पालघर: जिले हादसे में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी मंजूरी।धानिवरी दुर्घटना में 13 लोगों की मौत के बाद सरकार का बड़ा फैसला, कुल 65 लाख रुपये की मदद जारी।
पालघर: जिले हादसे में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी मंजूरी।
धानिवरी दुर्घटना में 13 लोगों की मौत के बाद सरकार का बड़ा फैसला, कुल 65 लाख रुपये की मदद जारी।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के धानिवरी क्षेत्र में 18 मई को हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से बड़ी राहत दी गई है। मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री सहायता निधि से प्रत्येक मृतक के वारिस को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
राज्य सरकार द्वारा कुल 65 लाख रुपये की सहायता राशि जिला कलेक्टर, पालघर के खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। प्रशासन ने सहायता वितरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि 18 मई 2026 को दोपहर करीब चार बजे डहाणू तालुका के धानिवरी इलाके में टेम्पो और कंटेनर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई थी। यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता देने के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था, जिस पर त्वरित निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सहायता राशि मंजूर की। साथ ही, मृतकों के वारिसों का सत्यापन कर जल्द से जल्द सहायता राशि वितरित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों में सुरेश रत्ना लाखात (47), पांडू गणपत लाखात (45), कलु गोविंद लाखात (48), सुनील अर्जुन दांडेकर (35), चिमा गोविंद कुऱ्हाडा (75), नमिता विठ्ठल दांडेकर (14), सारिका संतोष लाखात (38), आयुष्य सिताराम लाखात (16), सागर नामदेव शेंडे (15), वसंत शिवराम वळवी (40), सलोनी शिवराम वळवी (12), अजय चंदर आहाडी (19) और रियांशी संतोष लाखात (4) शामिल हैं। सभी मृतक बापूगांव क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
घटना में घायल हुए लोगों की स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष के प्रमुख रामेश्वर नाईक ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सहायता वितरण की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। यह आर्थिक सहायता पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत देने की दिशा में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Comments
Post a Comment