पालघर: दीप ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने दीपावली पर बनाई रायगढ़ किले की भव्य प्रतिकृति।किले की ओर छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा और सिंहासन पर विराजमान करने का दृश्य किया प्रस्तुत।

पालघर: दीप ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने दीपावली पर बनाई रायगढ़ किले की भव्य प्रतिकृति।
किले की ओर छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा और सिंहासन पर विराजमान करने का दृश्य किया प्रस्तुत।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले में दीपावली के पावन पर्व पर दीप ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने पारंपरिक किला निर्माण गतिविधि का उत्साहपूर्वक आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक रायगढ़ किले की सुंदर और भव्य लघु प्रतिकृति तैयार कर अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक कौशल का परिचय दिया।
विद्यार्थियों ने किले के निर्माण के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की किले की ओर भव्य शोभायात्रा निकालने और उन्हें सिंहासन पर विराजमान करने का ऐतिहासिक दृश्य भी प्रस्तुत किया। इस आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वराज्य की गौरवशाली परंपरा तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम और दूरदर्शी नेतृत्व को स्मरण किया।
इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति रुचि बढ़ाना, महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान विकसित करना तथा रचनात्मकता और सामूहिक कार्य की भावना को प्रोत्साहित करना था।
दीप ग्लोबल स्कूल की यह पहल विद्यार्थियों को अपनी गौरवशाली संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।