पालघर: जिले में कैप्टन सत्यम ठाकुर का जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।कांग्रेस भवन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक, गांव-गांव तक विचारधारा पहुंचाने पर जोर।
पालघर: जिले में कैप्टन सत्यम ठाकुर का जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।
कांग्रेस भवन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक, गांव-गांव तक विचारधारा पहुंचाने पर जोर।
अखिलेश चौबे
पालघर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस और पार्टी के निरीक्षकों की सिफारिश पर कैप्टन सत्यम ठाकुर को पालघर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद रविवार को कांग्रेस भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया। सुबह 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में कांग्रेस संगठन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को हर क्षेत्र तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कैप्टन सत्यम ठाकुर ने वरिष्ठ नेताओं, तालुका एवं शहर स्तर के पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि सभी के मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास के बल पर संगठन को नई मजबूती प्रदान की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने अपने आगामी कार्यकाल के लिए वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद एवं सहयोग प्राप्त किया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कैप्टन सत्यम ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का विश्वास और समर्थन ही उन्हें संगठन के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।
इस दौरान पालघर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी रामप्रकाश निराला, शैलेश ठाकुर, राजीव शुक्ला, अमरसिंह ठाकुर, अशद चूनावाला, रोशन पाटिल, पालघर तालुका अध्यक्ष सिकंदर शेख, सोशल मीडिया ब्लॉक अध्यक्ष रविश नाचन, चिराग देसाई, रोशन पाटील, मनोहर दांडेकर, रसिकलाल भानुशाली, एड. दीपक सावले, मोईन शेख, किरण पाटील, राजेंद्र तामोरे, संदीप पांडे, संदीप मेणे, सुनील इंगोले, हिमांशू दुबे, एड. प्रवीण मेहेर, दीपक पाटिल, ऐराब पटेल सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि कैप्टन सत्यम ठाकुर के नेतृत्व में पालघर जिले में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
Comments
Post a Comment