पालघर: तलासरी में युवक की हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध बना वारदात की वजह।पत्नी के साथ संबंधों के चलते की गई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार; तकनीकी जांच से पुलिस ने सुलझाया मामला।

पालघर: तलासरी में युवक की हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध बना वारदात की वजह।
पत्नी के साथ संबंधों के चलते की गई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार; तकनीकी जांच से पुलिस ने सुलझाया मामला।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के तलासरी पुलिस थाने में दर्ज एक हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में मृतक के पिता राजन कलानभाई माच्छी (उम्र 56 वर्ष, निवासी पलगांव अगरमोरा फलिया, तहसील उंबरगांव, जिला बलसाड, गुजरात) की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
शिकायत के अनुसार, उनके पुत्र इतनेशभाई राजन माच्छी (उम्र 33 वर्ष) के सिर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस आधार पर तलासरी पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 173/2026 भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा और तलासरी पुलिस थाने की अलग-अलग जांच टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर यह सामने आया कि इस हत्या को जेरी बाबु माच्छी (उम्र 36 वर्ष, निवासी पलगांव महादेव फलिया, तहसील उमरगांव, जिला वलसाड, गुजरात) ने अंजाम दिया है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध कबूल कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ कि मृतक और आरोपी की पत्नी के बीच प्रेम संबंध थे, जिसके चलते आरोपी ने इस हत्या को अंजाम दिया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी की पत्नी श्रीमती जेरी माच्छी (उम्र 32 वर्ष) की भी इस अपराध में संलिप्तता है। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच तलासरी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक अजय गोरड कर रहे हैं।
इस कार्रवाई में पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, उप विभागीय पुलिस अधिकारी अंकिता कणसे (डहाणु विभाग) के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के प्रदीप पाटील, योगेश शिंदे, स्वप्नील सावंतदेसाई, रोहित खोत, गोरखनाथ राठोड, दिनेश गायकवाड, कैलास पाटील, नरेंद्र पाटील, भगवान आव्हाड, संतोष निकोळे, बजरंग अमनवाड, विशाल कडव, विशाल नांगरे तथा तलासरी पुलिस थाने के अजय गोरड, हेमंत देवरे, योगिता गुजर, विकास दरगुडे, अमोल चिंधे और घोलवड पुलिस थाने की सुरेखा मलावकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।