पालघर: राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला पुलिस दल द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन।

पालघर: राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला पुलिस दल द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन।



अखिलेश चौबे
पालघर।
महाराष्ट्र राज्य पुलिस महासंचालक, मुंबई के निर्देशानुसार पालघर पुलिस दल द्वारा 31 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती निमित्त “रन फॉर यूनिटी” उपक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करना था।
यह उपक्रम जिला पुलिस अधीक्षक पालघर यतिश देशमुख के मार्गदर्शन में जिलेभर में आयोजित किया गया। उनके निर्देशानुसार जिले के सभी पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों की उपस्थिति में रन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
वाडा पुलिस थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य "रन फॉर यूनिटी" कार्यक्रम में विशेष पुलिस महानिरीक्षक, कोकण परिक्षेत्र, नवी मुंबई संजय दराडे तथा पालघर पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों की अगुवाई में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश के साथ दौड़ का आरंभ किया।
इसी प्रकार, पालघर पुलिस थाना क्षेत्र में भी "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिला परिषद पालघर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे, अपर पुलिस अधीक्षक पालघर विनायक नरले तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी सुहास व्हनमाने प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के इस उपक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और रन की शुरुआत कराई।
उपक्रम के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 2 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित लगभग 8,000 से अधिक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। दौड़ में सफलतापूर्वक भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बाद में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। मैराथन पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को पालघर पुलिस दल की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह उपक्रम जिला पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख एवं अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरले के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
जिले के सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारी, सभी पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं अमलदारों के अथक प्रयास और सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।



Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।