पालघर: बोईसर में 220 जोड़ों का सामूहिक विवाह, एकनाथ शिंदे ने वर्चुअल संबोधन से दी शुभकामनाएं।जगदीश धोडी और वैभव संखे के नेतृत्व में आयोजित समारोह में योगेश कदम समेत कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी।

पालघर: बोईसर में 220 जोड़ों का सामूहिक विवाह, एकनाथ शिंदे ने वर्चुअल संबोधन से दी शुभकामनाएं।
जगदीश धोडी और वैभव संखे के नेतृत्व में आयोजित समारोह में योगेश कदम समेत कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के बोईसर शहर में शिवसेना और आधार प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सामुदायिक विवाह समारोह का 23 मार्च 2026 को आयोजन किया गया, जिसमें 220 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यह आयोजन आदिवासी समाज के लिए सामाजिक समरसता और सहयोग का एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया।
इस सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन शिवसेना के उपनेता तथा आदिवासी विभाग के राज्य संघटक जगदीश धोडी के नेतृत्व में किया गया, जो पिछले कई वर्षों से इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवसेना के सहसंपर्क प्रमुख वैभव संखे की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के गृह, महसूल, अन्न एवं औषध प्रशासन तथा ग्राम विकास राज्य मंत्री योगेश कदम ने उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह की विशेष बात यह रही कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और सभी 220 वधू-वरों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर शिवसेना के आमदार राजेंद्र गावित, जिला प्रमुख कुंदन संखे, उपनेता ज्योतीताई मेहेर, जिला संघटिका वैदेही वाढाण,, माजी आमदार श्रीनिवास वानगा, नगराध्यक्ष उत्तम घरत, तालुका प्रमुख संजय चौधरी, शहर प्रमुख राहुल घरत, तालुका प्रमुख संतोष देशमुख, नगराध्यक्ष राजेंद्र माच्छी, युवासेना जिला अध्यक्ष साईराज पाटिल, महिला सहसंपर्क संघटिका नीलम म्हात्रे, तालुका संघटिका मनीषा पिंपळे, उपनगराध्यक्ष राजेंद्र पाटील, युवासेना लोकसभा संघटक चेतन धानमेहेर, नगरसेवक ऍड.धर्मेंद्र भट, नगरसेवक रईस खान तथा युवासेना के कुमार माळी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में वधू-वरों के परिजन और स्थानीय ग्रामस्थ भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराए गए, जिससे सामाजिक एकता और सामूहिक सहयोग का संदेश दिया गया।
यह सामुदायिक विवाह समारोह आदिवासी समाज के आर्थिक बोझ को कम करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।