Posts

Showing posts from October, 2026

पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर की पहल: ग्रामीण शिक्षा को सौर ऊर्जा का सहारा, 6 जिला परिषद स्कूलों और 6 आंगनवाड़ी केंद्रों को सोलर लैंटर्न वितरित।

Image
पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर की पहल: ग्रामीण शिक्षा को सौर ऊर्जा का सहारा, 6 जिला परिषद स्कूलों और 6 आंगनवाड़ी केंद्रों को सोलर लैंटर्न वितरित। अखिलेश चौबे  पालघर। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बेहतर प्रकाश सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर ने सामाजिक सरोकार की एक महत्वपूर्ण पहल की। क्लब ने रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे सीकोस्ट के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र की 6 जिला परिषद स्कूलों और 6 आंगनवाड़ी केंद्रों को सोलर लैंटर्न वितरित किए। यह कार्यक्रम 26 सितंबर 2026 को सुबह 8:45 से 10:30 बजे तक हनुमान नगर, खुटाडी, शिगांव में आयोजित किया गया। परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों और आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ-साथ सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करना और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद स्कूल के विद्यार्थियों ने जूडो-कराटे का आकर्षक प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन के माध्य...

पालघर: मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तारी की मांग।एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर पालघर जिला कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

Image
पालघर: मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तारी की मांग। एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर पालघर जिला कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। अखिलेश चौबे  पालघर। भारत के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी और ‘मत चोरी’ के मुद्दे को लेकर पालघर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार, 30 सितंबर को सुबह 10:30 बजे तहसीलदार कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पालघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। अपने संबोधन में सत्यम ठाकुर ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक संस्था है, लेकिन उनके आरोप के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पिछले कुछ वर्षों से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने इन आरोपों के आध...

पालघर: 265 तालुके सूखाग्रस्त, फिर पालघर क्यों बाहर? बहुजन एकता संगठन ने शासन से मांगा जवाब।खरीफ 2026 में ‘ट्रिगर-1’ लागू होने के बावजूद पालघर जिले के एक भी तालुके का सूची में नाम नहीं।

Image
पालघर: 265 तालुके सूखाग्रस्त, फिर पालघर क्यों बाहर? बहुजन एकता संगठन ने शासन से मांगा जवाब। खरीफ 2026 में ‘ट्रिगर-1’ लागू होने के बावजूद पालघर जिले के एक भी तालुके का सूची में नाम नहीं।  अखिलेश चौबे  पालघर। खरीफ मौसम 2026 में बारिश की कमी और अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर महाराष्ट्र शासन ने राज्य के 358 तालुकों में से 265 तालुकों में ‘प्रथम संकेत’ यानी ट्रिगर-1 लागू कर सूखाग्रस्त जैसी स्थिति घोषित की है। शासन के 26 सितंबर 2026 के निर्णय के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में फसल नुकसान का पंचनामा और स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, इस सूची में पालघर जिले के एक भी तालुके को शामिल नहीं किए जाने को लेकर जिले में सवाल उठने लगे हैं। बहुजन एकता संगठन ने इस पर आपत्ति जताते हुए शासन से पालघर जिले की स्थिति का वस्तुनिष्ठ पुनर्मूल्यांकन करने की मांग की है। संगठन के अनुसार शासन की आधिकारिक सूची में पालघर जिले के सामने ‘निरंक’ दर्ज किया गया है। बहुजन एकता संगठन का कहना है कि पालघर जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के अंतराल, खेती से जुड़ी समस्याओं और किस...

पालघर: वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की पहल, तेरणा अस्पताल ने शुरू किया 60+ वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य कार्ड। नवी मुंबई और पनवेल के 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा।

Image
पालघर: वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की पहल, तेरणा अस्पताल ने शुरू किया 60+ वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य कार्ड।  नवी मुंबई और पनवेल के 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा।  अखिलेश चौबे  नवी मुंबई/पनवेल। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में बढ़ती उम्र, विभिन्न बीमारियों, नियमित दवाइयों और अकेलेपन के कारण वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार और परिवार का सहयोग वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से नेरुल स्थित तेरणा स्पेशालिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से नवी मुंबई और पनवेल क्षेत्र के 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए ‘60+ वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य कार्ड’ शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, निवारक उपचार और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। ‘60+ वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य कार्ड’ के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को एक बार निःशुल्क स्वास्थ...

पालघर: बोईसर में दुकानदार पर हथौड़े से जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, कपड़ों की दुकान लगाने को लेकर हुआ विवाद।

Image
पालघर: बोईसर में दुकानदार पर हथौड़े से जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, कपड़ों की दुकान लगाने को लेकर हुआ विवाद।  अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के औद्योगिक बोईसर पूर्व के दांडिपाड़ा क्षेत्र में सैंडविच काउंटर संचालक पर कथित रूप से हथौड़े से जानलेवा हमला करने के मामले में स्थानीय अपराध शाखा, पालघर और बोईसर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता पर लात-घूंसों से हमला किया और उनमें से एक ने लोहे के हथौड़े से उसके सिर, बाएं गाल और बाएं कान पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को हर्षनाथ ब्रह्मदेव तिवारी, उम्र 39 वर्ष, निवासी पाठक चाळ, दांडिपाड़ा, बोईसर पूर्व, तहसील एवं जिला पालघर, ने बोईसर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता व्यवसाय करते हैं। शिकायत के अनुसार, लगभग तीन महीने पहले एक अज्ञात व्यक्ति शिकायतकर्ता के सैंडविच काउंटर के बगल में कपड़ों की दुकान लगाने के लिए आया था। उस समय हर्षनाथ तिवारी ने उसे बताया था कि वहां टैक्सी स्टैंड है और उसे उ...

पालघर: बहुजन एकता संघटना की विक्रमगढ़ में महत्वपूर्ण बैठक; लक्ष्मण कुमार को न्याय दिलाने के लिए 5 अक्टूबर को वाणगांव थाने के सामने ठिय्या आंदोलन।

Image
पालघर: बहुजन एकता संघटना की विक्रमगढ़ में महत्वपूर्ण बैठक; लक्ष्मण कुमार को न्याय दिलाने के लिए 5 अक्टूबर को वाणगांव थाने के सामने ठिय्या आंदोलन। अखिलेश चौबे  पालघर। पीड़ित लक्ष्मण कुमार को न्याय दिलाने तथा संबंधित मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर बहुजन एकता संघटना की ओर से आगामी 5 अक्टूबर 2026 को वाणगांव पुलिस थाने के समक्ष ठिय्या आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की तैयारियों और नियोजन को लेकर विक्रमगढ़ में बहुजन एकता संघटना के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बहुजन एकता संघटना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़ित लक्ष्मण कुमार के मामले में उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर इससे पहले संबंधित पुलिस प्रशासन को निवेदन दिया गया था। संघटना का आरोप है कि निवेदन दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद संघटना ने संविधानसम्मत और शांतिपूर्ण तरीके से ठिय्या आंदोलन करने का निर्णय लिया है। संघटना के अनुसार, 5 अक्टूबर को वाणगांव पुलिस थाने के समक्ष होने वाले इस आंदोलन में बड़ी संख्या में नागरिक, कार्यकर्ता और पदाधिकार...

पालघर: दैनिक ‘मुंबई राजनीति न्यूज़’ के लिए संदीप जोशी का विशेष लेख : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धावस्था को नई सोच और सकारात्मक जीवनशैली से दें नई दिशा।

Image
पालघर: दैनिक ‘मुंबई राजनीति न्यूज़’ के लिए संदीप जोशी का विशेष लेख : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धावस्था को नई सोच और सकारात्मक जीवनशैली से दें नई दिशा। अखिलेश चौबे पालघर। मन की प्रत्येक अवस्था में होने वाले परिवर्तन के समय मनुष्य न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी असहज महसूस करता है। जीवन की हर परिवर्तनशील अवस्था में उसके मन में यह चिंता रहती है कि वह अपने वातावरण और समाज के साथ किस प्रकार सामंजस्य स्थापित करे। आमतौर पर अधिकांश लोग वृद्धावस्था में प्रवेश करते ही अनेक प्रकार की मानसिक दुविधाओं का सामना करने लगते हैं। वृद्धावस्था की ओर बढ़ते ही व्यक्ति शारीरिक कमजोरी महसूस करने लगता है। उसे लगने लगता है कि वह धीरे-धीरे समाज के लिए अनुपयोगी होता जा रहा है। यही सोच कई बार उसके आत्मविश्वास को प्रभावित करने लगती है। वह सोचने लगता है कि उम्र के इस पड़ाव तक पहुंचने से पहले उसे अपनी सभी पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी कर लेनी चाहिए थीं। यदि किसी कारणवश कोई कर्तव्य पूरा नहीं हो पाया हो तो उसका मन दुखी रहने लगता है। परिणामस्वरूप मन में लगातार बनी रहने वाली चिंताएं उसके शारीरि...

पालघर: ‘रास रंग डांडिया-2026’ तैयारियों का शुभारंभ, अध्यक्ष तुषार संखे और कार्याध्यक्ष बने मुकेश पाटील।बोईसर में नौ दिवसीय नि:शुल्क गरबा उत्सव; गरबा प्रेमियों के लिए आधुनिक व्यवस्था और विशेष आकर्षणों की तैयारी।

Image
पालघर: ‘रास रंग डांडिया-2026’ तैयारियों का शुभारंभ, अध्यक्ष तुषार संखे और कार्याध्यक्ष बने मुकेश पाटील। बोईसर में नौ दिवसीय नि:शुल्क गरबा उत्सव; गरबा प्रेमियों के लिए आधुनिक व्यवस्था और विशेष आकर्षणों की तैयारी। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के औद्योगिक बोइसर शहर में युवा फाऊंडेशन द्वारा आयोजित हो रहे 'रास रंग डांडिया -2026' का गुरुवार,01 अक्टूबर को दोपहर चित्रालय स्थित न्यू सरोवर होटल सभागृह में अतिथियों ने शुभारंभ करते हुए नि: शुल्क औद्योगिक शहर बोईसर के देवी भक्त गरबा प्रेमियों के लिए शानदार खुशखबरी दी। आयोजको ने इस मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि औद्योगिक शहर में रह रहे गरबा रसिकों को एक विशेष आनंद का अनुभव वाला बिल्कुल नि: शुल्क रखा गया है। मराठी कलाकारों की ओर से विशेष संगीत से पुरी तरह अत्याधुनिक विशेष सुसज्जित कार्यक्रम नव दिवसीय कार्यक्रम में प्रत्येक दिवस अच्छें जोड़ियों को बेहतर उपहार भी भेंट दिया जाना है। महिलाओं के लिए चैंजिंग रुम, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार जैसे महत्वपूर्ण सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। आयोजन की सबसे बड़ी बात के...

मुंबई: 2023 में हृदयाघात से 35,637 मौतें, कम उम्र में हृदय संबंधी जोखिम पहचानने की जरूरत।

Image
मुंबई: 2023 में हृदयाघात से 35,637 मौतें, कम उम्र में हृदय संबंधी जोखिम पहचानने की जरूरत। अखिलेश चौबे  मुंबई/ठाणे। हृदय रोग को लंबे समय तक बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्या माना जाता रहा है, लेकिन अब कम उम्र में हृदयाघात और अचानक होने वाली मौतों के मामले चिंता का विषय बन रहे हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में देश में अचानक हुई 63,609 मौतें दर्ज की गईं, जिनमें 35,637 मौतें हृदयाघात के कारण हुईं। वर्ष 2022 में हृदयाघात से 32,410 मौतें दर्ज की गई थीं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, 45 से 60 वर्ष की आयु के लोगों में अचानक होने वाली मौतों और हृदयाघात के मामले सबसे अधिक दर्ज किए गए। इसके बाद 30 से 45 वर्ष की आयु वाले लोगों का स्थान रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि ये आंकड़े इस बात की आवश्यकता को रेखांकित करते हैं कि हृदय संबंधी जोखिमों की पहचान केवल अधिक उम्र में ही नहीं, बल्कि कम उम्र से ही की जानी चाहिए। मीरा रोड स्थित वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष मिश्रा ने कहा कि हृदय रोग को अब केवल उम्र के आधार पर नहीं ...

पालघर: खेल के साथ नशामुक्ति का संदेश, हरिदया फाउंडेशन के प्रथम एस्ट्रोटर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन।16 टीमों ने लिया हिस्सा, विजेता बनी विघ्नहर्ता 11; “नशे को कहें ना, जीवन को कहें हां” का दिया संदेश।

Image
पालघर: खेल के साथ नशामुक्ति का संदेश, हरिदया फाउंडेशन के प्रथम एस्ट्रोटर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन। 16 टीमों ने लिया हिस्सा, विजेता बनी विघ्नहर्ता 11; “नशे को कहें ना, जीवन को कहें हां” का दिया संदेश।  अखिलेश चौबे  पालघर। जिला में हरिदया फाउंडेशन (पंजीकृत), बोईसर की ओर से “SAY NO TO DRUGS – YES TO LIFE” सामाजिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रथम हरिदया एस्ट्रोटर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रविवार, 27 सितंबर 2026 को K6 TURF, बोईसर पूर्व में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 16 क्रिकेट टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं एवं समाज के बीच नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश पहुंचाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर परशुराम यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद K6 TURF के संचालक बालू पाटील ने मैदान पर नारियल फोड़कर क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य खेल गति...

पालघर: चुनाव आयोग के बयान से कांग्रेस पर भाजपा का तीखा वार, विपक्ष के आरोपों पर उठाए सवाल।हेमंत सावरा ने एसआईआर और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर रखी बात।

Image
पालघर: चुनाव आयोग के बयान से कांग्रेस पर भाजपा का तीखा वार, विपक्ष के आरोपों पर उठाए सवाल। हेमंत सावरा ने एसआईआर और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर रखी बात। अखिलेश चौबे  पालघर। चुनाव आयोग के उपर हमलावर विपक्षियों पर निशाना साधते पालघर के सांसद डॉ हेमंत वि सावरा ने एक सिरे से विपक्षियों द्वारा लगायें जा आरोपों को बेबुनियाद, मनगढ़ंत और भ्रम करार दिया है।  डॉ सावरा सोमवार,28 सितंबर को दोपहर 12.00बजे औद्योगिक शहर बोईसर प चित्रालय स्थित न्यू सरोवर होटल के सभागार में बुलाये गये पत्रकार परिषद में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों की सर्व सम्मति से एसआईआर समेत चुनाव संबंधित सभी फैसलों पर अब सवाल करना विपक्ष के हताशा का परिणाम है। विपक्ष नेताओं ने आयोग के निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करते सत्ताधारी दल के दबाव में काम करने वाला 'कठपुतली' तक बना डाला है। लेकिन हर बार अदालत में मुंहकी खानी पड़ी है। सांसद सावरा ने कहा कि फार्म-6 को लेकर मतदाताओं को बहकाने की कोशिश की जा रही है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर के लिए फार्म -6से संलग्न घोषणा पत्र को मा.सर्वोच्च न्यायालय...