पालघर: जिले में आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, आरोपी गिरफ्तार।प्रधानमंत्री और सनातन धर्म पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, बजरंग दल-विहिप ने की सख्त कार्रवाई की मांग।
पालघर: जिले में आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, आरोपी गिरफ्तार।
प्रधानमंत्री और सनातन धर्म पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, बजरंग दल-विहिप ने की सख्त कार्रवाई की मांग।
अखिलेश चौबे
पालघर। प्रधानमंत्री और सनातन धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट वायरल होने के बाद पालघर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मामले को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद पालघर पुलिस स्टेशन में हंगामे जैसा माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमरोली पूर्व स्थित पारसनाथ नगरी निवासी हरिशंकर शेषनारायण जैसवाल पर आरोप है कि उसने एआई तकनीक का उपयोग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। इसके साथ ही वीडियो पर की गई टिप्पणियों को लेकर भी लोगों में नाराजगी फैल गई। आरोप यह भी है कि आरोपी ने गौमाताओं की तस्वीरों के साथ भड़काऊ टिप्पणियां पोस्ट कर सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया।
विहिप नेता मुकेश दुबे की शिकायत के आधार पर पालघर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी लंबे समय से सनातन विरोधी और समाज में वैमनस्य फैलाने वाली पोस्ट करता रहा है, इसलिए उसके सोशल मीडिया नेटवर्क और संपर्कों की भी गहन जांच की जानी चाहिए।
विहिप के विभाग मंत्री चंदन सिंह ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं विहिप नेता मुकेश दुबे ने कहा कि सनातन धर्म, देश और प्रधानमंत्री के खिलाफ सुनियोजित तरीके से आपत्तिजनक सामग्री फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मामले में एडवोकेट शिवम दुबे ने बजरंग दल की ओर से न्यायालय में पक्ष रखा। इस दौरान जिला मंत्री जयेश घरत, श्रीपद पाटिल, काचू शेट्टी, विजय शेट्टी, रोहित शुक्ला, आकाश नारखेड़े, दिलीप जोशी, रोबिन सिंह, प्रभात ठाकुर, शांतिलाल सुथार और सचिन चौधरी सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Comments
Post a Comment