पालघर: मनोर पुलिस स्टेशन में कुमार सुशांत को भावभीनी विदाई, विशेष प्रशिक्षण हेतु हैदराबाद रवाना।

पालघर: मनोर पुलिस स्टेशन में कुमार सुशांत को भावभीनी विदाई, विशेष प्रशिक्षण हेतु हैदराबाद रवाना।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के मनोर पुलिस स्टेशन में अपनी सेवाएं देने वाले कुमार सुशांत (परि. सहायक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी अधिकारी) अब पुनः विशेष प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद रवाना हो रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय देते हुए पुलिस विभाग में एक सशक्त और प्रेरणादायक छवि स्थापित की। उनके कार्यों की सराहना न केवल विभागीय स्तर पर, बल्कि आम नागरिकों के बीच भी की जाती रही है।
उनके स्थानांतरण और आगामी प्रशिक्षण के अवसर पर मनोर पुलिस स्टेशन में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा पुष्पगुच्छ देकर उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल प्रशिक्षण की मंगलकामना की गई।
इस विदाई समारोह का सफल आयोजन मानवा कल्याणकारी फाउंडेशन के संस्थापक एवं खबरदीप जनमंच एवं हिंद आवाज मीडिया के प्रधान संपादक मदन सिंह के कुशल नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। इनमें हिंद आवाज मीडिया एवं खबरदीप जनमंच के संवाददाता पराग यादव, श्यामलाल पुरोहित, सतर्क इंडिया के मुख्य संपादक अखिलेश चौबे तथा रोशन मदन सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।
समारोह में उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने कुमार सुशांत के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में मनोर पुलिस स्टेशन ने अनुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके आगामी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।