पालघर: 24 घंटे के भीतर जबरी चोरी का खुलासा, पालघर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद।
पालघर: 24 घंटे के भीतर जबरी चोरी का खुलासा, पालघर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले में हुई जबरी चोरी की एक गंभीर वारदात का पर्दाफाश करते हुए पालघर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
घटना 25 मई 2026 की है, जब दर्शना दिनेश म्हात्रे (उम्र 63 वर्ष), निवासी कुडन नवपाडा, शाम लगभग 7:40 बजे सब्जी बेचकर लौट रही थीं। वह कुडन नवपाडा बस स्टॉप पर उतरकर सड़क पार कर रही थीं, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश अचानक उनके पास पहुंचे और उनके गले से करीब 20 ग्राम वजन का, लगभग 1,20,000 रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए।
इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर तारापुर पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 42/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 309(4), 304(2), 3(5) के अंतर्गत 26 मई 2026 को रात 12:45 बजे मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में तारापुर पुलिस थाना और स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा, पालघर की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दर्शन जगदीश मोरे (उम्र 44 वर्ष) और प्रणेश सुरेंद्र पाटील (उम्र 26 वर्ष), दोनों निवासी घिवली, पूर्व भंडारआळी, के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गया 20 ग्राम सोने का मंगलसूत्र (कीमत 1,20,000 रुपये) और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MH48-CW-0515 बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 30 मई 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
मामले की आगे की जांच अशोक बनसोडे, नियुक्ति तारापुर पुलिस थाना द्वारा की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई को यतीश देशमुख, विनायक नरळे, विकास नाईक के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। टीम में प्रदीप पाटील (स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा, पालघर), योगेश शिंदे, गोरखनाथ राठोड, रविंद्र वानखेडे, दिनेश गायकवाड, संजय धांगडा, कैलास पाटील, संदिप सुर्यवंशी, नरेंद्र पाटील, कल्याण केंगार, प्रशांत निकम और महेश अवतार शामिल रहे।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आम नागरिकों में भरोसा और मजबूत हुआ है।
Comments
Post a Comment