मुंबई: आषाढ़ी वारी में लाखों वारकरियों की सेवा के लिए शुरू हुआ 'चरण सेवा' अभियान, 11 जिलों के 400 पड़ावों पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा।
मुंबई: आषाढ़ी वारी में लाखों वारकरियों की सेवा के लिए शुरू हुआ 'चरण सेवा' अभियान, 11 जिलों के 400 पड़ावों पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा। अखिलेश चौबे मुंबई। आषाढ़ी वारी के दौरान पंढरपुर की ओर पैदल यात्रा करने वाले लाखों वारकरियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सहायता निधि एवं धर्मादाय अस्पताल सहायता कक्ष की ओर से इस वर्ष भी 'चरण सेवा' अभियान की शुरुआत कर दी गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना से शुरू किए गए इस अभिनव अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन, सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं, सेवाभावी संगठनों तथा स्वयंसेवकों के सहयोग से पालखी मार्ग पर वारकरियों के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान के तहत पालखी मार्ग पर स्थित विभिन्न विश्राम एवं रात्रि विश्राम स्थलों पर स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार, फिजियोथेरेपी, आयुर्वेदिक चरण सेवा तथा स्वास्थ्य संबंधी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि लंबी पैदल यात्रा के दौरान वारकरियों को होने वाली शारीरिक समस्याओं का समय पर उप...