Posts

Showing posts from September, 2026

पालघर: ग्रामीण विद्यार्थियों में पठन संस्कृति विकसित करने की पहल, 100 प्राथमिक विद्यालयों तक पहुंचेंगी पुस्तक पेटियां।रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर ने शुरू किया ‘सजली-फुलली, पुस्तकों की परसबाग’ अभियान, पहली खेप में 10 पुस्तक पेटियां वितरित।

Image
पालघर: ग्रामीण विद्यार्थियों में पठन संस्कृति विकसित करने की पहल, 100 प्राथमिक विद्यालयों तक पहुंचेंगी पुस्तक पेटियां। रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर ने शुरू किया ‘सजली-फुलली, पुस्तकों की परसबाग’ अभियान, पहली खेप में 10 पुस्तक पेटियां वितरित। अखिलेश चौबे  पालघर। ग्रामीण विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत और पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर ने रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वैश्य के मार्गदर्शन में ‘सजली-फुलली, पुस्तकों की परसबाग’ अभियान शुरू किया है। क्लब सचिव रेखेश जैन की संकल्पना से शुरू किए गए इस अभियान के अंतर्गत पालघर जिले के 100 प्राथमिक विद्यालयों तक पुस्तक पेटियां पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला शासकीय पुस्तकालय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पुस्तकालय अधिकारी प्रशांत पाटील के हाथों केंद्र प्रमुखों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को अभियान की पहली खेप के रूप में 10 पुस्तक पेटियां वितरित की गईं। प्रत्येक पुस्तक पेटी में कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों के लिए चयनित 131 पुस्तकें तथा आचार्य विनो...

पालघर: सेवा परियोजनाओं की समीक्षा के साथ रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर की फायरसाइड मीटिंग संपन्न।आगामी सामाजिक सेवा प्रकल्पों की रूपरेखा पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श।

Image
पालघर: सेवा परियोजनाओं की समीक्षा के साथ रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर की फायरसाइड मीटिंग संपन्न। आगामी सामाजिक सेवा प्रकल्पों की रूपरेखा पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श। अखिलेश चौबे  पालघर।  जिले के औद्योगिक बोइसर शहर में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर की ओर से रविवार, 27 सितंबर को टीमा हॉल टेरेस पर फायरसाइड मीटिंग एवं क्लब असेंबली का आयोजन किया गया। क्लब के लगभग 50 रोटेरियन सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में क्लब की वर्तमान गतिविधियों, विभिन्न सेवा परियोजनाओं, अब तक किए गए सामाजिक कार्यों तथा आगामी जनोपयोगी प्रकल्पों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की सेवा योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने को लेकर भी सदस्यों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन पदम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रवीण वैश्य ने पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में क्लब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की गतिविधिय...

पालघर: तारापुर में ईपीएफओ की योजनाओं और सुधारों पर जनजागरूकता कार्यक्रम।कर्मचारियों और नियोक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी।

Image
पालघर: तारापुर में ईपीएफओ की योजनाओं और सुधारों पर जनजागरूकता कार्यक्रम। कर्मचारियों और नियोक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी। अखिलेश चौबे  पालघर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय चारकोप, मुंबई तथा उपक्षेत्रीय कार्यालय ठाणे के मार्गदर्शन में न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल), तारापुर महाराष्ट्र साइट, पालघर में कर्मचारियों और नियोक्ताओं के बीच ईपीएफओ की विभिन्न योजनाओं एवं सुधारों को लेकर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और नियोक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना तथा पात्र लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जागरूक करना था। कार्यक्रम में तारापुर महाराष्ट्र साइट के स्थल संचालक अजय कुमार भोले, अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अनिमेष मिश्रा, केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त के निजी सहायक निखिलचंद्र अनिल झोडे, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आयुष गौतम, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय अमुतेश श्रीवास्तव तथा मानव संसाधन विभाग क...

पालघर: बेटेगांव में मनसे विद्यार्थी सेना और महिला सेना ने चलाया गणेश विसर्जन घाट स्वच्छता अभियान।

Image
पालघर: बेटेगांव में मनसे विद्यार्थी सेना और महिला सेना ने चलाया गणेश विसर्जन घाट स्वच्छता अभियान। अखिलेश चौबे  पालघर। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे), विद्यार्थी सेना और महिला सेना, बेटेगांव (मान विभाग) की ओर से रविवार, 27 सितंबर 2026 को बेटेगांव स्थित गणेश विसर्जन घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। गणेशोत्सव के दौरान विसर्जन के बाद घाट परिसर में रह गए निर्माल्य, कचरे और अन्य अवशेषों को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का प्रयास किया गया। मनसे विद्यार्थी सेना और मनसे महिला सेना, बेटेगांव (मान विभाग) के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने मिलकर गणेश विसर्जन घाट परिसर की सफाई की और लोगों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने का अवसर भी है। इसी भावना के साथ ‘स्वच्छता ही सच्ची सेवा’ का संदेश देते हुए स्वच्छता अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान मनसे पाल...

पालघर: युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट ने यादव नगर में 22वें वर्ष भी भव्य गणेशोत्सव, कथा-भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण।

Image
पालघर: युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट ने यादव नगर में 22वें वर्ष भी भव्य गणेशोत्सव, कथा-भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के औद्योगिक बोईसर पूर्व के यादव नगर में युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 22वें वर्ष सार्वजनिक श्रीगणेशोत्सव भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया। 11 दिवसीय उत्सव में पूजा-पाठ, आरती, कथा और भजन का आयोजन हुआ। पटवा निवास पर पंडित कथाकार कनक महाराज जी ने कथा और भजन प्रस्तुत किए, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उत्सव के शुभारंभ पर समाजसेवक मन्य पप्पू यादव और सरजू पटवा ने नारियल फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भगवा ध्वज और भगवा टोपी के साथ श्रद्धालुओं ने “जय जय श्रीराम” और “जय श्रीगणेश” के जयघोष लगाए तथा धार्मिक गीतों पर नृत्य किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप झां, प्रदीप यादव, रणविजय सिंह, शिवम पटवा, भैया लाल यादव, रमोद पटवा, संतोष प्रजापति, हरिश्चन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र यादव, चंदबली यादव, विनोद मिश्रा, विनोद यादव, अयोध्या शर्मा, मनी राम सिंह, मुन्ना सिंह, कमलेश यादव, सुमित पटवा, नरायण पटवा, आरूण च...

पालघर: चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का पैर फिसला, रेलवे पुलिस के परमेश्वर शेळके ने तत्परता दिखाकर बचाई जान।

Image
पालघर: चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का पैर फिसला, रेलवे पुलिस के परमेश्वर शेळके ने तत्परता दिखाकर बचाई जान। अखिलेश चौबे  पालघर। पालघर रेलवे पुलिस स्टेशन में पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत परमेश्वर उत्तमराव शेळके (PC 1348) ने शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को ड्यूटी पर जाते समय तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक यात्री को संभावित गंभीर दुर्घटना से बचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेळके की ड्यूटी उस दिन केळवे रोड रेलवे स्टेशन पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित थी। इसी ड्यूटी के लिए वे पालघर से केळवे रोड रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान सूरत से विरार जा रही यात्री ट्रेन में एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पीठ के बल नीचे गिरने वाला था। स्थिति को देखते हुए कॉन्स्टेबल परमेश्वर उत्तमराव शेळके ने बिना समय गंवाए तत्काल यात्री की सहायता की और उसे संभालकर संभावित दुर्घटना का शिकार होने से बचा लिया। कॉन्स्टेबल शेळके की इस तत्परता से यात्री की जान बचने के साथ एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ कि रेलवे यात्रा के दौरा...

पालघर: अनंत चतुर्दशी पर बोईसर में पंचतत्व सेवा संस्था की भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन।

Image
पालघर: अनंत चतुर्दशी पर बोईसर में पंचतत्व सेवा संस्था की भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के औद्योगिक बोइसर शहर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पंचतत्व सेवा संस्था, बोईसर की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और भक्तिभाव से परिपूर्ण इस शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने मार्ग में उपस्थित गणेश भक्तों और श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा में शिव तांडव, अघोरियों का नृत्य, महाबली हनुमान तथा मां काली की जीवंत झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। धार्मिक प्रस्तुतियों और झांकियों के साथ आगे बढ़ रही शोभायात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह का वातावरण दिखाई दिया। बोईसर रेलवे स्टेशन के समीप इस विशाल शोभायात्रा और उमड़े भक्तों के जनसैलाब का अवलोकन करने राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री रोहित सिंह ‘गौसेवक’, ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख ओमप्रकाश द्विवेदी तथा ‘मुंबई राजनीति’ के ब्यूरो चीफ अखिलेश चौबे भी पहुंचे। उन्होंने शोभायात...

पालघर: गणेश विसर्जन शोभायात्राओं में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोईसर में विहिप-बजरंग दल ने किया भव्य स्वागत।25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को बांटे वड़ा-पाव और पानी।

Image
पालघर: गणेश विसर्जन शोभायात्राओं में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोईसर में विहिप-बजरंग दल ने किया भव्य स्वागत। 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को बांटे वड़ा-पाव और पानी। अखिलेश चौबे  पालघर। भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया 11 दिवसीय गणेशोत्सव शुक्रवार, 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। जिलेभर में सुबह से ही गणेश भक्तों में बाप्पा को अंतिम विदाई देने का उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद की कामना करते हुए भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की तथा भावुक मन से उन्हें विदाई दी। गणेश विसर्जन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में देर रात तक शोभायात्राएं निकाली गईं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने “गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...” के जयघोष के साथ गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन स्थलों तक पहुंचाया। पारंपरिक ढोल-ताशों की थाप, सतरंगी रोशनी, आकर्षक झांकियों और आतिशबाजी ...

पालघर: मस्तान नाका मनोर में संतोष जनाठे के जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुआ उद्घाटन।

Image
पालघर: मस्तान नाका मनोर में संतोष जनाठे के जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुआ उद्घाटन। अखिलेश चौबे  पालघर। तालुका के मस्तान नाका, मनोर में भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश सचिव संतोष जनाठे के जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रेसनोट के अनुसार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को जनसंपर्क और जनसेवा से जुड़े नए संकल्प के रूप में प्रस्तुत किया गया। संतोष जनाठे ने कहा कार्यालय केवल एक कार्यालय का शुभारंभ नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुःख में सहभागी होने, नागरिकों की समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करने के उद्देश्य से शुरू किया गया जनसंपर्क केंद्र है। इस अवसर पर जनता के प्रश्नों के लिए कार्यालय के माध्यम से लगातार संपर्क और सहयोग बनाए रखने की बात कही गई। कार्यक्रम में विक्रमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिश्चंद्र भोये, भाजपा प्रदेश विभागीय प्रचार प्रमुख समीर पाटील, भाजपा किसान मोर्चा पालघर जिलाध्यक्ष मधुकर पाटील, पालघर पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षद पाटील, ...

पालघर: बोईसर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान, नन्हे कलाकारों ने दिया जागरूकता का संदेश।रोटरी क्लब के अभियान में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, कविता और नृत्य से स्वच्छता का संदेश दिया।

Image
पालघर: बोईसर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान, नन्हे कलाकारों ने दिया जागरूकता का संदेश। रोटरी क्लब के अभियान में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, कविता और नृत्य से स्वच्छता का संदेश दिया। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर की ओर से स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में आनंदी गोपाल स्कूल की नर्सरी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, कविता और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रभावी संदेश दिया। नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यात्रियों और नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने, रेलवे स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। बच्चों की सहज, मनोरंजक और प्रभावी प्रस्तुतियों ने यात्रियों एवं उपस्थित नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें खूब सराहना मिली। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वैश्य ने ...

पालघर: सरावली में सरकारी जमीन पर भंगार जमा करने का आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग।ग्राम पंचायत सदस्य स्वाती साबाजी पालव ने पालघर तहसील कार्यालय में दी लिखित शिकायत।

Image
पालघर: सरावली में सरकारी जमीन पर भंगार जमा करने का आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग। ग्राम पंचायत सदस्य स्वाती साबाजी पालव ने पालघर तहसील कार्यालय में दी लिखित शिकायत। अखिलेश चौबे   पालघर। जिले के औद्योगिक बोईसर शहर के सरावली ग्राम पंचायत क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कथित रूप से बड़े पैमाने पर भंगार सामग्री जमा कर अनधिकृत उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सरावली ग्राम पंचायत सदस्य स्वाती साबाजी पालव ने पालघर तहसील कार्यालय में लिखित शिकायत देकर संबंधित अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच कराने तथा यदि अनधिकृत उपयोग या अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सरावली ग्राम पंचायत क्षेत्र में कई प्रमुख मार्गों के आसपास सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अनधिकृत तरीके से बड़ी मात्रा में भंगार सामग्री जमा की जा रही है। शिकायत में महाराष्ट्र राजमार्ग से आजाद नगर जाने वाले मुख्य मार्ग, भीमा हॉल के पास; चेतना होटल मुख्य मार्ग, अवध नगर; नागोरी चाय मुख्य मार्ग, अवध नगर; अलशीफा मेडिकल से हरिओम नगर जा...

पालघर: युवा सेना जिला सचिव प्रतीक पाटील का जन्मदिन उत्साह पूर्वक हुआ संपन्न, बोईसर में समर्थकों और शुभचिंतकों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।

Image
पालघर: युवा सेना जिला सचिव प्रतीक पाटील का जन्मदिन उत्साह पूर्वक हुआ संपन्न, बोईसर में समर्थकों और शुभचिंतकों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले में युवा सेवा (शिंदे गुट) के जिला सचिव प्रतीक पाटील का जन्मदिन औद्योगिक शहर बोईसर में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके समर्थकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभेच्छा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रतीक पाटील के साथ अपनी शुभकामनाएं साझा करते हुए सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में उनके आगामी कार्यों के लिए सफलता की कामना की। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रतीक पाटील के साथ मिलकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और उनके सामाजिक कार्यों तथा युवाओं से जुड़े आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान आपसी मेल-जोल और उत्साह का माहौल रहा। समर्थकों ने उनके स्वस्थ, सफल और उज्ज्वल भव...

पालघर: एटीएम में वॉकी-टॉकी छिपाकर महिला से ठगी, बोईसर पुलिस ने आरोपी को दबोचा।

Image
पालघर: एटीएम में वॉकी-टॉकी छिपाकर महिला से ठगी, बोईसर पुलिस ने आरोपी को दबोचा। अखिलेश चौबे  पालघर। एटीएम बूथ में वॉकी-टॉकी छिपाकर उसके माध्यम से महिला को झांसे में लेते हुए एटीएम कार्ड और गोपनीय पिन हासिल कर खाते से 90 हजार रुपये निकालने के मामले में बोईसर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने एटीएम बूथ में वॉकी-टॉकी छिपाकर रखा था और उससे आवाज के माध्यम से महिला को यह विश्वास दिलाया कि वह एटीएम की निगरानी कर रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी की रकम में से 60 हजार रुपये नकद, अपराध में इस्तेमाल दो वॉकी-टॉकी और एक वाहन जब्त किया है। पुलिस के अनुसार घटना 14 सितंबर को सुबह करीब 11:30 बजे की है। शिकायतकर्ता समीरा मुशर्रफ खान (37), निवासी पाम, अपने दामाद फैज मसूर करेशी के साथ शिवाजी नगर, बोईसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गई थीं। उन्होंने एटीएम से 7 हजार रुपये निकाले। इसके बाद उनका यस बैंक का एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। कार्ड मशीन में फंसने के बाद एटीएम बूथ में अचानक एक आवाज सुनाई दी। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा पह...

पालघर: राष्ट्रीय नाट्य प्रतियोगिता में सेंट जॉन कॉलेज का शानदार प्रदर्शन।सर्वोत्तम निर्मिति के लिए ‘पृथ्वीराज कपूर पुरस्कार’ के साथ चार व्यक्तिगत पुरस्कार और दो गुणवत्ताप्रमाणपत्र हासिल।

Image
पालघर: राष्ट्रीय नाट्य प्रतियोगिता में सेंट जॉन कॉलेज का शानदार प्रदर्शन। सर्वोत्तम निर्मिति के लिए ‘पृथ्वीराज कपूर पुरस्कार’ के साथ चार व्यक्तिगत पुरस्कार और दो गुणवत्ताप्रमाणपत्र हासिल। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के औद्योगिक बोइसर शहर सेंट जॉन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, पालघर ने नाट्य क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। भारतीय जननाट्य संघटना (आईपीटीए) की 53वीं राष्ट्रीय अंतरमहाविद्यालयीन नाट्य प्रतियोगिता में सेंट जॉन कॉलेज के नाट्य दल ने सर्वोत्तम निर्मिति के लिए ‘पृथ्वीराज कपूर पुरस्कार’ हासिल किया। इस पुरस्कार के साथ महाविद्यालय को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि के साथ सेंट जॉन कॉलेज के नाट्य दल ने चार व्यक्तिगत पुरस्कार और दो गुणवत्ताप्रमाणपत्र भी अपने नाम किए। विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिनय कौशल, तकनीकी गुणवत्ता और सामूहिक प्रयासों को इस प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। प्रतियोगिता के प्राथमिक चरण में कुल 25 महाविद्यालयों ने हिस्सा लिया। प्राथमिक चरण का आ...

मुंबई: फेफड़ों के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता, प्रदूषण से बचाव पर विशेषज्ञों का जोर, विश्व फेफड़ा दिवस पर विशेषज्ञों ने दी चेतावनी।

Image
मुंबई: फेफड़ों के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता, प्रदूषण से बचाव पर विशेषज्ञों का जोर, विश्व फेफड़ा दिवस पर विशेषज्ञों ने दी चेतावनी। अखिलेश चौबे  मुंबई। विश्व फेफड़ा दिवस के अवसर पर मुंबई में फेफड़ों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर विशेषज्ञों ने जोर दिया। विशेषज्ञों के अनुसार वायु प्रदूषण, यातायात से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल तथा घर के भीतर मौजूद प्रदूषक फेफड़ों और श्वसन तंत्र के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। विशेष रूप से पीएम2.5 जैसे बेहद सूक्ष्म कण सांस के माध्यम से श्वसन तंत्र की गहराई तक पहुंच सकते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से श्वसन संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि मुंबई जैसे महानगर में प्रदूषण के विभिन्न स्रोतों के कारण नागरिकों को अपने फेफड़ों के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार खराब वायु गुणवत्ता फेफड़ों की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में वायु गुणवत्ता की जानकारी रखना और प्रदूषण के संपर्क को आवश्यकता के अनुसार कम ...

पालघर: बैंक में जमा हुई ₹1.50 लाख की ईएमआई, फिर ऋण खाते में क्यों नहीं दिखी? तत्कालीन कैशियर पर एफआईआर दर्ज।न्याय की तलाश में परिवार, अमर सावंत ने उठाया मामला; दस्तावेजों के साथ पुलिस तक पहुंची शिकायत।

Image
पालघर: बैंक में जमा हुई ₹1.50 लाख की ईएमआई, फिर ऋण खाते में क्यों नहीं दिखी? तत्कालीन कैशियर पर एफआईआर दर्ज। न्याय की तलाश में परिवार, अमर सावंत ने उठाया मामला; दस्तावेजों के साथ पुलिस तक पहुंची शिकायत। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के भारत को-ऑपरेटिव बैंक, पालघर शाखा से जुड़े एक पुराने ऋण मामले में ऋण की किस्त के रूप में जमा की गई 1.50 लाख रुपये की राशि ऋण खाते में जमा नहीं होने का आरोप सामने आया है। इस मामले में पालघर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता परिवार का आरोप है कि तत्कालीन कैशियर ने ऋण की किस्त के लिए दी गई रकम प्राप्त करने के बाद काउंटर स्लिप तो दी, लेकिन रकम ऋण खाते में जमा नहीं की गई। मामले को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से बोईसर के चितराले स्थित सरोवर होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। परिवार के अनुसार, वे लंबे समय से इस मामले को लेकर शिकायत और संबंधित दस्तावेज अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर रहे थे। हैश फाउंडेशन के पालघर जिला अध्यक्ष अमर सावंत के समक्ष परिवार ने अपनी समस्या रखी, जिसके बाद सावंत ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक दस्तावेज और शिकायत ...

पालघर: लोकसंवाद 2026 से जनजागरूकता और Bappa.org से सांस्कृतिक दस्तावेजीकरण।

Image
पालघर: लोकसंवाद 2026 से जनजागरूकता और Bappa.org से सांस्कृतिक दस्तावेजीकरण। अखिलेश चौबे  पालघर। समुद्र की लहरों की आवाज, नारियल-सुपारी के बागों से बहती हवा, गांव की मिट्टी की खुशबू और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराएं पालघर की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। जिले में गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लोककला, पारिवारिक संस्कार, सामाजिक एकता और सामूहिक स्मृतियों का भी प्रतीक है। इसी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने और नागरिकों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से ‘लोकसंवाद 2026’ और Bappa.org के माध्यम से दो स्तरों पर पहल की जा रही है। सूचना एवं जनसंपर्क महासंचालनालय के अंतर्गत पालघर जिला सूचना कार्यालय की ओर से गणेश मंडलों के माध्यम से ‘लोकसंवाद 2026’ चलाया जा रहा है। गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक एकत्र होते हैं, इसलिए इस लोकसहभागिता का उपयोग नागरिकों से सीधे संवाद के लिए किया जा रहा है। विभिन्न सरकारी विभागों की लोककल्याणकारी योजनाओं, नागरिक सेवाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी सरल भाषा में दी जा रही है। युवाओं, महिलाओं, किसानों,...

पालघर: जव्हार में ‘तालुका संपृक्त मॉडल’ के तहत IVDP 2.0 परियोजना का शुभारंभ।महाराष्ट्र शासन और टाटा मोटर्स फाउंडेशन की साझेदारी से सभी ग्राम पंचायतों में एकीकृत ग्राम विकास को गति।

Image
पालघर: जव्हार में ‘तालुका संपृक्त मॉडल’ के तहत IVDP 2.0 परियोजना का शुभारंभ। महाराष्ट्र शासन और टाटा मोटर्स फाउंडेशन की साझेदारी से सभी ग्राम पंचायतों में एकीकृत ग्राम विकास को गति। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र, नियोजित और सतत विकास के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पालघर जिले के जव्हार तालुका में ‘तालुका संपृक्त मॉडल’ की शुरुआत की गई। इसके तहत तालुका की सभी ग्राम पंचायतों को महाराष्ट्र शासन और टाटा मोटर्स फाउंडेशन (TMF) के एकीकृत ग्राम विकास परियोजना 2.0 (IVDP 2.0) में शामिल किया गया है। पालघर जिला प्रशासन और TMF के संयुक्त तत्वावधान में जव्हार में परियोजना का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पालघर की जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इंदू रानी जाखड़ ने कहा कि जव्हार जैसे आदिवासीबहुल तालुका की सभी ग्राम पंचायतों को एक साथ विकास प्रक्रिया से जोड़ना महत्वपूर्ण कदम है। इससे पात्र परिवारों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से परियोजना को हरसंभव सहयोग देने की बात कही। IVDP 2.0 का मुख...

पालघर: सेवा संकल्प अभियान के तहत UIDAI के मार्गदर्शन में सटीक, पारदर्शी और नागरिकाभिमुख सेवा पर जोर।

Image
पालघर: सेवा संकल्प अभियान के तहत UIDAI के मार्गदर्शन में सटीक, पारदर्शी और नागरिकाभिमुख सेवा पर जोर। अखिलेश चौबे  पालघर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पालघर जिले में आधार सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिलााधिकारी कार्यालय की ओर से सभी आधार केंद्र संचालकों एवं ऑपरेटरों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के विशेषज्ञ मार्गदर्शकों की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में आधार पंजीकरण, अद्ययावधिकरण और सेवा प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण में UIDAI के नियमों एवं दिशानिर्देशों का पालन, दस्तावेजों की उचित जांच, पंजीकरण प्रक्रिया में आवश्यक सावधानियां तथा तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं के समाधान पर मार्गदर्शन किया गया। केंद्र संचालकों द्वारा कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर भी चर्चा की गई।  UIDAI के नियमों का सख्ती से पालन, दस्तावेजों की उचित एवं पारदर्शी जांच, तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं का समय पर समाधान, नागरिकों के साथ सौजन्यपूर्ण एवं जिम्मेदार व्यवहार, द...

पालघर: युवा खिलाड़ियों समेत गंजाड के कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, कैप्टन सत्यम ठाकूर ने किया स्वागत।

Image
पालघर: युवा खिलाड़ियों समेत गंजाड के कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, कैप्टन सत्यम ठाकूर ने किया स्वागत। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले में युवाओं के कांग्रेस से जुड़ने का सिलसिला जारी रहने का दावा किया गया है। इसी क्रम में वाणगांव स्थित कांग्रेस कार्यालय में पालघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकूर के नेतृत्व में दो युवा समूहों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। पालघर जिले के युवा टेनिस-बॉल क्रिकेट खिलाड़ी भारत चिखलीकर, लेदर-बॉल क्रिकेट खिलाड़ी कौशिक और तन्विश वाझे, चिंचणी के जयेश रावरे तथा विनायक तामोरे ने अपने युवा साथियों के साथ कांग्रेस में प्रवेश किया। इस समूह में मोर्गरबाव, दांडी–पालघर और नवरपुर–बोईसर क्षेत्र के युवा समर्थक भी शामिल रहे। भारत चिखलीकर ने कहा कि कैप्टन सत्यम ठाकूर की कार्यपद्धति और जनता से सीधे संवाद से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस से जुड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने समाजसेवा और जनसमस्याओं के लिए काम करने की इच्छा भी व्यक्त की। दूसरे समूह ने युवा कार्यकर्ता अविनाश वांगड के नेतृत्व में कांग्रेस में प्रवेश किया। अविनाश वांगड ने बताया कि वे सामाजिक म...

पालघर: बोईसर पूर्व में ‘पार्थ फैशन’ का शुभारंभ, साड़ी और फैशन परिधानों के नए विकल्प की शुरुआत।

Image
पालघर: बोईसर पूर्व में ‘पार्थ फैशन’ का शुभारंभ, साड़ी और फैशन परिधानों के नए विकल्प की शुरुआत। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर पूर्व क्षेत्र में फैशन और पारंपरिक परिधानों की खरीदारी के लिए एक नए प्रतिष्ठान ‘पार्थ फैशन’ की शुरुआत हुई है। टाटा हाउसिंग स्थित साईं पूजा कॉम्प्लेक्स में दुकान क्रमांक 8 पर स्थापित इस नए प्रतिष्ठान का 20 सितंबर 2026 को विधिवत उद्घाटन एवं पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्थ फैशन की शुरुआत के अवसर पर पारंपरिक पूजा-अर्चना की गई। प्रतिष्ठान की ओर से जारी निमंत्रण के अनुसार, नए व्यवसाय की शुरुआत पर शुभ आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से पूजा एवं प्रार्थना कार्यक्रम रखा गया था। पार्थ फैशन, साईं पूजा कॉम्प्लेक्स, कॉसमॉस पैराडाइज के समीप, टाटा हाउसिंग, बोईसर पूर्व में स्थित है। प्रतिष्ठान के शुभारंभ के साथ क्षेत्र के ग्राहकों के लिए फैशन एवं पारंपरिक परिधानों की खरीदारी का एक नया विकल्प उपलब्ध हुआ है। प्रतिष्ठान के उद्घाटन अवसर पर आयोजित पूजा कार्यक्रम में नए व्यवसाय की सफलता और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। पारंपरिक सजावट और दीप प्रज्ज्वलन के...

मीरा रोड: वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स मीरा रोड की पहल, गणेश मंडल कार्यकर्ताओं को सीपीआर और जीवनरक्षक तकनीकों का निःशुल्क प्रशिक्षण।

Image
मीरा रोड: वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स मीरा रोड की पहल, गणेश मंडल कार्यकर्ताओं को सीपीआर और जीवनरक्षक तकनीकों का निःशुल्क प्रशिक्षण। अखिलेश चौबे  मीरा रोड। गणेशोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का पर्व है। इस दौरान गणेश मंडपों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भीड़ के बीच किसी श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने की स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स, मीरा रोड की ओर से युवा मित्र मंडल, भारती पार्क, मीरा रोड के गणेश मंडल कार्यकर्ताओं के लिए हृदय-फेफड़ा पुनर्जीवन प्रक्रिया (सीपीआर) एवं जीवनरक्षक तकनीकों का निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया गया। गणेशोत्सव के दौरान कई श्रद्धालु उपवास रखते हैं अथवा लंबे समय तक भोजन नहीं करते। ऐसे में कमजोरी, चक्कर आने या बेहोशी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी जोखिम वाले नागरिक भी बड़ी संख्या में उत्सव में शामिल होते हैं। ऐसी आपात स्थिति में चिकित्सकीय सहायता मिलने और अस्पताल पहुंचने तक का प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण हो...

पालघर: जिले के समुद्र तटों पर चला व्यापक स्वच्छता अभियान, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नागरिकों सहित विभिन्न वर्गों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा।

Image
पालघर: जिले के समुद्र तटों पर चला व्यापक स्वच्छता अभियान, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नागरिकों सहित विभिन्न वर्गों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा।    अखिलेश चौबे पालघर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय समुद्र तट स्वच्छता दिवस के अवसर पर पालघर जिले के विभिन्न समुद्र तटों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में नागरिकों सहित विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समुद्र तटों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 19 सितंबर को पालघर, डहाणू, वसई और तलासरी तहसीलों के विभिन्न समुद्र तटों पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायतों, विभिन्न शासकीय विभागों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्वयं सहायता समूहों, युवाओं, विद्यार्थियों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। अभियान के दौरान नागरिकों और स्वयंसेवकों ने समुद्र तटों पर जमा कचरे को एकत्रित किया तथा...

पालघर: जव्हार की आश्रमशालाओं और सरकारी छात्रावासों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 30 शासकीय, 17 अनुदानित आश्रमशालाओं और 16 सरकारी छात्रावासों में रोपे गए पौधे।

Image
पालघर: जव्हार की आश्रमशालाओं और सरकारी छात्रावासों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान।  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 30 शासकीय, 17 अनुदानित आश्रमशालाओं और 16 सरकारी छात्रावासों में रोपे गए पौधे।  अखिलेश चौबे पालघर। सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जव्हार स्थित एकात्मिक आदिवासी विकास परियोजना के अधीन आने वाली आश्रमशालाओं और सरकारी छात्रावासों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों को अधिक हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अभियान के अंतर्गत जव्हार क्षेत्र की 30 शासकीय आश्रमशालाओं, 17 अनुदानित आश्रमशालाओं तथा 16 शासकीय छात्रावासों में वृक्षारोपण किया गया। अभियान का उद्देश्य केवल संस्थानों के परिसरों का सौंदर्यीकरण करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और संस्थानों से जुड़े कर्मचारियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति के संरक्षण के लिए सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी रहा। वृक्षारोपण अभियान में...

नवी मुंबई: कोकण में बारिश के खंड से धान और नाचणी की फसल प्रभावित। कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने अधिकारियों को दिए खेतों की वास्तविक स्थिति दर्ज करने के निर्देश।

Image
नवी मुंबई: कोकण में बारिश के खंड से धान और नाचणी की फसल प्रभावित।  कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने अधिकारियों को दिए खेतों की वास्तविक स्थिति दर्ज करने के निर्देश।   अखिलेश चौबे  नवी मुंबई। कोकण क्षेत्र में बारिश के बीच आए खंड के कारण धान, नाचणी सहित खरीफ फसलों पर पड़े प्रभाव को देखते हुए अधिकारियों को केवल आंकड़ों के आधार पर स्थिति का आकलन न करने तथा सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने कहा कि फसल बीमा, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को सक्रियता से कार्य करना चाहिए। सीबीडी बेलापुर स्थित सिडको सभागार में कोकण विभाग की फसल स्थिति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए। बैठक में कोकण के विभिन्न जिलों में वर्षा की स्थिति, बारिश में आए खंड, फसलों पर पड़े प्रभाव, संभावित नुकसान तथा किसानों की समस्याओं की समीक्षा की...

पालघर: मोखाडा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष शिविरों का आयोजन, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान।

Image
पालघर: मोखाडा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष शिविरों का आयोजन, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान।    अखिलेश चौबे  पालघर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की कार्यपूर्ति के अवसर पर तथा उनके ‘सेवा परमो धर्म’ के सेवाभावी विचार से प्रेरणा लेते हुए सामान्य नागरिकों तक सरकारी सेवाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पालघर जिले के मोखाडा तालुका में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। शासन निर्णय के अनुसार यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत मोखाडा तालुका के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके गांव अथवा आसपास के क्षेत्र में ही विभिन्न राजस्व और सरकारी सेवाओं से संबंधित मार्गदर्शन तथा आवश्यक कार्यवाही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंडल अधिकारी स्तर के शिविर और तालुका स्तर के शिविर आयोजित किए गए हैं। इसके अलावा नागरिकों की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग सेवाओं के लिए व...