पालघर: सुरक्षा के मद्देनजर पहचान सत्यापन और पंजीकरण अनिवार्य करने की उठी मांग।बोईसर शुक्रवार बाजार में बाहरी विक्रेताओं की जांच की मांग, शिवसेना ने ग्रामपंचायत को सौंपा ज्ञापन।

पालघर: सुरक्षा के मद्देनजर पहचान सत्यापन और पंजीकरण अनिवार्य करने की उठी मांग।
बोईसर शुक्रवार बाजार में बाहरी विक्रेताओं की जांच की मांग, शिवसेना ने ग्रामपंचायत को सौंपा ज्ञापन।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के औद्योगिक बोईसर शहर के साप्ताहिक शुक्रवार बाजार में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले विक्रेताओं की बढ़ती संख्या को लेकर स्थानीय स्तर पर सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने आई हैं। इस मुद्दे को लेकर शिवसेना के बोईसर शहर प्रमुख अतुल रमेश देसाई ने ग्रामपंचायत को लिखित ज्ञापन सौंपकर विक्रेताओं की पहचान सत्यापन की मांग की है।
अतुल रमेश देसाई ने सरपंच और ग्रामविकास अधिकारी को दिए गए निवेदन में कहा कि बोईसर का शुक्रवार बाजार स्थानीय नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन पिछले कुछ समय से यहां बाहरी विक्रेताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश, राज्य और स्थानीय स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों की पृष्ठभूमि को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाना जरूरी है।
निवेदन में ग्रामपंचायत से दो प्रमुख मांगें की गई हैं। पहली, बाजार में आने वाले प्रत्येक बाहरी विक्रेता की आधार कार्ड, मतदान पहचान पत्र या अन्य अधिकृत दस्तावेजों के माध्यम से अनिवार्य पहचान जांच की जाए। दूसरी, जिन स्थानों पर ये विक्रेता व्यवसाय करते हैं, उन स्थानों के मूल मालिकों या संबंधित व्यक्तियों से लिखित हमीपत्र लिया जाए।
अतुल रमेश देसाई ने यह भी मांग की कि ग्रामपंचायत इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सभी विक्रेताओं का अनिवार्य पंजीकरण करे और उनके दस्तावेजों की सख्त जांच सुनिश्चित करे।
यह ज्ञापन ग्रामपंचायत बोईसर में औपचारिक रूप से सौंपा गया। इस दौरान युवा सेना के उपजिला प्रमुख झाकिर जुमनी, युवा तालुका सचिव रोहन वडे और युवा बोईसर शहर प्रमुख समर्थ शेट्टी भी उपस्थित रहे।
स्थानीय स्तर पर इस मांग को लेकर चर्चा तेज हो गई है और अब ग्रामपंचायत की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।