पालघर: जिले के उद्योगों को मिला ‘सुवर्ण’ और ‘रजत’ निर्यात पुरस्कार, राज्य स्तर पर बढ़ा जिले का मान।

पालघर: जिले के उद्योगों को मिला ‘सुवर्ण’ और ‘रजत’ निर्यात पुरस्कार, राज्य स्तर पर बढ़ा जिले का मान।

अखिलेश चौबे 
पालघर। महाराष्ट्र उद्योग विभाग द्वारा राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निर्यातक उद्योजकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में उद्योग मंत्री उदय सामंत के हस्ते पालघर जिले के तीन उद्योगों को कुल पाँच पुरस्कार प्रदान किए गए। इस उपलब्धि ने जिले के औद्योगिक क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है।
कार्यक्रम में तारापूर एम.आई.डी.सी. स्थित डी. डेकोर प्रा. लि. को “होम डेकोर फॅब्रिक” के निर्यात क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बड़े उद्योग वर्ग में सन 2022-23 के लिए सुवर्ण (स्वर्ण) पुरस्कार तथा 2023-24 के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
इसी प्रकार वसई की सहयोग एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. को लेदर उत्पादों के निर्यात हेतु लघु उद्योग वर्ग में सन 2022-23 के लिए सुवर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वहीं सफाले स्थित अमिटी लेदर इंटरनॅशनल को भी लेदर निर्यात क्षेत्र में लघु उद्योग वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सन 2022-23 के लिए प्रमाणपत्र और सन 2023-24 के लिए रजत (रजत) पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य की निर्यात क्षमता को दस गुना बढ़ाने के लिए 12 नई औद्योगिक नीतियाँ लागू करने जा रही है। उन्होंने बताया कि ईव्हीजीसी, जीसीसी, बांबू, लेदर, एरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों के लिए विशेष नीतियाँ तैयार की जा रही हैं, जिससे उद्योजकों को नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिलेगा।
पालघर जिले के औद्योगिक क्षेत्र ने निर्यात के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। जिले से सन 2022-23 में ₹27,450 करोड़, सन 2023-24 में ₹28,278 करोड़ और सन 2024-25 में ₹30,138 करोड़ की निर्यात वृद्धि दर्ज की गई है। यह आंकड़े जिले की औद्योगिक सशक्तता और राज्य की अर्थव्यवस्था में उसके बढ़ते योगदान को दर्शाते हैं।
इस सफलता के लिए जिल्हाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड और उद्योग सहसंचालिका विजू सिरसाठ के मार्गदर्शन में जिले के सभी निर्यातक उद्योगों को प्रतिष्ठित महाराष्ट्र राज्य निर्यात पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
जिले के उद्योग जगत, समाजसेवियों और व्यावसायिक संस्थाओं द्वारा इन सभी सम्मानित उद्योजकों को बधाई दी जा रही है। यह उपलब्धि न केवल पालघर जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि महाराष्ट्र राज्य की औद्योगिक शक्ति का भी प्रतीक है।



Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।