पालघर: शिवसेना (शिंदे गुट) युवा सेना उपतालुका प्रमुख सचिन पिंपळे ने साथियों सहित मनसे में किया प्रवेश।

पालघर: शिवसेना (शिंदे गुट) युवा सेना उपतालुका प्रमुख सचिन पिंपळे ने साथियों सहित मनसे में किया प्रवेश।

अखिलेश चौबे 
पालघर। आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के मद्देनज़र पालघर तथा बोईसर विधानसभा क्षेत्र में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने अपने विजय का संकल्प लिया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के प्रखर विचारों से प्रेरित होकर और मनसे युवा अध्यक्ष अमित ठाकरे के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कई कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं।
इसी क्रम में शिवसेना (शिंदे गुट) के युवा सेना पालघर विधानसभा उपतालुका प्रमुख सचिन पिंपळे ने अपने सहयोगियों सहित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रमुख महाराष्ट्र सैनिक तन्मय संखे, मनसे संघटक दीपक शर्मा, मनसे उपाध्यक्ष भावेश चुरी, विद्यार्थी सेना जिला अध्यक्ष धीरज गावड तथा अन्य निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पार्टी प्रवेश कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज ठाकरे और अमित ठाकरे का नेतृत्व महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई दिशा प्रदान कर रहा है। मनसे के विचार और कार्यशैली जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरने वाली है।
कार्यक्रम के अंत में नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं ने आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में मनसे को विजय दिलाने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।