पालघर: जिले में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, कई दिग्गज नेताओं ने शिवसेना का थामा दामन।
पालघर: जिले में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, कई दिग्गज नेताओं ने शिवसेना का थामा दामन।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के डहाणू क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला, जब विभिन्न दलों से जुड़े कई प्रभावशाली नेताओं और पदाधिकारियों ने शिवसेना में प्रवेश किया। यह प्रवेश शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में मुंबई के मुक्तागिरी बंगले पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान डहाणू के दबंग व्यक्तित्व पूर्व उपनगराध्यक्ष राजू माच्छी, शिक्षण क्षेत्र के जाने-माने नाम मिलिंद पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगरसेवक सईद शेख, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व शहराध्यक्ष मिलिंद माळवे, उभाठ की पूर्व नगरसेविका माधुरी धोडी, शिक्षक आघाड़ी के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत खुताडे, भाजपा के शहर उपाध्यक्ष वैभव मर्दे, उभाठ के पूर्व उपशहर प्रमुख हसमुख धोडी, आसवे ग्रामपंचायत के सरपंच विष्णू गुरोडा और उपसरपंच पिंटू सावरा सहित सभी सदस्य, साथ ही सावटा ग्रामपंचायत के सदस्य हितेश माच्छी ने भी अपने समर्थकों के साथ शिवसेना में प्रवेश किया।
इस बड़े सामूहिक प्रवेश के बाद डहाणू की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस कदम से डहाणू नगर परिषद चुनाव में शिवसेना की स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत हो जाएगी। पार्टी अब नगराध्यक्ष और नगरसेवक पदों पर जीत हासिल करने के लिए कमर कस चुकी है।
कार्यक्रम के अवसर पर शिवसेना के जिल्हा संपर्कप्रमुख रवींद्र फाटक, जिल्हा प्रमुख कुंदन संखे, उपनेते निलेश सांबरे और उपनेत्या ज्योती मेहेर सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन पर पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में डहाणू नगर परिषद क्षेत्र के कई अन्य पदाधिकारी भी शिवसेना में शामिल होंगे। इससे स्पष्ट है कि डहाणू में शिवसेना संगठन अब और अधिक सशक्त रूप से उभरने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Comments
Post a Comment