नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बवाल,“‘कॉकरोच जनता पार्टी युवाओं का व्यंग्य बना विरोध की नई आवाज।CJI की कथित टिप्पणी के बाद उभरा डिजिटल आंदोलन, बेरोजगारी और सिस्टम पर युवाओं का तंज हुआ वायरल।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बवाल,“‘कॉकरोच जनता पार्टी युवाओं का व्यंग्य बना विरोध की नई आवाज।
CJI की कथित टिप्पणी के बाद उभरा डिजिटल आंदोलन, बेरोजगारी और सिस्टम पर युवाओं का तंज हुआ वायरल।

अखिलेश चौबे
नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) नाम तेजी से चर्चा में है। शुरुआत में इसे एक मजाक और व्यंग्य के तौर पर देखा गया था, लेकिन कुछ ही दिनों में यह युवाओं के बीच एक बड़े डिजिटल आंदोलन के रूप में सामने आया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम पर यह नाम लगातार ट्रेंड कर रहा है और बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।
इस पूरे अभियान के केंद्र में 30 वर्षीय अभिजीत दीपके हैं, जो मूल रूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) के रहने वाले हैं। वे पेशे से एक पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की और बाद में अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस (PR) में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की।
जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके पहले राजनीतिक और सोशल मीडिया अभियानों से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2020 से 2022 के बीच वे आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम में वॉलेंटियर रहे थे और दिल्ली शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशन सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
बताया जा रहा है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट में हुई एक टिप्पणी के बाद हुई। सोशल मीडिया पर वायरल दावों के अनुसार, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत द्वारा बेरोजगार युवाओं और एक्टिविस्टों को कथित तौर पर ‘कॉकरोच’ कहे जाने के बाद कुछ युवाओं ने नाराजगी और व्यंग्य के रूप में इस डिजिटल अभियान की शुरुआत की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनवाई के दौरान कथित रूप से कहा गया कि, “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं जिन्हें कोई रोजगार नहीं मिलता। इनमें से कुछ मीडिया, सोशल मीडिया या आरटीआई एक्टिविस्ट बन जाते हैं और सिस्टम पर हमला करने लगते हैं।”
हालांकि, इस तरह के दावों को लेकर बाद में यह भी चर्चा सामने आई कि टिप्पणी का संदर्भ अलग था और यह सामान्य बेरोजगार युवाओं के लिए नहीं बल्कि विशेष परिस्थितियों के संदर्भ में कही गई थी। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे ने तेजी से बहस छेड़ दी।
युवाओं के गुस्से और बेरोजगारी, पेपर लीक तथा नौकरी से जुड़े मुद्दों को देखते हुए अभिजीत दीपके ने मजाकिया अंदाज में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से एक वेबसाइट और सदस्यता फॉर्म शुरू किया। पार्टी में शामिल होने की शर्तें भी काफी चर्चा में रहीं, जिनमें बेरोजगार, आलसी, हमेशा इंटरनेट पर सक्रिय रहने वाले और “प्रोफेशनल तरीके से दुखड़ा रोने वाले” जैसे शब्दों का उपयोग किया गया।
भले ही इसकी शुरुआत व्यंग्य के तौर पर हुई हो, लेकिन अब यह ऑनलाइन अभियान युवाओं के मुद्दों, बेरोजगारी और व्यवस्था को लेकर बढ़ते असंतोष पर एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक विमर्श का रूप लेता नजर आ रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।