पालघर: भाजपा में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं का प्रवेश, जिले में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
पालघर: भाजपा में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं का प्रवेश, जिले में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
अखिलेश चौबे
पालघर। भारतीय जनता पार्टी पालघर जिला द्वारा आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम भाजपा कार्यालय, रामवाड़ी डहाणू रोड में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम पालघर जिला भाजपा अध्यक्ष भरतभाई राजपूत और पालघर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सावरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा में कई दलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य रूप से बहुजन विकास मोर्चा तथा शिवसेना (शिंदे ग्रुप) और शिवसेना (उद्धव ग्रुप) से जुड़े कई गणमान्य लोग भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा में शामिल होने वालों में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई गणमान्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। इनमें बहुजन विकास मोर्चा से विजय मोड़, निवेदिता मोरे और संदीप मोरे, शिवसेना (शिंदे ग्रुप) से ग्राम पंचायत नवापुर की सरपंच अंजली बाड़ी, सदस्य कमलेश बाड़ी, वैष्णवी बारी, मनीषा बाड़ी, हेमंत बारी, तथा ग्रामवासी मंडल नवापुर के अध्यक्ष मयूर बाड़ी प्रमुख रूप से शामिल हुए। इसके साथ ही जतिश बारी, जनार्दन बारी, राजेंद्र चव्हाण, अरविंद बारी, कृणाल बारी, जतिन बारी और शिवसेना (उद्धव ग्रुप) से मनीषा टंडेल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए पार्टी के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
इन सभी ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनके शामिल होने से नवापुर क्षेत्र सहित पूरे पालघर जिले में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी जगदीशभाई राजपूत, अशोक वादे, पंकज कोरे तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं ने नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप समाज और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और जनसंपर्क को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Comments
Post a Comment