पालघर: जिला महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्षा सीमा पोतदार का भव्य सत्कार।

पालघर: जिला महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्षा सीमा पोतदार का भव्य सत्कार।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के बोईसर-चित्रालय स्थित होटल सरोवर में पालघर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्षा सीमा पोतदार का 29 अक्टूबर को दोपहर 12 भव्य सत्कार किया गया। यह कार्यक्रम पालघर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर पोतदार का शॉल, श्रीफल, पुष्पहार और पेन देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदसिंह क्षत्रिय ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव रामप्रकाश निराला ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महासचिव प्रकाश संखे, पूर्व महासचिव मनोज पाटिल, सचिव रामनरेश यादव, पालघर शहर कांग्रेस की उपाध्यक्षा मनीषा कालपुंड, अमरेंद्र शुक्ला तथा प्रदीप कात्यान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने सीमा पोतदार को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पालघर जिले की महिला कांग्रेस संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत, सशक्त और सक्रिय बनेगी।

अपने संबोधन में सत्कारमूर्ति सीमा पोतदार ने कहा,
> “महिला कांग्रेस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज की प्रत्येक महिला के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि हर महिला को राजनीति, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में समान अवसर प्राप्त हों। पालघर जिले के हर गांव और क्षेत्र में महिला कांग्रेस का झंडा फहराना हमारा संकल्प है।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों को जीवित रखा है।
> “इन्हीं आदर्शों के आधार पर मैं पालघर जिले की महिला कांग्रेस को नई दिशा देने का ईमानदार प्रयास करुंगी। मैं उन सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की आभारी हूं जिन्होंने मेरा सत्कार कर मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की,”

कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। अंत में सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने “जय कांग्रेस, जय महिला कांग्रेस” के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Comments