पालघर: भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर एडवोकेट शानू सिंह ठाकुर नियुक्ति।

पालघर: भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर एडवोकेट शानू सिंह ठाकुर नियुक्ति।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए जिला विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर एडवोकेट शानू सिंह ठाकुर की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति भाजपा के जिला अध्यक्ष भरत राजपूत द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से घोषित की गई।
जारी पत्र में बताया गया है कि शानू सिंह ठाकुर को उनकी कार्यक्षमता, संगठनात्मक अनुभव और विधि क्षेत्र में सक्रिय योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में जिला विधि प्रकोष्ठ का कार्य और अधिक प्रभावी तथा गतिशील होने की उम्मीद जताई गई है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए एडवोकेट शानू ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार के विचारों को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जिले में संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े कानूनी मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष भरत राजपूत ने अपने संदेश में विश्वास व्यक्त किया कि शानू ठाकुर अपने संगठन कौशल और समर्पण के बल पर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने अपेक्षा जताई कि वे जिले में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।
इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने शानू सिंह ठाकुर का अभिनंदन करते हुए उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।