पालघर: तलासरी में छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर संपन्न। विधायक विनोद निकोले की रही प्रमुख उपस्थिति।
पालघर: तलासरी में छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर संपन्न।
विधायक विनोद निकोले की रही प्रमुख उपस्थिति।
अखिलेश चौबे
पालघर। महाराष्ट्र शासन के महसूल विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर अभियान – चरण 1’ के अंतर्गत तलासरी तहसील कार्यालय परिसर में महसूल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला और बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।
कार्यक्रम में विधायक विनोद निकोले की प्रमुख उपस्थिति रही। इसके अलावा नगराध्यक्ष सुरेश भोये, उपनगराध्यक्ष सुभाष दुमडा, क्षेत्र के सरपंच, सूत्रसंचालक तथा विभिन्न तालुका स्तरीय विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान नागरिकों की महसूल तथा अन्य शासकीय सेवाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया।
शिविर में नागरिकों को 7/12 उतारे, 8-अ उतारे तथा अन्य विभिन्न प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इसके साथ ही 7/12 दस्तावेजों को अद्यतन करने की प्रक्रिया, ई-मोजणी, पाणंद मार्गों से संबंधित कार्यवाही, अभिलेख दुरुस्ती हेल्पडेस्क, अकृषिक सुधारणा से संबंधित मार्गदर्शन, प्रधानमंत्री किसान योजना की जानकारी, दुय्यम शिधापत्रिका का वितरण तथा लंबित फेरफार मामलों का निपटारा भी किया गया।
इसके अलावा तुकडेबंदी कानून के अंतर्गत कार्यवाही, सामाजिक आर्थिक सहायता योजनाओं का लाभ, स्वास्थ्य जांच, मोफत डिजिटल सातबारा वितरण, वनपट्टों पर सातबारा नाम दर्ज करने की प्रक्रिया, लक्ष्मी मुक्ती योजना तथा प्रॉपर्टी कार्ड से संबंधित सेवाएं भी नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।
अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से महसूल विभाग से जुड़े अनेक लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया जा रहा है। शासन की सिंगल डे सर्विस डिलीवरी पहल के तहत नागरिकों को सरकारी सेवाएं सुलभ, पारदर्शी और त्वरित तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उपस्थित नागरिकों और किसानों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में काफी सुविधा मिल रही है और उनकी कई समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो रहा है।
Comments
Post a Comment