Posts

Showing posts from October, 2025

पालघर: राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला पुलिस दल द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन।

Image
पालघर: राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला पुलिस दल द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन। अखिलेश चौबे पालघर। महाराष्ट्र राज्य पुलिस महासंचालक, मुंबई के निर्देशानुसार पालघर पुलिस दल द्वारा 31 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती निमित्त “रन फॉर यूनिटी” उपक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करना था। यह उपक्रम जिला पुलिस अधीक्षक पालघर यतिश देशमुख के मार्गदर्शन में जिलेभर में आयोजित किया गया। उनके निर्देशानुसार जिले के सभी पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों की उपस्थिति में रन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। वाडा पुलिस थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य "रन फॉर यूनिटी" कार्यक्रम में विशेष पुलिस महानिरीक्षक, कोकण परिक्षेत्र, नवी मुंबई संजय दराडे तथा पालघर पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों की अगुवाई में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भारी संख...

पालघर: बोईसर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हमला, फायरिंग कर लुटेरे फरार — शहर में दहशत

Image
पालघर: बोईसर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हमला, फायरिंग कर लुटेरे फरार — शहर में दहशत अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर में आज शुक्रवार दोपहर लगभग 11:00 से 11:30 बजे के बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गणेश नगर स्थित चतुर्भुज नाथ ज्वेलर्स पर दो बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला। स्वर्ण दुकान में घुसते ही आरोपियों ने लूटपाट का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों के विरोध करने पर बदमाशों ने दुकान के अंदर ही फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और स्थानीय लोग दहशत में इधर–उधर भागने लगे। सूत्रों के मुताबिक, दुकान में रखी असली गहनों के नमूने के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली नकली ज्वेलरी को बदमाश लूटकर ले गए। इस दौरान उनके हाथ में मौजूद देसी कट्टा से एक गोली चली। फायरिंग के बाद आरोपी जल्दबाजी में भागने लगे, जिसके दौरान उनका देसी कट्टा उसी जगह पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही बोईसर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से बरामद देसी कट्टा कब्जे में लेकर फिंगरप्रिंट जांच के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज भ...

पालघर: जिले में मुंबई विभागीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न।

Image
पालघर: जिले में मुंबई विभागीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के स.तु. कदम विद्यालय के मैदान में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मुंबई विभागीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, पालघर द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी सुहास व्हनमाने, मुख्य कार्यकारी क्रीड़ा अधिकारी गिरीश इराणक, जीवन विकास संस्था के कार्याध्यक्ष प्रणव कदम, कोमल कदम, दांडी हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका मनिषा तारवी, राज्य संघ के सह सचिव अशोक सरोदे, जिला संघ के पदाधिकारी नितीन म्हात्रे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में मुंबई विभाग के कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चली इस स्पर्धा में विभिन्न आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों में पालघर जिले ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे स्थान पर मुंबई शहर जिला और तीसरे स्थान पर मुंबई उपनगर जिला रहा। इस...

पालघर: भाजपा नेता प्रशांत संखे का प्रयास – वाणगंगा नदी को बचाने की दिशा में बड़ा कदम।"राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से की मुलाकात, प्रदूषण नियंत्रण और सौंदर्यीकरण की रखी मांग"

Image
पालघर: भाजपा नेता प्रशांत संखे का प्रयास – वाणगंगा नदी को बचाने की दिशा में बड़ा कदम। "राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से की मुलाकात, प्रदूषण नियंत्रण और सौंदर्यीकरण की रखी मांग" अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर की प्राचीन धरोहर और धार्मिक आस्था की प्रतीक वाणगंगा नदी लगातार प्रदूषण की चपेट में आ रही है। इस पवित्र नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रशांत आ. संखे ने राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात कर ठोस कदम उठाने की मांग की है। भाजपा नेता द्वारा राजस्व मंत्री को सौंपे गए निवेदन में ‘वाणगंगा नदी’ के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया गया है। संखे ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ इसी नदी में स्नान किया था। आज भी यह नदी गणेश विसर्जन, दुर्गा विसर्जन, छठ पूजा जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा पिंडदान और अंत्येष्टि संस्कार के लिए विशेष रूप से पूजनीय मानी जाती है। प्रशांत आ. संखे ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों ...

पालघर: भाजपा में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं का प्रवेश, जिले में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

Image
पालघर: भाजपा में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं का प्रवेश, जिले में आयोजित हुआ कार्यक्रम। अखिलेश चौबे  पालघर। भारतीय जनता पार्टी पालघर जिला द्वारा आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम भाजपा कार्यालय, रामवाड़ी डहाणू रोड में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम पालघर जिला भाजपा अध्यक्ष भरतभाई राजपूत और पालघर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सावरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा में कई दलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य रूप से बहुजन विकास मोर्चा तथा शिवसेना (शिंदे ग्रुप) और शिवसेना (उद्धव ग्रुप) से जुड़े कई गणमान्य लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने वालों में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई गणमान्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। इनमें बहुजन विकास मोर्चा से विजय मोड़, निवेदिता मोरे और संदीप मोरे, शिवसेना (शिंदे ग्रुप) से ग्राम पंचायत नवापुर की सरपंच अंजली बाड़ी, सदस्य कमलेश बाड़ी, वैष्णवी बारी, मनीषा बाड़ी, हेमंत बारी, तथा ग्रामवासी मंडल नवापुर के अध्यक्ष मयूर बाड़ी प्रमुख रूप से शामिल हुए। इसके साथ ही जतिश बारी, जनार्दन बारी, राजेंद्र...

पालघर: जिला महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्षा सीमा पोतदार का भव्य सत्कार।

Image
पालघर: जिला महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्षा सीमा पोतदार का भव्य सत्कार। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर-चित्रालय स्थित होटल सरोवर में पालघर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्षा सीमा पोतदार का 29 अक्टूबर को दोपहर 12 भव्य सत्कार किया गया। यह कार्यक्रम पालघर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर पोतदार का शॉल, श्रीफल, पुष्पहार और पेन देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदसिंह क्षत्रिय ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव रामप्रकाश निराला ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महासचिव प्रकाश संखे, पूर्व महासचिव मनोज पाटिल, सचिव रामनरेश यादव, पालघर शहर कांग्रेस की उपाध्यक्षा मनीषा कालपुंड, अमरेंद्र शुक्ला तथा प्रदीप कात्यान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने सीमा पोतदार को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त क...

पालघर: कोकण विभाग में भगवान बिरसा कला संगम कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न।

Image
पालघर: कोकण विभाग में भगवान बिरसा कला संगम कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न। अखिलेश चौबे  पालघर। प्रगति प्रतिष्ठान, जव्हार में महाराष्ट्र शासन के आदिवासी विकास विभाग तथा भगवान बिरसा कला मंच के संयुक्त तत्वावधान में आदिवासी कलाकारों के लिए भगवान बिरसा कला संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो अत्यंत उत्साह और सांस्कृतिक जोश के साथ संपन्न हुआ। आदिवासी समाज अपनी महान संस्कृति, परंपरा और विविध लोककलाओं के माध्यम से हजारों वर्षों से अपनी पहचान बनाए हुए है। महाराष्ट्र की 47 जनजातियों की अपनी-अपनी विशिष्ट कलाएं हैं — नृत्य, गायन, वाद्य वादन, चित्रकला और हस्तकला — जो सण, विवाह, ग्रामदेवता उत्सव, देवी जागरण जैसे अवसरों पर प्रस्तुत की जाती हैं। आज के समय में अनेक आदिवासी युवा सोशल मीडिया, रील्स, डॉक्यूमेंट्री और फोटोग्राफी के माध्यम से अपनी पारंपरिक कलाओं को जन-जन तक पहुँचा रहे हैं। इन्हीं कला परंपराओं को राज्यस्तरीय मंच प्रदान करने, इनका व्यवस्थित दस्तावेजीकरण करने और विश्व पटल पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से भगवान बिरसा कला मंच निरंतर कार्य कर रहा है। महाराष्ट्र शासन क...

पालघर: डहाणू में सर्वदलीय कार्यकर्ताओं का शिवसेना में सामूहिक प्रवेश, नगर परिषद से लेकर पंचायत समिति तक जीत का संकल्प।

Image
पालघर: डहाणू में सर्वदलीय कार्यकर्ताओं का शिवसेना में सामूहिक प्रवेश, नगर परिषद से लेकर पंचायत समिति तक जीत का संकल्प। अखिलेश चौबे  पालघर।  जिले के डहाणू विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना का जनाधार लगातार मजबूत होता जा रहा है। डहाणू शहर एवं ग्रामीण भागों में प्रतिदिन सैकड़ों कार्यकर्ता विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। आने वाले डहाणू नगरपरिषद, जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में शिवसेना के उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पिछले एक महीने से शिवसेना ने डहाणू क्षेत्र में विशेष सक्रियता दिखाई है। शहर से लेकर गांवों तक कार्यकर्ताओं का प्रवेश अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में डहाणू विधानसभा क्षेत्र के मोडगांव जिला परिषद गट के सैकड़ों सर्वदलीय कार्यकर्ताओं ने पालघर शिवसेना जिल्हा प्रमुख कुंदन संखे की उपस्थिति में शिवसेना में प्रवेश किया। इस अवसर पर बोलते हुए कुंदन संखे ने कहा कि — “डहाणू शहर और ग्रामीण भागों के नागरिकों में वर्तमान व्यवस्था के प्रति गहरा असंतोष है। जनता अब शिवसेना को एक मजबूत विकल्प के रूप में द...

मुंबई: फरवरी में वैश्विक स्तर पर ‘मुंबई क्लाइमेट वीक’ का आयोजन मुंबई में होगा- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की घोषणा।

Image
मुंबई: फरवरी में वैश्विक स्तर पर ‘मुंबई क्लाइमेट वीक’ का आयोजन मुंबई में होगा- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की घोषणा। अखिलेश चौबे  मुंबई। जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भारत के नेतृत्व को दर्शाने वाला एक बड़ा वैश्विक आयोजन ‘मुंबई क्लाइमेट वीक’ आगामी वर्ष फरवरी 2026 में मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इसकी औपचारिक घोषणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में आयोजित एक बैठक के दौरान की। यह महत्त्वाकांक्षी पहल ‘प्रोजेक्ट मुंबई’ की संकल्पना पर आधारित है, जिसका आयोजन महाराष्ट्र सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा बृहन्मुंबई महानगरपालिका के सहयोग से किया जाएगा। इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे, मुंबई महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगराणी, विभाग की सचिव जयश्री भोज, तथा प्रोजेक्ट मुंबई के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिशिर जोशी उपस्थित थे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों ‘मुंबई क्लाइमेट वीक’ के लोगो का अनावरण भी किया गया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि विकसित और विकासशील देशों में बढ़ते जलवायु परिवर्तन, खाद्य और ऊर्...

पालघर: शिवसेना (शिंदे गुट) युवा सेना उपतालुका प्रमुख सचिन पिंपळे ने साथियों सहित मनसे में किया प्रवेश।

Image
पालघर: शिवसेना (शिंदे गुट) युवा सेना उपतालुका प्रमुख सचिन पिंपळे ने साथियों सहित मनसे में किया प्रवेश। अखिलेश चौबे  पालघर। आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के मद्देनज़र पालघर तथा बोईसर विधानसभा क्षेत्र में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने अपने विजय का संकल्प लिया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के प्रखर विचारों से प्रेरित होकर और मनसे युवा अध्यक्ष अमित ठाकरे के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कई कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में शिवसेना (शिंदे गुट) के युवा सेना पालघर विधानसभा उपतालुका प्रमुख सचिन पिंपळे ने अपने सहयोगियों सहित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रमुख महाराष्ट्र सैनिक तन्मय संखे, मनसे संघटक दीपक शर्मा, मनसे उपाध्यक्ष भावेश चुरी, विद्यार्थी सेना जिला अध्यक्ष धीरज गावड तथा अन्य निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी प्रवेश कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज ठाकरे और अमित ठाकरे का नेतृत्व महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई दिशा प्रदान कर रहा है। मनसे के विचार और कार्यशैली जनता की अपेक्षाओं...

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर एस.टी. महामंडल का अनोखा उपक्रम 75 बस स्थानकों पर खुलेगा मुफ्त “वाचन कट्टा” -- परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक।

Image
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर एस.टी. महामंडल का अनोखा उपक्रम 75 बस स्थानकों पर खुलेगा मुफ्त “वाचन कट्टा” -- परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक। अखिलेश चौबे  मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एस.टी.) ने एक अनोखा, जनहितकारी और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने वाला उपक्रम शुरू करने की घोषणा की है। राज्य के 75 प्रमुख बस स्थानकों पर “मुफ्त वाचन कट्टा” यानी सार्वजनिक पठनालय स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य लोगों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना और मराठी साहित्य, संस्कृति तथा ज्ञान का प्रसार करना है। इस निर्णय की घोषणा परिवहन मंत्री तथा एस.टी. महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने एस.टी. मुख्यालय में आयोजित महामंडल की 309वीं संचालक मंडल बैठक में की। इस अवसर पर परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार और उपाध्यक्ष एवं व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. माधव कुसेकर उपस्थित थे। मंत्री सरनाईक ने बताया कि यह उपक्रम विद्यमान सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और वरिष्ठ विचारक विनय सहस्रबुद्धे की संकल्पना पर आ...

पालघर: मनोर में क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती महोत्सव की तैयारी बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न।

Image
पालघर: मनोर में क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती महोत्सव की तैयारी बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के मनोर में क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार, 16 अक्टूबर को बिरसायत भवन में भव्य नियोजन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आदिवासी एकता मित्र मंडल के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गौरतलब है कि इस वर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। भारत सरकार ने इस दिन को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी मनोर में यह दिवस हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर को खास बनाने के लिए इस बार सप्ताहभर चलने वाले “क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा जयंती महोत्सव” का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान विविध सांस्कृतिक, सामाजिक और वैचारिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने क...

पालघर: यू.एस. ओसवाल इंग्लिश अकैडमी, बोईसर में भव्य वार्षिक प्रदर्शनी संपन्न।

Image
पालघर: यू.एस. ओसवाल इंग्लिश अकैडमी, बोईसर में भव्य वार्षिक प्रदर्शनी संपन्न। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर (पश्चिम) स्थित ओस्तवाल एम्पायर परिसर में स्थित यू.एस. ओसवाल इंग्लिश अकैडमी में गुरुवार, 16 अक्टूबर को भव्य वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन उत्साह और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर के अध्यक्ष रोटेरियन राम नारायण गोयल ने फीता काटकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को बढ़ाते हैं। इस प्रदर्शनी की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर नवीन और प्रेरक प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। छात्रों ने विज्ञान, समाजशास्त्र, गणित, भाषा, चित्रकला, कार्यानुभव, टेक्नोलॉजी (रोबोटिक्स), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.) और खगोलशास्त्र (एस्ट्रोनॉमी) जैसे प्रमुख विषयों पर रोचक मॉडल प्रदर्शित किए। छोटे बच्चों द्वारा तैयार किए गए एक्वेरियम, मेट्रो सिटी (मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता), डिज़नीलैंड और कृष्ण लीला जैसे आकर्षक प्रोजेक्ट...

पालघर: जिले में गौतस्करी का ‘इंजेक्शन फॉर्मूला’ फिर लौटा, एक गाय की मौत।"सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, विहिप-बजरंग दल ने चेताताया — सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता"

Image
पालघर: जिले में गौतस्करी का ‘इंजेक्शन फॉर्मूला’ फिर लौटा, एक गाय की मौत। "सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, विहिप-बजरंग दल ने चेताताया — सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता" अखिलेश चौबे  पालघर। जिले में एक बार फिर गौतस्करी का पुराना और खतरनाक तरीका लौट आया है। तस्कर अब गायों को पकड़ने के लिए नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर रहे हैं। इस कृत्य से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना प्रशांत होटल के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात गौ तस्कर देर रात मौके पर पहुंचे और गायों को नशीला पदार्थ इंजेक्शन के ज़रिए दिया, जिससे वे कुछ ही मिनटों में जमीन पर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गौतस्करी और गौमांस की बरामदगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। संगठन के पालघर ज...

पालघर: जिले में राष्ट्रवादी पार्टी में बवाल — विशाल मोहोड को नजरअंदाज करने से भड़के कार्यकर्ता।"पार्टी में बढ़ती अंदरूनी खींचतान से चुनावी समीकरण बिगड़ने के आसार"

Image
पालघर: जिले में राष्ट्रवादी पार्टी में बवाल — विशाल मोहोड को नजरअंदाज करने से भड़के कार्यकर्ता। "पार्टी में बढ़ती अंदरूनी खींचतान से चुनावी समीकरण बिगड़ने के आसार" अखिलेश चौबे  पालघर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) में इन दिनों अंदरूनी नाराज़गी खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के पालघर जिला उपाध्यक्ष और सक्रिय नेता विशाल मोहोड को जानबूझकर दरकिनार करने का आरोप उनके समर्थकों ने जिला अध्यक्ष आनंद ठाकुर पर लगाया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विशाल मोहोड हमेशा ईमानदारी से काम करते हैं और जनता व कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं। यह विवाद तब सामने आया जब महाराष्ट्र के अन्न व औषध प्रशासन मंत्री तथा पालघर संपर्क मंत्री नरहरी झिरवाळ के 17 अक्टूबर 2025 के पालघर दौरे के दौरान विशाल मोहोड को कार्यक्रम की कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई। मोहोड समर्थकों ने इसे “जानबूझकर किया गया अपमान” बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा, “विशाल दादा ने हमेशा जिले में राष्ट्रवादी पार्टी को मजबूत किया है। जनसमस्या अभियान और सामाजिक कार्यों के ज़रिए उन्होंने जनता का भरोसा जीता है। ऐ...

पालघर: बोईसर में लोक कल्याण संस्था द्वारा कर्मकांडीय ब्राह्मणों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न।

Image
पालघर: बोईसर में लोक कल्याण संस्था द्वारा कर्मकांडीय ब्राह्मणों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर शहर में बुधवार, 15 अक्टूबर को लोक कल्याण संस्था (रजि.) द्वारा एक भव्य एवं आध्यात्मिक माहौल से परिपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य लौकिक एवं परलौकिक दोनों ही उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सतत यज्ञ, अनुष्ठान, पूजा-पाठ और विभिन्न धार्मिक आयोजनों में संलग्न कर्मकांडीय ब्राह्मणों का सम्मान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि-विधान से की गई। तपस्वी आश्रम संजान से पधारे श्री श्री 108 झारखंड ऋषि जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य गणमान्य अतिथियों ने भगवान परशुराम, महर्षि वेदव्यास और छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान मंच पर उपस्थित सभी ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन और शंखनाद करते हुए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा टीमा ऑडिटोरियम भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। समारोह के आरंभ में उद्योगपति स्व. महेंद्र सिंह को श्र...

पालघर: जिला नियोजन समिति की बैठक पालकमंत्री गणेश नाईक की अध्यक्षता में संपन्न, 799 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना का आराखड़ा घोषित।

Image
पालघर: जिला नियोजन समिति की बैठक पालकमंत्री गणेश नाईक की अध्यक्षता में संपन्न, 799 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना का आराखड़ा घोषित। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 799.43 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना का आराखड़ा तय किया गया है। इस संदर्भ में वन मंत्री तथा पालघर जिल्ह्याचे पालकमंत्री गणेश नाईक की अध्यक्षता में जिल्हा नियोजन समिती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पालकमंत्री गणेश नाईक ने निर्देश दिए कि जिले के सभी विभाग प्रमुख 25 अक्टूबर 2025 तक जिला नियोजन समिति अंतर्गत आने वाले सभी विकास प्रस्ताव प्रस्तुत करें, ताकि विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। इस बैठक में सांसद राजेंद्र गावीत, विधानसभा सदस्य हरिश्चंद्र भोये, स्नेहा दुबे-पंडित, विनोद निकोले, दौलत दरोडा, शांताराम मोरे, जिल्हाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड, वसई-विरार महानगरपालिका आयुक्त मनोजकुमार सुर्यवंशी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे, पोलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, जिल्हा नियोजन अधिकारी प्रशांत भामरे और जिले के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत 21 ...

पालघर: जिले के उद्योगों को मिला ‘सुवर्ण’ और ‘रजत’ निर्यात पुरस्कार, राज्य स्तर पर बढ़ा जिले का मान।

Image
पालघर: जिले के उद्योगों को मिला ‘सुवर्ण’ और ‘रजत’ निर्यात पुरस्कार, राज्य स्तर पर बढ़ा जिले का मान। अखिलेश चौबे  पालघर। महाराष्ट्र उद्योग विभाग द्वारा राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निर्यातक उद्योजकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में उद्योग मंत्री उदय सामंत के हस्ते पालघर जिले के तीन उद्योगों को कुल पाँच पुरस्कार प्रदान किए गए। इस उपलब्धि ने जिले के औद्योगिक क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। कार्यक्रम में तारापूर एम.आई.डी.सी. स्थित डी. डेकोर प्रा. लि. को “होम डेकोर फॅब्रिक” के निर्यात क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बड़े उद्योग वर्ग में सन 2022-23 के लिए सुवर्ण (स्वर्ण) पुरस्कार तथा 2023-24 के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार वसई की सहयोग एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. को लेदर उत्पादों के निर्यात हेतु लघु उद्योग वर्ग में सन 2022-23 के लिए सुवर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं सफाले स्थित अमिटी लेदर इंटरनॅशनल को भी लेदर निर्यात क्षेत्र में लघु उद्योग वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सन 2022-23 के लिए प्रमाणपत्र और सन 2023-24 के लिए र...

पालघर: जिले में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, कई दिग्गज नेताओं ने शिवसेना का थामा दामन।

Image
पालघर: जिले में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, कई दिग्गज नेताओं ने शिवसेना का थामा दामन। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के डहाणू क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला, जब विभिन्न दलों से जुड़े कई प्रभावशाली नेताओं और पदाधिकारियों ने शिवसेना में प्रवेश किया। यह प्रवेश शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में मुंबई के मुक्तागिरी बंगले पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान डहाणू के दबंग व्यक्तित्व पूर्व उपनगराध्यक्ष राजू माच्छी, शिक्षण क्षेत्र के जाने-माने नाम मिलिंद पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगरसेवक सईद शेख, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व शहराध्यक्ष मिलिंद माळवे, उभाठ की पूर्व नगरसेविका माधुरी धोडी, शिक्षक आघाड़ी के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत खुताडे, भाजपा के शहर उपाध्यक्ष वैभव मर्दे, उभाठ के पूर्व उपशहर प्रमुख हसमुख धोडी, आसवे ग्रामपंचायत के सरपंच विष्णू गुरोडा और उपसरपंच पिंटू सावरा सहित सभी सदस्य, साथ ही सावटा ग्रामपंचायत के सदस्य हितेश माच्छी ने भी अपने समर्थकों के साथ शिवसेना में प्रवेश किया। इस बड़े साम...

पालघर: शिवसैनिकों का दृढ़ संकल्प: डहाणू नगर परिषद और जिला परिषद पर लहराएगा भगवा झंडा ।

Image
पालघर: शिवसैनिकों का दृढ़ संकल्प: डहाणू नगर परिषद और जिला परिषद पर लहराएगा भगवा झंडा। अखिलेश चौबे  पालघर। आगामी स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर शिवसेना ने अपने संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन की दिशा में कमर कस ली है। इसी क्रम में डहाणू शहर के दशरी माली हॉल में 11 अक्टूबर शनिवार को शिवसेना की एक भव्य और उत्साहपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने डहाणू नगर परिषद, जिला परिषद और पंचायत समिति पर शिवसेना का परचम लहराने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता जिला संपर्क प्रमुख रविंद्र फाटक ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिवसेना का प्रत्येक कार्यकर्ता अब युद्धभूमि में उतर चुका है और आगामी चुनावों में पार्टी को विजयी बनाने के लिए तन, मन और धन से तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता और समन्वय के साथ चुनावी रण में उतरने का आवाहन किया। उपनेता नीलेश सांबरे ने कहा कि डहाणू सहित पूरे पालघर जिले में जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार शिवसेना के प्रत्याशी भारी बह...

पालघर: जिले के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मंत्री गणेश नाईक का दौरा।

Image
पालघर: जिले के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मंत्री गणेश नाईक का दौरा। अखिलेश चौबे  पालघर। महाराष्ट्र सरकार में वन मंत्री तथा पालघर जिले के पालकमंत्री गणेश नाईक आज, बुधवार 15 अक्टूबर 2025 को नवी मुंबई से पालघर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान वे जिले के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गणेश नाईक आज सुबह 7 बजे नवी मुंबई स्थित बालाजी गार्डन से मोटर द्वारा पालघर के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 10 बजे शासकीय विश्रामगृह, पालघर पहुंचेंगे और वहां कुछ समय विश्राम के बाद 10:45 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, पालघर में जिला नियोजन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता मंत्री गणेश नाईक करेंगे। इस बैठक में जिले के विभिन्न विकास कार्यों, परियोजनाओं और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे एक नियोजित बैठक आयोजित की जाएगी। सभी कार्यक्रमों के संपन्न होने के बाद मंत्री नाईक शाम को नवी मुंबई स्थित बालाजी गार्डन, कोपरखैरणे के लिए रवाना ...

पालघर: दावा न की गई बैंक जमा राशि वापस पाने का मौका जिले में 2 लाख से अधिक खाताधारकों के लिए विशेष अभियान।

Image
पालघर: दावा न की गई बैंक जमा राशि वापस पाने का मौका जिले में 2 लाख से अधिक खाताधारकों के लिए विशेष अभियान। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले की विभिन्न राष्ट्रीयकृत, सहकारी और निजी बैंकों में लगभग 81 करोड़ रुपये की दावा न की गई जमा राशि अब तक पड़ी हुई है। इन 2 लाख 5 हजार 8 खाताधारकों को उनकी राशि वापस दिलाने के लिए जिला अग्रणी बैंक – बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विशेष जनजागरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान 31 दिसंबर 2025 तक चलाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विशाल वाघ ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य उन सभी खाताधारकों तक पहुंचना है जिनकी राशि पिछले कई वर्षों से बैंक खातों में निष्क्रिय पड़ी है और जिन्होंने उसे दावा नहीं किया है। वाघ ने कहा कि देशभर में विभिन्न बैंकों में लगभग 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपये की राशि दावा न की गई है। इनमें से केवल महाराष्ट्र राज्य में ही 5,866 करोड़ रुपये की जमा राशि अभी तक निष्क्रिय है। इसमें 4,612 करोड़ रुपये व्यक्तिगत खातों, 1,082 करोड़ रुपये संस्थागत खातों, तथा 172 करोड़ रुपये सरकारी योजनाओं से संबंधित हैं। भारतीय रिज़र्व ...

पालघर: सेवा पखवाड़े से जिले में विकास की नई दिशा, घर सड़क और डिजिटल सुविधा पर जोर।

Image
पालघर: सेवा पखवाड़े से जिले में विकास की नई दिशा, घर सड़क और डिजिटल सुविधा पर जोर। अखिलेश चौबे  पालघर। “सेवा पखवाड़ा” (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का संकल्प है। यह बात पालघर की जिलाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड ने पत्रकार परिषद में कही। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (सामान्य प्रशासन) रणजीत देसाई भी उपस्थित थे। सेवा पखवाड़े के दौरान “कच्चे रास्ते”, “सभी के लिए घर” और “नवाचार योजनाएं” जैसे विविध उपक्रमों की सफलतापूर्वक शुरुआत कर पालघर जिला प्रशासन ने जनसहभागिता के माध्यम से विकास की नई दिशा दी। कच्चे रास्तों का सर्वेक्षण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई 17 से 22 सितंबर के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज भू-अभियान अंतर्गत 5,692 कच्चे रास्तों का सर्वेक्षण किया गया। इनमें से 4,050 रास्ते नक्शे पर नए दर्ज किए गए, जबकि 81 रास्तों पर हुए कुल 36.2 किमी अतिक्रमण हटाए गए। 483 रास्तों का सीमांकन पूर्ण हुआ और 2,080 रास्तों को विशिष्ट पहचान संख्या दी गई। इस पहल से किसानों को अपने खेतों तक कानूनी और स्थायी मार्ग प्राप्त हुआ।...

पालघर: बोईसर में कचरा समस्या पर मनसे की पहल, ग्रामपंचायत ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश।

Image
पालघर: बोईसर में कचरा समस्या पर मनसे की पहल, ग्रामपंचायत ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के बोईसर पूर्व दांडीपाडा क्षेत्र में स्टार किड्स स्कूल और मुंबई पब्लिक स्कूल के सामने लंबे समय से जमा कचरे को लेकर सोमवार, 14 अक्टूबर 2025 को मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने बोईसर ग्रामपंचायत कार्यालय में जाकर संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की। कचरे की गंभीर समस्या को लेकर नागरिकों ने बताया कि विद्यालयों के सामने यह गंदगी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन चुकी है। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मनसे पालघर उपतालुका अध्यक्ष सत्यम मिथिलेश मिश्रा, महाराष्ट्र सैनिक तन्मय संखे, मनसे उपविभाग अध्यक्ष वसंत रमेश तरसे, और स्थानीय नागरिक सुरेश धोड़ी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय निवासी ग्रामपंचायत कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामपंचायत के सरपंच से मुलाकात कर शिकायत दर्ज की और कचरे की तुरंत सफाई के साथ-साथ कचरा कुंडी को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ग्रामपं...

पालघर: नगर परिषद की प्रारूप मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, शिवसेना ने अधिकारियों से की जवाबदेही की मांग।

Image
पालघर: नगर परिषद की प्रारूप मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, शिवसेना ने अधिकारियों से की जवाबदेही की मांग। अखिलेश चौबे पालघर। जिला नगर परिषद की प्रभागवार प्रारूप मतदाता सूची जारी होते ही इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। सभी प्रभागों में मतदाताओं के नामों की मिलावट से मतदाता भ्रमित हो गए हैं। इस गंभीर मामले को लेकर शिवसेना के जिल्हाप्रमुख कुंदन संखे के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने पालघर नगर परिषद के मुख्याधिकारी प्रशांत जाधव तथा प्रारूप मतदाता सूची तैयार करने वाले संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे इस गड़बड़ी का कारण पूछा। शिवसेना ने तत्काल इस प्रारूप मतदाता सूची पर स्थगन (रोक) लगाने और सुधारित सूची प्रकाशित करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पालघर नगर परिषद में लगभग 55,000 से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। लेकिन इस बार जारी प्रारूप सूची में लगभग हर प्रभाग के चार से पांच सौ मतदाताओं के नाम दूसरे प्रभागों में दर्ज पाए गए हैं, जबकि कुछ प्रभागों में यह संख्या हजार से अधिक बताई जा रही है। प्रत्येक प्रभाग का कार्यक्षेत्र स्पष्ट रूप से तय होने के बावजूद मतदाताओं के नामों...

पालघर: दो वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद शिरीष पवार का बोईसर से स्थानांतरण, सम्मान समारोह में उमड़े गणमान्य।

Image
पालघर: दो वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद शिरीष पवार का बोईसर से स्थानांतरण, सम्मान समारोह में उमड़े गणमान्य। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर पुलिस स्टेशन के सभागार में शनिवार की शाम एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित) को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। शिरीष पवार का हाल ही में स्थानांतरण जिला मुख्यालय स्थित जिला विशेष शाखा में किया गया है। उनके स्थान पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील जाधव ने शुक्रवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। पवार ने बोईसर में अपने लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, औद्योगिक क्षेत्र में शांति-सुरक्षा सुनिश्चित करने और जनसंपर्क को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। विदाई समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पवार के कार्यों की सराहना की और कहा कि उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और संवेदनशील नेतृत्व ने बोईसर पुलिस की कार्यशैली को नई दिशा दी। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किय...

महाराष्ट्र: अण्णासाहेब पाटील महामंडल का बड़ा निर्णय: अब ब्याज परतावें के साथ मिलेगा उद्योजकता प्रशिक्षण भी।

Image
महाराष्ट्र: अण्णासाहेब पाटील महामंडल का बड़ा निर्णय: अब ब्याज परतावें के साथ मिलेगा उद्योजकता प्रशिक्षण भी। अखिलेश चौबे  पालघर। आर्थिक रूप से पिछड़े युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर उद्योजक बनाने के उद्देश्य से अण्णासाहेब पाटील आर्थिक मागास विकास महामंडल ने एक महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। अब तक केवल बैंक ऋण पर ब्याज परतावा (Interest Reimbursement) और मेंटरशिप योजनाएं संचालित करने वाला यह महामंडल अब अपने लाभार्थियों को उनके व्यवसाय के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा। महामंडल के इस नए निर्णय की जानकारी देते हुए व्यवस्थापकीय संचालक विजयसिंह देशमुख ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका उद्देश्य युवाओं को ऐसा ज्ञान और कौशल प्रदान करना है, जिससे वे अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक चला सकें। देशमुख ने बताया कि इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए महामंडल की ओर से ‘उद्योग-सारथी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के अंतर्गत एक ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें राज्यभर के इच्छुक लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वेबिनार में “पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय” जैस...

पालघर: जिले में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: 3,500 कार्यकर्ताओं का प्रवेश, स्थानीय चुनाव स्वबल पर लड़ने का ऐलान।

Image
पालघर:  जिले में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: 3,500 कार्यकर्ताओं का प्रवेश, स्थानीय चुनाव स्वबल पर लड़ने का ऐलान। अखिलेश चौबे  पालघर। कभी शिवसेना का गढ़ माने जाने वाला पालघर जिला अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मजबूत किला बन चुका है। भाजपा में लगातार विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं का प्रवेश जारी है। आज ही लगभग तीन हजार से साढ़े तीन हजार कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भरत राजपूत ने दावा किया कि अब किसी भी दल में भाजपा का मुकाबला करने की ताकत शेष नहीं रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों में जिला परिषद अध्यक्ष का पद, चार पंचायत समितियों के सभापति पद और चार नगरपालिकाओं के अध्यक्ष पद भाजपा को निश्चित रूप से प्राप्त होंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट), शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गुट) और अन्य राजनीतिक दलों से लगभग तीन हजार से साढ़े तीन हजार कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा में प्रवेश किया। इनमें शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) गुट के कैलास ...

पालघर: कासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ₹2.96 लाख का मेफेड्रोन (MD) जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।

Image
पालघर: कासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ₹2.96 लाख का मेफेड्रोन (MD) जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार। अखिलेश चौबे पालघर। पालघर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के अभियान के तहत कासा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹2,96,400 मूल्य का मेफेड्रोन (MD) नामक मादक पदार्थ जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो नशे का सौदा करने जा रहे थे। जिले के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने अवैध धंधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों और स्थानिक गुन्हे शाखा को दिए हैं। इसी के तहत कासा पुलिस ने यह कार्रवाई 8 अक्टूबर 2025 को की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं 1️⃣ विद्या स्वप्नील सरवणकर (उम्र 29 वर्ष), निवासी रूम नंबर 110, जिवदानी रहिवाशी संघ, रामनगर धारखडी, दहिसर (पूर्व), मुंबई। 2️⃣ भरत प्रदीप जोशी (उम्र 32 वर्ष), निवासी रूम नंबर 103, भाग्यश्री पार्क, सालासरज्योत जनता नगर रोड, भाईंदर (पश्चिम), मुंबई। दोनों आरोपी चारोटी नाका के पास डहाणू की दिशा में जा रहे थे। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के चलते उन्हें रोका और तलाशी ली, जिसम...