पालघर: वाढवण बंदर परियोजना के विरोध में समुद्र में उतरे प्रदर्शनकारियों, लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प।आंदोलनकारियों से समुद्र के पानी से बाहर आने की अपील :- कैप्टन सत्यम ठाकुर।

पालघर: वाढवण बंदर परियोजना के विरोध में समुद्र में उतरे प्रदर्शनकारियों, लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प। 
आंदोलनकारियों से समुद्र के पानी से बाहर आने की अपील :- कैप्टन सत्यम ठाकुर।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के वाढवण बंदर परियोजना के विरोध में जारी आंदोलन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पालघर जिला अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकुर ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर समुद्र के पानी में उतरकर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। उन्होंने आंदोलनकारियों से बातचीत कर उनकी बात सुनी और मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए समुद्र के पानी में उतरकर किए जा रहे विरोध को फिलहाल रोकने तथा सभी से सुरक्षित बाहर आने की अपील की।
कैप्टन सत्यम ठाकुर ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि आंदोलन के दौरान सभी की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने आग्रह किया कि फिलहाल समुद्र के पानी से बाहर आकर आंदोलन को संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाया जाए। उनके संवाद और अपील के बाद प्रदर्शनकारी समुद्र के पानी से बाहर आ गए।
इस दौरान ठाकुर ने कहा कि वाढवण बंदर परियोजना के विरोध में स्थानीय लोगों का संघर्ष केवल वर्तमान का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह उनकी जमीन, गांव, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस लड़ाई को संविधान और लोकतंत्र के दायरे में रहकर आगे बढ़ाया जाएगा और स्थानीय लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
इसके बाद विधायक विनोद निकोले भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उनके पहुंचने के दौरान आंदोलन स्थल पर विरोध प्रदर्शन जारी था। फिलहाल प्रदर्शनकारी समुद्र के पानी से बाहर आ चुके हैं, लेकिन वाढवण बंदर परियोजना के विरोध में आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है।

कैप्टन सत्यम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शनकारियों का समुद्र के पानी से बाहर आना आंदोलन की समाप्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि अपनी मिट्टी, अपने गांव और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा के लिए यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
“लड़ाई जारी है और संघर्ष आगे भी जारी रहेगा”, इसी संकल्प के साथ आंदोलनकारियों ने वाढवण बंदर परियोजना के विरोध में अपना विरोध जारी रखा है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।