पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर को OCV में ऐतिहासिक सफलता, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने दिए 100 प्रतिशत अंक।

पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर को OCV में ऐतिहासिक सफलता, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने दिए 100 प्रतिशत अंक।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर स्थित रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर के लिए गुरुवार, 28 मई 2026 का दिन गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3141 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. मनीष मोटवानी द्वारा आयोजित ऑनलाइन ऑफिशियल क्लब विजिट (OCV) के दौरान क्लब द्वारा वर्षभर में किए गए सामाजिक एवं जनोपयोगी कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्लब की ओर से बोईसर–तारापुर क्षेत्र में संचालित कुल 48 कम्युनिटी सर्विस प्रोजेक्ट्स का प्रभावशाली एवं विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। क्लब की सेवा भावना, कार्यशैली और सामाजिक प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. मनीष मोटवानी ने रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर के इंस्पायर प्रेसिडेंट रोटेरियन राम नारायण गोयल को 100 प्रतिशत अंक प्रदान किए। यह उपलब्धि क्लब के लिए सम्मान और गर्व का विषय बन गई है, जिससे सभी सदस्यों में उत्साह का वातावरण है।
ऑनलाइन आयोजित इस बैठक में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन शशांक ठाकरे की विशेष एवं गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में क्लब के सभी 67 सदस्य, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स तथा वरिष्ठ पदाधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
इस दौरान इंस्पायर प्रेसिडेंट रोटेरियन राम नारायण गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी परिवार से जुड़ना उनके जीवन का एक प्रेरणादायी और महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब की यह सफलता सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास, सेवा भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय सीनियर रोटेरियन्स, पास्ट प्रेसिडेंट्स और सभी सदस्यों की एकजुटता को दिया।
क्लब द्वारा संचालित विभिन्न जनोपयोगी परियोजनाओं में रोटेरियन विनायक पदमवार, रोटेरियन शैलेश अगरवाल, रोटेरियन डॉ. पराग कुलकर्णी, रोटेरियन रमेश मित्तल, रोटेरियन राकेश आचार्य, रोटेरियन संदीप राऊत, रोटेरियन राकेश मिश्रा, रोटेरियन स्मिता जाधव, रोटेरियन अश्विनी सामंत, रोटेरियन जगदीश भूते तथा रो. कमलेश हमबीरे ने विशेष सहयोग एवं सक्रिय भूमिका निभाई, जिसकी सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी रोटेरियन सदस्यों ने क्लब की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे वर्ष की कड़ी मेहनत, समर्पण, समाजसेवा और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिणाम बताया।
यह सफलता न केवल रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर के लिए, बल्कि पूरे बोईसर–तारापुर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।