पालघर: बोईसर में गूंजा मिलिंद परांडे का बयान, सत्यप्रकाश सिंह ने श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर बढ़ाया प्रभाव।

पालघर: बोईसर में गूंजा मिलिंद परांडे का बयान, सत्यप्रकाश सिंह ने श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर बढ़ाया प्रभाव।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर के प टीमा हॉल में आयोजित धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे और नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह केंद्र में रहे। कार्यक्रम में मिलिंद परांडे के संबोधन और सत्यप्रकाश सिंह की विशेष मुलाकात ने आयोजन को प्रमुख रूप से चर्चाओं में ला दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित मिलिंद परांडे ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय भारत और हिंदुत्व के लिए गौरव और सकारात्मक परिवर्तन का काल है। उन्होंने हिंदू समाज से अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए संगठित होने का आह्वान किया।
मिलिंद परांडे ने हिंदुओं की गिरती जनसंख्या को गंभीर और चिंताजनक बताते हुए कहा कि यह स्थिति भविष्य के लिए चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी संख्या में महिलाएं तथाकथित लव जिहाद के जाल में फंसी हुई हैं, जिनमें नाबालिग बच्चियों की संख्या अधिक है और उन्हें वापस लाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा दो लाख से अधिक गोवंश की रक्षा की जा रही है।
इस दौरान नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने मिलिंद परांडे से मुलाकात कर उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की। इस भेंट के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान और प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। दोनों के बीच संगठनात्मक और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई, जिसे कार्यक्रम का महत्वपूर्ण क्षण माना गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जहां धर्म रक्षा, समाज संगठन और सांस्कृतिक जागरूकता को लेकर विचार व्यक्त किए गए। पूरे आयोजन में मिलिंद परांडे के विचार और सत्यप्रकाश सिंह की सक्रिय भूमिका मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही।
इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।