पालघर: मनोर में क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती महोत्सव की तैयारी बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न।

पालघर: मनोर में क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती महोत्सव की तैयारी बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के मनोर में क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार, 16 अक्टूबर को बिरसायत भवन में भव्य नियोजन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आदिवासी एकता मित्र मंडल के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि इस वर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। भारत सरकार ने इस दिन को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी मनोर में यह दिवस हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

इस अवसर को खास बनाने के लिए इस बार सप्ताहभर चलने वाले “क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा जयंती महोत्सव” का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान विविध सांस्कृतिक, सामाजिक और वैचारिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया है।
नियोजन बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि महोत्सव का आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से हो सके।
कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि बिरसा मुंडा न केवल आदिवासी समाज के नायक थे, बल्कि वे देश की स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायक विभूति भी थे। उनका जीवन आज भी समाज को एकता, साहस और स्वाभिमान का संदेश देता है।
मनोर में होने वाला यह सप्ताहभर का आयोजन जिलेभर के आदिवासी समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।