पालघर: जिले में मुंबई विभागीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न।
पालघर: जिले में मुंबई विभागीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के स.तु. कदम विद्यालय के मैदान में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मुंबई विभागीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, पालघर द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी सुहास व्हनमाने, मुख्य कार्यकारी क्रीड़ा अधिकारी गिरीश इराणक, जीवन विकास संस्था के कार्याध्यक्ष प्रणव कदम, कोमल कदम, दांडी हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका मनिषा तारवी, राज्य संघ के सह सचिव अशोक सरोदे, जिला संघ के पदाधिकारी नितीन म्हात्रे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
इस प्रतियोगिता में मुंबई विभाग के कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चली इस स्पर्धा में विभिन्न आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणामों में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों में पालघर जिले ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे स्थान पर मुंबई शहर जिला और तीसरे स्थान पर मुंबई उपनगर जिला रहा। इसी आयु वर्ग की लड़कियों की स्पर्धा में मुंबई उपनगर जिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वसई–विरार महानगरपालिका दूसरे स्थान पर और मुंबई शहर जिला तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, 17 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों में रायगढ़ जिला विजेता बना, जबकि पालघर जिला उपविजेता और मुंबई शहर जिला तीसरे स्थान पर रहा। इस आयु वर्ग की लड़कियों में भी रायगढ़ जिला पहले स्थान पर रहा, नवी मुंबई महानगरपालिका ने दूसरा और मुंबई उपनगर जिला ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन सभी विजयी टीमों को अब राज्य स्तर पर मुंबई विभाग का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली टीमें अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता में मुंबई विभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। खिलाड़ियों में उत्साह और जोश देखने को मिला तथा आयोजन की सराहना प्रतिभागियों सहित सभी उपस्थित लोगों ने की।
Comments
Post a Comment