पालघर: जिले में दिनदहाड़े मंगलसूत्र लूट, सब्जी विक्रेता महिला को बनाया निशाना।

पालघर: जिले में दिनदहाड़े मंगलसूत्र लूट, सब्जी विक्रेता महिला को बनाया निशाना।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के बोईसर-तारापुर क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। कुडुण नवापाड़ा बस स्टॉप के पास एक सब्जी बेचने वाली बुजुर्ग महिला के साथ मंगलसूत्र लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता दर्शना म्हात्रे (63 वर्ष) रोज की तरह सब्जी बेचकर अपने घर लौट रही थीं। सोमवार शाम करीब 3:45 बजे जैसे ही वह तारापुर-बोईसर मार्ग स्थित कुडुण नवापाड़ा बस स्टॉप के पास पहुंचीं, तभी दो अज्ञात बदमाश अचानक उनके पास आए और उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि लूटा गया मंगलसूत्र करीब 20 ग्राम वजन का था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये है। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर तारापुर पुलिस स्टेशन में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है और उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने तथा पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।