पालघर: मनसे की सदस्यता अभियान में उमड़ा जनसैलाब, पालघर में बढ़ी सक्रियता।

पालघर: मनसे की सदस्यता अभियान में उमड़ा जनसैलाब, पालघर में बढ़ी सक्रियता।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बोईसर शहर में पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर मनसे अब पालघर में अपनी सक्रियता तेज करते हुए युवाओं को जोड़ने में जुटी हुई है।
पार्टी प्रमुख तथा के निर्देशानुसार, मनविसे प्रमुख संघटक महाराष्ट्र राज्य एडवोकेट दीपक शर्मा, मनसे जिला अध्यक्ष पालघर तथा मनविसे उपाध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य भावेश चुरी और मनविसे पालघर जिला अध्यक्ष धीरज गावड के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में बोईसर स्थित “थीम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग” के साथ-साथ परिसर में भी सदस्यता अभियान आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मनसे की सदस्यता ग्रहण की। युवाओं में पार्टी के प्रति बढ़ती रुचि इस बात का संकेत है कि मनसे पालघर जिले में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

इस अवसर पर मनसे के पदाधिकारी विनोद जाधव, रेश्मा जगताप, नवल मोरे, नितीन मेस्त्री, सत्यम मिश्रा, मनसे सैनिक तन्मय संखे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पालघर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के सदस्यता अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!