दुर्घटना में 13 लोगों की मौत के बाद सरकार का बड़ा फैसला, कुल 65 लाख रुपये की मदद जारी। अखिलेश चौबे  पालघर‌। जिले के धानिवरी क्षेत्र में 18 मई को हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से बड़ी राहत दी गई है। मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री सहायता निधि से प्रत्येक मृतक के वारिस को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। राज्य सरकार द्वारा कुल 65 लाख रुपये की सहायता राशि जिला कलेक्टर, पालघर के खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। प्रशासन ने सहायता वितरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि 18 मई 2026 को दोपहर करीब चार बजे डहाणू तालुका के धानिवरी इलाके में टेम्पो और कंटेनर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई थी। यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 17 अन्य लोग गंभीर रूप स...

पालघर: संसद में आदिवासी मुद्दों की मजबूत आवाज बने डॉ. हेमंत सवरा, ‘संसदरत्न’ सम्मान से नवाजे गए।दो वर्षों की सक्रिय संसदीय भूमिका को मिली राष्ट्रीय पहचान, विकास और जनहित के मुद्दों पर निरंतर उठाई आवाज।

Image
पालघर: संसद में आदिवासी मुद्दों की मजबूत आवाज बने डॉ. हेमंत सवरा, ‘संसदरत्न’ सम्मान से नवाजे गए। दो वर्षों की सक्रिय संसदीय भूमिका को मिली राष्ट्रीय पहचान, विकास और जनहित के मुद्दों पर निरंतर उठाई आवाज। अखिलेश चौबे  पालघर। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का मूल्यांकन केवल चुनावी जीत तक सीमित नहीं होता, बल्कि संसद में उनकी सक्रियता, जनहित के मुद्दों की प्रभावी प्रस्तुति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए किए गए प्रयासों के आधार पर भी किया जाता है। इसी कसौटी पर खरे उतरते हुए पालघर लोकसभा क्षेत्र के सांसद Dr. Hemant Vishnu Savara को ‘संसदरत्न’ पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। डॉ. हेमंत सवरा, जो चिकित्सा क्षेत्र से राजनीति में आए हैं, ने संसद में प्रवेश के बाद स्वास्थ्य, आदिवासी विकास, शिक्षा, आधारभूत संरचना, जलसंधारण और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार अपनी भूमिका रखी है। पालघर जैसे आदिवासी बहुल और विकास की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण जिले के मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर उठाने में उनकी सक्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। संसद में चर्चाओं में भागीदारी, प्रश्नकाल के माध्...

पालघर: ठाणे-पालघर विधान परिषद सीट पर महायुति में खींचतान तेज, भाजपा ने ठोका मजबूत दावा।नगरसेवकों के आंकड़ों में भाजपा आगे, शिंदे गुट भी पीछे हटने को तैयार नहीं, पालघर से उम्मीदवार बनाने की मांग तेज।

Image
पालघर: ठाणे-पालघर विधान परिषद सीट पर महायुति में खींचतान तेज, भाजपा ने ठोका मजबूत दावा। नगरसेवकों के आंकड़ों में भाजपा आगे, शिंदे गुट भी पीछे हटने को तैयार नहीं, पालघर से उम्मीदवार बनाने की मांग तेज। अखिलेश चौबे पालघर। महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले महायुति में सीट बंटवारे को लेकर अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है। खासतौर पर ठाणे-पालघर, पुणे, नाशिक और अहिल्यानगर की सीटों को लेकर तीनों सहयोगी दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने दावे मजबूत करने में जुट गए हैं। ठाणे-पालघर स्थानीय स्वराज्य संस्था मतदारसंघ को लेकर भाजपा और शिंदे गुट के बीच सबसे ज्यादा रस्साकशी देखने को मिल रही है। पालघर जिले को अब तक इस मतदारसंघ से प्रतिनिधित्व नहीं मिलने के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बार स्थानीय चेहरे को उम्मीदवार बनाने की मांग तेज कर दी है। भाजपा का कहना है कि इस मतदारसंघ में कुल 1,030 नगरसेवकों में से 444 नगरसेवक उसके पास हैं, जबकि शिंदे गुट के पास 326 नगरसेवक हैं। ऐसे में भाजपा ने इस सीट पर अपना मजबूत दावा पेश किया है। हालांकि, शिंदे गुट भी इस सीट को छोड़ने के मूड म...

नई दिल्ली: मध्य पूर्व युद्ध का असर भारत पर, ईंधन बचत की अपील के बीच नितिन गडकरी ने दिया 25 रुपये प्रति लीटर ईंधन का दावा।

Image
नई दिल्ली: मध्य पूर्व युद्ध का असर भारत पर, ईंधन बचत की अपील के बीच नितिन गडकरी ने दिया 25 रुपये प्रति लीटर ईंधन का दावा। अखिलेश चौबे  नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब भारत पर भी दिखाई देने लगा है। इस बीच प्रधानमंत्री ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल और गैस की खपत कम करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से सोने की खरीद भी कुछ समय के लिए टालने का सुझाव दिया है, जिससे आर्थिक दबाव को नियंत्रित किया जा सके। प्रधानमंत्री की अपील के बाद अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने भी देशवासियों से ईंधन की बचत करने का आह्वान किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भविष्य में देश में ईंधन की लागत घटकर प्रभावी रूप से 25 रुपये प्रति लीटर तक आ सकती है। नितिन गडकरी के अनुसार, यह परिवर्तन पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता खत्म करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम होगा। उन्होंने बताया कि इथेनॉल और इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग से न केवल आम लोगों को सस्ता परिवहन मिलेगा, बल्कि वायु प्रदूषण में भी भारी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदूषण ...

नई दिल्ली: एलपीजी ग्राहकों के लिए नए नियम लागू, सिलेंडर बुकिंग, ई-केवाईसी और पीएनजी पर बड़ा बदलाव।तेल कंपनियों की सख्ती, कालाबाजारी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार के नए निर्देश।

Image
नई दिल्ली: एलपीजी ग्राहकों के लिए नए नियम लागू, सिलेंडर बुकिंग, ई-केवाईसी और पीएनजी पर बड़ा बदलाव। तेल कंपनियों की सख्ती, कालाबाजारी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार के नए निर्देश। अखिलेश चौबे  नई दिल्ली। देशभर के लाखों एलपीजी ग्राहकों के लिए तेल विपणन कंपनियों इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस ने नए नियम और दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाना, आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना और ग्राहकों को पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। गैस की कथित कमी और आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के बीच कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और ग्राहकों को घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की आवश्यकता नहीं है। भारत गैस संचालित करने वाली बीपीसीएल ने ग्राहकों को पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) अपनाने के लिए विशेष ऑफर पेश किया है। कंपनी के अनुसार, बिना किसी आवेदन शुल्क और अग्रिम राशि के पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं एचपी गैस की आपूर्ति करने वाली एचपीसीएल ने भी एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त होने का दावा किया ह...

मुंबई: महाराष्ट्र में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा, चार प्रमुख अस्पताल बनेंगे शिक्षण संस्थान।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, उपचार के साथ शिक्षा और शोध को मिलेगा बढ़ावा।

Image
मुंबई: महाराष्ट्र में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा, चार प्रमुख अस्पताल बनेंगे शिक्षण संस्थान। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, उपचार के साथ शिक्षा और शोध को मिलेगा बढ़ावा। अखिलेश चौबे  मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए येरवडा, ठाणे, रत्नागिरी और नागपुर स्थित प्रादेशिक मानसिक स्वास्थ्य अस्पतालों को शिक्षण संस्थानों में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने इसे स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण उपचार, शोध और प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में एक दूरदर्शी और मानवकेंद्रित पहल है। इससे विशेष रूप से वंचित वर्गों तक आधुनिक और सुलभ मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी। राज्य के येरवडा (पुणे), ठाणे, रत्नागिरी और नागपुर के ये अस्पताल पहले से ही हजारों मरीजों को बाह्य और आंतरिक उपचार सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। लगभग...

पालघर: सुरक्षा के मद्देनजर पहचान सत्यापन और पंजीकरण अनिवार्य करने की उठी मांग।बोईसर शुक्रवार बाजार में बाहरी विक्रेताओं की जांच की मांग, शिवसेना ने ग्रामपंचायत को सौंपा ज्ञापन।

Image
पालघर: सुरक्षा के मद्देनजर पहचान सत्यापन और पंजीकरण अनिवार्य करने की उठी मांग। बोईसर शुक्रवार बाजार में बाहरी विक्रेताओं की जांच की मांग, शिवसेना ने ग्रामपंचायत को सौंपा ज्ञापन। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के औद्योगिक बोईसर शहर के साप्ताहिक शुक्रवार बाजार में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले विक्रेताओं की बढ़ती संख्या को लेकर स्थानीय स्तर पर सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने आई हैं। इस मुद्दे को लेकर शिवसेना के बोईसर शहर प्रमुख अतुल रमेश देसाई ने ग्रामपंचायत को लिखित ज्ञापन सौंपकर विक्रेताओं की पहचान सत्यापन की मांग की है। अतुल रमेश देसाई ने सरपंच और ग्रामविकास अधिकारी को दिए गए निवेदन में कहा कि बोईसर का शुक्रवार बाजार स्थानीय नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन पिछले कुछ समय से यहां बाहरी विक्रेताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश, राज्य और स्थानीय स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों की पृष्ठभूमि को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्...

पालघर: जिले से जनजातीय समाज का दिल्ली कूच, लाल किला में होगा ऐतिहासिक सांस्कृतिक समागम।“जल, जंगल, जमीन” और जनजातीय अस्मिता के संरक्षण के संदेश के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रवाना।

Image
पालघर: जिले से जनजातीय समाज का दिल्ली कूच, लाल किला में होगा ऐतिहासिक सांस्कृतिक समागम। “जल, जंगल, जमीन” और जनजातीय अस्मिता के संरक्षण के संदेश के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रवाना। अखिलेश चौबे पालघर। “धन, धरती, जनजाती” के सम्मान और “जल, जंगल, जमीन” के संरक्षण के संदेश के साथ पालघर जिले से जनजातीय समाज के लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। शुक्रवार, 22 मई 2026 को बोईसर रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में जनजातीय बांधव और कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक दिल्ली के लिए प्रस्थान किए। ये सभी कार्यकर्ता 24 मई 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में आयोजित “जनजाती सांस्कृतिक समागम” में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा, अधिकारों और स्वाभिमान के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह समागम जनजातीय समाज की एकजुटता को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उनके मूल अधिकारों के संरक्षण का मजबूत संदेश देगा। विशेष रूप से “जल, जंगल, जमीन” जैसे बुनियादी मुद्दों पर समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस अवसर पर बिरसायत महाराष...

पालघर: बोईसर में गूंजा मिलिंद परांडे का बयान, सत्यप्रकाश सिंह ने श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर बढ़ाया प्रभाव।

Image
पालघर: बोईसर में गूंजा मिलिंद परांडे का बयान, सत्यप्रकाश सिंह ने श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर बढ़ाया प्रभाव। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर के प टीमा हॉल में आयोजित धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे और नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह केंद्र में रहे। कार्यक्रम में मिलिंद परांडे के संबोधन और सत्यप्रकाश सिंह की विशेष मुलाकात ने आयोजन को प्रमुख रूप से चर्चाओं में ला दिया। कार्यक्रम में उपस्थित मिलिंद परांडे ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय भारत और हिंदुत्व के लिए गौरव और सकारात्मक परिवर्तन का काल है। उन्होंने हिंदू समाज से अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए संगठित होने का आह्वान किया। मिलिंद परांडे ने हिंदुओं की गिरती जनसंख्या को गंभीर और चिंताजनक बताते हुए कहा कि यह स्थिति भविष्य के लिए चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी संख्या में महिलाएं तथाकथित लव जिहाद के जाल में फंसी हुई हैं, जिनमें नाबालिग बच्चियों की संख्या अधिक है और उन्हें वापस लान...

पालघर: बोईसर में 220 जोड़ों का सामूहिक विवाह, एकनाथ शिंदे ने वर्चुअल संबोधन से दी शुभकामनाएं।जगदीश धोडी और वैभव संखे के नेतृत्व में आयोजित समारोह में योगेश कदम समेत कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी।

Image
पालघर: बोईसर में 220 जोड़ों का सामूहिक विवाह, एकनाथ शिंदे ने वर्चुअल संबोधन से दी शुभकामनाएं। जगदीश धोडी और वैभव संखे के नेतृत्व में आयोजित समारोह में योगेश कदम समेत कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के बोईसर शहर में शिवसेना और आधार प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सामुदायिक विवाह समारोह का 23 मार्च 2026 को आयोजन किया गया, जिसमें 220 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यह आयोजन आदिवासी समाज के लिए सामाजिक समरसता और सहयोग का एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया। इस सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन शिवसेना के उपनेता तथा आदिवासी विभाग के राज्य संघटक जगदीश धोडी के नेतृत्व में किया गया, जो पिछले कई वर्षों से इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवसेना के सहसंपर्क प्रमुख वैभव संखे की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के गृह, महसूल, अन्न एवं औषध प्रशासन तथा ग्राम विकास राज्य मंत्री योगेश कदम ने उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह की विशेष बात यह रही कि महाराष्ट्र के उप...

पालघर: जिले में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ का शुभारंभ, 654 गांवों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प।

Image
पालघर: जिले में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ का शुभारंभ, 654 गांवों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प। अखिलेश चौबे पालघर। आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के उद्देश्य से पालघर जिले में ‘जनभागीदारी अभियान’ के तहत ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ का उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। “सबसे दूर, सबसे पहले” के मूल मंत्र से प्रेरित इस अभियान के माध्यम से प्रशासन ने जिले के दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक पात्र आदिवासी परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया है। जिल्हाधिकारी कार्यालय, पालघर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निवासी उपजिल्हाधिकारी सुभाष भागडे ने की। वहीं प्रकल्प अधिकारी तथा सहाय्यक जिल्हाधिकारी डॉ. विशाल खत्री और डॉ. अपूर्वा बासुर के हाथों अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार की महत्त्वपूर्ण योजनाएं PM-JANMAN और धरती आबा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के सभी पात्र आदिवासी परिवारों तक शासकीय योजनाओं की 100 प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम...

पालघर: सफाळे रेलवे स्टेशन पर मिला 7 वर्षीय बच्चा, पुलिस की सतर्कता से परिवार को सौंपा गया।

Image
पालघर: सफाळे रेलवे स्टेशन पर मिला 7 वर्षीय बच्चा, पुलिस की सतर्कता से परिवार को सौंपा गया। AI PHOTO  अखिलेश चौबे पालघर। जिले के सफाळे पुलिस थाना क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को रेलवे स्टेशन परिसर में एक 7 वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थिति में अकेले घूमता हुआ मिला। पुलिस ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम बताते हुए उम्र 7 वर्ष और निवास विरार ईस्ट बताया। साथ ही उसने बताया कि वह सीनियर केजी में पढ़ता है। चूंकि बच्चा नाबालिग था, इसलिए पुलिस ने उसे विश्वास में लेकर विस्तार से जानकारी ली। जांच के दौरान यह सामने आया कि बच्चा घर में किसी बात से नाराज होकर बिना किसी को बताए घर से निकल गया था और ट्रेन से सफाळे पहुंच गया। इसके बाद सफाळे पुलिस थाना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत बच्चे के परिजनों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू की। स्थानीय जानकारी, संपर्क नंबर और अन्य माध्यमों की सहायता से बच्चे के परिवार से संपर्क स्थापित किया गया। परिजनों को सफाळे पुलिस थाना बुलाकर आवश्यक पुष्टि के बाद...

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बवाल,“‘कॉकरोच जनता पार्टी युवाओं का व्यंग्य बना विरोध की नई आवाज।CJI की कथित टिप्पणी के बाद उभरा डिजिटल आंदोलन, बेरोजगारी और सिस्टम पर युवाओं का तंज हुआ वायरल।

Image
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बवाल,“‘कॉकरोच जनता पार्टी युवाओं का व्यंग्य बना विरोध की नई आवाज। CJI की कथित टिप्पणी के बाद उभरा डिजिटल आंदोलन, बेरोजगारी और सिस्टम पर युवाओं का तंज हुआ वायरल। अखिलेश चौबे नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) नाम तेजी से चर्चा में है। शुरुआत में इसे एक मजाक और व्यंग्य के तौर पर देखा गया था, लेकिन कुछ ही दिनों में यह युवाओं के बीच एक बड़े डिजिटल आंदोलन के रूप में सामने आया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम पर यह नाम लगातार ट्रेंड कर रहा है और बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे अभियान के केंद्र में 30 वर्षीय अभिजीत दीपके हैं, जो मूल रूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) के रहने वाले हैं। वे पेशे से एक पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की और बाद में अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस (PR) में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की। जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके पहले राजनीतिक और सोशल मीडिया अभियानों से जुड़े रहे हैं। व...

पालघर: तलासरी में युवक की हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध बना वारदात की वजह।पत्नी के साथ संबंधों के चलते की गई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार; तकनीकी जांच से पुलिस ने सुलझाया मामला।

Image
पालघर: तलासरी में युवक की हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध बना वारदात की वजह। पत्नी के साथ संबंधों के चलते की गई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार; तकनीकी जांच से पुलिस ने सुलझाया मामला। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के तलासरी पुलिस थाने में दर्ज एक हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में मृतक के पिता राजन कलानभाई माच्छी (उम्र 56 वर्ष, निवासी पलगांव अगरमोरा फलिया, तहसील उंबरगांव, जिला बलसाड, गुजरात) की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, उनके पुत्र इतनेशभाई राजन माच्छी (उम्र 33 वर्ष) के सिर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस आधार पर तलासरी पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 173/2026 भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा और तलासरी पुलिस थाने की अलग-अलग जांच टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर...

पालघर: तकनीकी विश्लेषण से वाडा पुलिस ने 11.70 लाख रुपये के मोबाइल किए ट्रेस, धारकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू।

Image
पालघर: तकनीकी विश्लेषण से वाडा पुलिस ने 11.70 लाख रुपये के मोबाइल किए ट्रेस, धारकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू। अखिलेश चौबे पालघर। जिला पुलिस क्षेत्र में खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान में वाडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान के तहत अलग-अलग कंपनियों के कुल 48 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 11,70,700 रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख द्वारा जिले के सभी पुलिस थानों को दिए गए निर्देशों के बाद की गई। निर्देशों के अनुसार, खोए हुए मोबाइल फोन की खोज के लिए तकनीकी जांच और विश्लेषण को प्राथमिकता दी गई। इसी क्रम में वाडा पुलिस थाने के अपराध प्रकटीकरण दल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिसंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच खोए मोबाइल फोन की जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर टीम ने 48 मोबाइल फोन का सफलतापूर्वक पता लगाकर उन्हें बरामद कर लिया। बरामद किए गए मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के हैं और उनकी कुल कीमत 11.70 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस द्वारा इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपने की प्रक्रिया ...