पालघर: तेज गर्मी में मानवता की मिसाल: अनुश्री फाउंडेशन ने बोईसर बस स्टॉप पर बांटी ठंडी छाछ।
पालघर: तेज गर्मी में मानवता की मिसाल: अनुश्री फाउंडेशन ने बोईसर बस स्टॉप पर बांटी ठंडी छाछ।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच अनुश्री फाउंडेशन की ओर से एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए बोईसर बस स्टॉप परिसर में छाछ वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से बस यात्रियों, दैनिक श्रमिकों और रिक्शा चालकों को ठंडी छाछ पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने छाछ का सेवन किया और चिलचिलाती धूप में मिली इस राहत के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। पूरे परिसर में सेवा और सहयोग का वातावरण देखने को मिला, जहां हर व्यक्ति इस पहल की खुलकर सराहना करता नजर आया।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के इस कठिन मौसम में जो लोग रोजाना सड़कों पर मेहनत करते हैं, उन्हें राहत देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है और आगे भी इस तरह के जनसेवा कार्य जारी रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, पालघर के जिला अध्यक्ष आर. बी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने संस्था के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में अनुश्री फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी, सचिव पुष्पा तिवारी, विद्या राजपूत, सुभाष पांडेय, शोभा श्रीवास्तव, रूबी सिंह, सपना उपाध्याय, आरती तिवारी, प्रीति मिश्रा, ज्ञानमती निषाद, संगीता सिंह, मिंटू शर्मा तथा किरण यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस सेवा कार्य को सफल बनाया।
इस तरह अनुश्री फाउंडेशन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि समाज सेवा ही सच्ची मानवता है।
Comments
Post a Comment