मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर एस.टी. महामंडल का अनोखा उपक्रम 75 बस स्थानकों पर खुलेगा मुफ्त “वाचन कट्टा” -- परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक।

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर एस.टी. महामंडल का अनोखा उपक्रम 75 बस स्थानकों पर खुलेगा मुफ्त “वाचन कट्टा” -- परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक।

अखिलेश चौबे 
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एस.टी.) ने एक अनोखा, जनहितकारी और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने वाला उपक्रम शुरू करने की घोषणा की है। राज्य के 75 प्रमुख बस स्थानकों पर “मुफ्त वाचन कट्टा” यानी सार्वजनिक पठनालय स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य लोगों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना और मराठी साहित्य, संस्कृति तथा ज्ञान का प्रसार करना है।
इस निर्णय की घोषणा परिवहन मंत्री तथा एस.टी. महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने एस.टी. मुख्यालय में आयोजित महामंडल की 309वीं संचालक मंडल बैठक में की। इस अवसर पर परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार और उपाध्यक्ष एवं व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. माधव कुसेकर उपस्थित थे।

मंत्री सरनाईक ने बताया कि यह उपक्रम विद्यमान सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और वरिष्ठ विचारक विनय सहस्रबुद्धे की संकल्पना पर आधारित है। प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार और एस.टी. महामंडल ने निर्णय लिया है कि आम नागरिकों के लिए प्रत्येक बस स्थानक पर “मुफ्त खुला वाचनालय” (पब्लिक रीडिंग स्पेस) तैयार किया जाएगा, जहां लोग बिना किसी शुल्क के पढ़ने का आनंद ले सकेंगे।
इन वाचनालयों में मराठी साहित्य के महान लेखकों जैसे वि.स. खांडेकर, कुसुमाग्रज, पु.ल. देशपांडे, नामदेव ढसाळ, व.पु. काळे, और विश्वास पाटील की प्रमुख कृतियाँ उपलब्ध होंगी। साथ ही, एमपीएससी और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए मूल्यवान संदर्भ पुस्तकों की भी व्यवस्था की जाएगी।

मंत्री सरनाईक ने कहा कि यह ‘वाचन कट्टा’ मराठी भाषा की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा और समाज में वाचन संस्कृति को नया जीवन प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा,
> “मराठी भाषेला अभिजात दर्जा मिळवून देणाऱ्या पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या पंचाहत्तरी निमित्त आम्ही जनतेसाठी ज्ञानाची ही ‘अनमोल भेट’ देत आहोत. वाचन संस्कृती आणि मराठी साहित्याचा प्रचार हा आमचा लोकाभिमुख उपक्रम आहे.”

इस पहल के माध्यम से महाराष्ट्र एस.टी. महामंडल न केवल परिवहन सेवा तक सीमित रहेगा, बल्कि समाज के सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास में भी अपनी भूमिका निभाएगा। यह कदम मराठी भाषा और साहित्य प्रेमियों के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण साबित होगा।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।