पालघर: जिले में राष्ट्रवादी पार्टी में बवाल — विशाल मोहोड को नजरअंदाज करने से भड़के कार्यकर्ता।"पार्टी में बढ़ती अंदरूनी खींचतान से चुनावी समीकरण बिगड़ने के आसार"

पालघर: जिले में राष्ट्रवादी पार्टी में बवाल — विशाल मोहोड को नजरअंदाज करने से भड़के कार्यकर्ता।
"पार्टी में बढ़ती अंदरूनी खींचतान से चुनावी समीकरण बिगड़ने के आसार"

अखिलेश चौबे 
पालघर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) में इन दिनों अंदरूनी नाराज़गी खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के पालघर जिला उपाध्यक्ष और सक्रिय नेता विशाल मोहोड को जानबूझकर दरकिनार करने का आरोप उनके समर्थकों ने जिला अध्यक्ष आनंद ठाकुर पर लगाया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विशाल मोहोड हमेशा ईमानदारी से काम करते हैं और जनता व कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं।
यह विवाद तब सामने आया जब महाराष्ट्र के अन्न व औषध प्रशासन मंत्री तथा पालघर संपर्क मंत्री नरहरी झिरवाळ के 17 अक्टूबर 2025 के पालघर दौरे के दौरान विशाल मोहोड को कार्यक्रम की कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई। मोहोड समर्थकों ने इसे “जानबूझकर किया गया अपमान” बताया।
कार्यकर्ताओं ने कहा, “विशाल दादा ने हमेशा जिले में राष्ट्रवादी पार्टी को मजबूत किया है। जनसमस्या अभियान और सामाजिक कार्यों के ज़रिए उन्होंने जनता का भरोसा जीता है। ऐसे समर्पित नेता को नज़रअंदाज़ करना हमारे मेहनती कार्यकर्ताओं का भी अपमान है।”

खुद विशाल मोहोड ने भी अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा, “मंत्री महोदय के दौरे की मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई। मैं एक जिम्मेदार पदाधिकारी हूँ, ऐसे में जिला अध्यक्ष का रवैया अनुचित है।”
इस घटनाक्रम के बाद पालघर जिला संगठन में असंतोष गहराने लगा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच लगातार बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी है। माना जा रहा है कि यदि यह अंतर्गत मतभेद सुलझाए नहीं गए, तो आगामी पंचायत व जिला परिषद चुनावों में इसका नकारात्मक असर पार्टी के प्रदर्शन पर पड़ सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।