पालघर: शिवसैनिकों का दृढ़ संकल्प: डहाणू नगर परिषद और जिला परिषद पर लहराएगा भगवा झंडा ।

पालघर: शिवसैनिकों का दृढ़ संकल्प: डहाणू नगर परिषद और जिला परिषद पर लहराएगा भगवा झंडा।

अखिलेश चौबे 
पालघर। आगामी स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर शिवसेना ने अपने संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन की दिशा में कमर कस ली है। इसी क्रम में डहाणू शहर के दशरी माली हॉल में 11 अक्टूबर शनिवार को शिवसेना की एक भव्य और उत्साहपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने डहाणू नगर परिषद, जिला परिषद और पंचायत समिति पर शिवसेना का परचम लहराने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

बैठक की अध्यक्षता जिला संपर्क प्रमुख रविंद्र फाटक ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिवसेना का प्रत्येक कार्यकर्ता अब युद्धभूमि में उतर चुका है और आगामी चुनावों में पार्टी को विजयी बनाने के लिए तन, मन और धन से तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता और समन्वय के साथ चुनावी रण में उतरने का आवाहन किया।
उपनेता नीलेश सांबरे ने कहा कि डहाणू सहित पूरे पालघर जिले में जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार शिवसेना के प्रत्याशी भारी बहुमत से निर्वाचित होंगे और शिवसेना जिले की सभी स्थानीय संस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।
पालघर जिले के शिवसेना विधायक राजेंद्र गावित ने कहा कि वर्तमान में डहाणू नगर परिषद विकास कार्यों के अभाव से जूझ रही है। जनता निराश है और अब बदलाव की बयार स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि डहाणू के सर्वांगीण विकास के लिए शिवसेना ही एकमात्र सशक्त विकल्प है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे इस चुनाव में विकास और पारदर्शिता के पक्ष में मतदान करें।
बैठक में शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि इस बार डहाणू नगर परिषद से लेकर जिला परिषद और पंचायत समिति तक भगवा लहराना तय है।


जिला संपर्क प्रमुख रविंद्र फाटक, उपनेता नीलेश सांबरे, विधायक राजेंद्र गावित, उपनेता जगदीश धोडी, सह संपर्क प्रमुख केदार काले, राजेश शाह, जिला संगठन प्रमुख वैदेही वदन, युवासेना जिला अध्यक्ष साईराज पाटिल, डहाणू उपजिलाध्यक्ष समीर सागर, विधानसभा क्षेत्र प्रमुख सुनील इभाड, तालुका प्रमुख हेमंत ली, तालुका संयोजक जिजाऊ कल्पेश भवर, तालुका अध्यक्ष रूपजी कोल, डहाणू शहर प्रमुख रमेश पाटिल, पालघर तालुका प्रमुख संजय चौधरी और उपप्रमुख राहुल घरत सहित अनेक शिवसैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभा का माहौल उत्साह और जोश से भरा रहा। "जय महाराष्ट्र" और "आवाज उठा शिवसेनेचा" के नारों से पूरा सभागार गूंज उठा। शिवसैनिकों ने इस अवसर पर पार्टी के प्रति निष्ठा और आगामी चुनावों में पूर्ण बहुमत से विजय का संकल्प दोहराया।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।