पालघर: मनोर में लगा महसूल समाधान शिविर, एक ही दिन में नागरिकों को मिली कई शासकीय सेवाएं।

पालघर: मनोर में लगा महसूल समाधान शिविर, एक ही दिन में नागरिकों को मिली कई शासकीय सेवाएं।

अखिलेश चौबे 
पालघर। शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर अभियान – चरण 1’ के अंतर्गत पालघर जिले के मनोर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हाईस्कूल एवं महाविद्यालय परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सांसद डॉ. हेमंत सवरा और विधायक विलास तरे ने की। इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ लिया।
कार्यक्रम के दौरान शासन की सिंगल डे सर्विस डिलीवरी प्रणाली के माध्यम से नागरिकों को कई सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराई गईं। इससे लोगों को लंबे समय से लंबित कार्यों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और उन्हें एक ही स्थान पर कई सुविधाएं प्राप्त हो सकीं।
शिविर में भूसंपादन उपजिल्हाधिकारी महेश सागर, प्रांताधिकारी श्याम मदनुरकर, तहसीलदार रमेश शेंडगे, गटविकास अधिकारी सहित तालुका स्तर के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया।
इस दौरान नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र, 7/12 उतारे, 8-अ उतारे आदि दस्तावेज वितरित किए गए। इसके साथ ही 7/12 दस्तावेज अद्यतन करने, ई-मोजणी, पाणंद मार्गों से संबंधित कार्यवाही, अभिलेख दुरुस्ती हेल्पडेस्क, अकृषिक सुधारणा मार्गदर्शन, प्रधानमंत्री किसान योजना से जुड़ी जानकारी, दुय्यम शिधापत्रिका वितरण, लंबित फेरफार मामलों का निपटारा, तुकडेबंदी कानून के अंतर्गत कार्यवाही तथा सामाजिक आर्थिक सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
शिविर में स्वास्थ्य जांच, मोफत डिजिटल सातबारा, वनपट्टों पर सातबारा नाम दर्ज करने की प्रक्रिया, लक्ष्मी मुक्ती योजना, प्रॉपर्टी कार्ड से संबंधित सेवाएं सहित अनेक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने से नागरिकों ने समाधान शिविर के प्रति संतोष व्यक्त किया।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से महसूल विभाग से जुड़े कई लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया जा रहा है। इससे शासन की सेवाएं अधिक सुलभ, पारदर्शी और त्वरित रूप से आम नागरिकों तक पहुंच रही हैं। उपस्थित नागरिकों और किसानों ने कहा कि यह पहल आम लोगों के लिए राहत देने वाली साबित हो रही है और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में काफी सहूलियत मिल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!